एक्सप्लोरर

नौकरीपेशा लोगों से अधिक कमाता है ये भिखारी, पुणे समेत अन्य शहरों में कई फ्लैट

भारत में कई ऐसे भिखारी हैं, जो हर महीने नौकरीपेशा इंसान से कहीं ज्यादा कमाते हैं. आज हम आपको भारत के लखपति और करोड़पति भिखारियों के बारे में बताएंगे.

 

हम अपने आस-पास अक्सर कुछ लोगों को भीख मांगते हुए देखते हैं. लेकिन क्या आप कभी ऐसा सोच सकते हैं कि एक भिखारी के पास करोड़ों की संपत्ति भी हो सकती है?. इतना नहीं कोई भिखारी मुंबई, पुणे जैसी जगहों पर फ्लैट खरीद सकता है?. भारत में आज एक नॉर्मल नौकरी पेशा इंसान की सालाना सैलरी 5 से 10 साल लाख के बीच होती है. लेकिन आपको सुनकर ताज्जुब होगा कि कुछ भिखारी इससे कहीं ज्यादा कमा रहे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही लखपति और करोड़पति भिखाऱियों के बारे में बताने वाले हैं.

महीने की कमाई लाखों

मध्‍य प्रदेश के इंदौर लवकुश चौराहे पर बेटी के साथ भीख मांगकर गुजारा करने वाली एक महिला हर दिन 5,500 रुपये से ज्‍यादा की कमाई करती है. इतना ही नहीं उस महिला ने 45 दिन में अपने बैंक खाते में 2.50 लाख रुपये जमा किये हैं. आपको सुनकर ये ताज्जुब होगा, लेकिन इंदौर की ये महिला ऐसी इकलौती भिखारी नहीं है. जो हर साल लाखों रुपये की कमाई करती है. भारत में ऐसे बहुत सारे भिखारी हैं, जो लाखों-करोड़ों रूपये कमाते हैं.

दुनिया का सबसे अमीर भिखारी

दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भरत जैन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और आजाद मैदान में भीख मांगता है. बता दें कि भरत जैन के पास मुंबई और पुणे में करोड़ों रुपये के मकान के साथ ही दुकान भी हैं. इतना ही नहीं उसके बच्‍चे कॉन्‍वेट स्‍कूल में पढ़ते हैं. वह खुद मुंबई में 1.20 करोड़ रुपये कीमत के फ्लैट में रहता है. बता दें कि वो भीख मांगकर करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटा चुका है. उसने भीख मांगकर अपना अलग बिजनेस भी शुरू कर लिया है. इतनी संपत्ति बनाने के बाद भी भरत जैन ने भीख मांगना नहीं छोड़ा है.

नौकरीपेशा से ज्यादा कमाई

जानकारी के मुताबिक परिवार वालों के मना करने के बावजूद भरत जैन ने भीख मांगना नहीं छोड़ा है. भरत जैन के परिवार में पत्‍नी, दो बेटे, एक भाई और पिता हैं. भरत जैन हर महीने भीख मांग कर 75 हजार रुपये तक कमा लेता है, यानी उसकी हर दिन की औसत कमाई 2,500 रुपये है. वहीं उसकी सालाना कमाई 9 लाख रुपये है. जो एक सामान्य नौकऱी पेशा इंसान से बहुत ज्यादा है.

कितनी है भरत जैन की नेटवर्थ

जानकारी के मुताबिक भरत जैन की नेटवर्थ 10 लाख डॉलर यानी 8.50 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. इसमें भीख मांगने से हुई कमाई के अलावा उनके बिजनेस से होने वाली आय भी शामिल है. भरत जैन के पास परेल में 2 बेडरूम, हॉल, किचिन वाला फ्लैट है. इसके अलावा ठाणे में उसके पास दो दुकानें हैं. इनसे हर महीने 50,000 रुपये तक किराया मिलता है. वहीं भरत जैन की ठाणे वाली दोनों दुकानों की कीमत करोड़ों रुपये बताई जाती है. भरत का परिवार एक स्‍टेशनरी स्‍टोर भी चलाता है, जिससे हर महीने मोटी कमाई होती है. इसके अलावा उसका पुणे में भी फ्लैट है, जिसे भरत ने किराये पर दिया है. भरत जैन की कमाई के चलते उनके बच्‍चों का लाइफस्‍टाइल काफी अच्‍छा है.

इसके अलावा लखपति भिखारियों में कोलकाता की रहने वाली लक्ष्मी का नाम भी शामिल है. लक्ष्‍मी बहुत छोटी उम्र 16 साल की उम्र से भीख मांगने का काम कर रही है. उसने 50 साल भीख मांगकर लाखों रुपये जमा कर लिए हैं. इसके अलावा मुंबई की रहने वाली गीता चर्नी भीख मांगकर दिन औसत 1500 रुपये कमाती है. बिहार के पटना की भिखारी सर्वतिया देवी भीख मांगकर हर महीने 50,000 हजार रुपये तक कमा लेती है. मुंबई में कृष्ण कुमार गिते चर्नी रोड पर भीख मांगता है. उसे हर रोज 1500 रुपये तक कमाई होती है. वह एक अपार्टमेंट का मालिक भी है.

 

ये भी पढ़ें: वो किसान नेता जिन्होंने इंदिरा गांधी की रैली में छोड़ा था शेर, जनसभा में मच गई थी भगदड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget