एक्सप्लोरर

बाबा वेंगा को एक तूफान ने दे दी भविष्य देखने की शक्ति, इसी वजह से खो दी थीं आंखें

क्या आप जानते हैं कि बाबा वेंगा को भविष्य देखने की शक्ति एक तूफान के जरिए मिली थी, हालांकि इस तूफान में उन्होंने अपनी दोनों आंखें खो दी थीं. चलिए जानते हैं बाबा वेंगा से जुड़ी इस कहानी के बारे में...

Baba Vanga Predictions 2025: दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जैसे-जैसे सैन्य संघर्ष बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों को बाबा वेंगा की वे भविष्यवाणियां याद आ रही हैं जो उन्होंने दुनिया की तबाही को लेकर की थीं. भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने आज से कई साल पहले ही बता दिया था कि 2025 में दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध छिड़ेगा. मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग इस ओर ही इशारा कर रही है. 

बाबा वेंगा ने ऐसी एक नहीं कई भविष्यवाणियां की हैं, जो सच साबित हुई हैं. उन्होंने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में 9/11 आतंकी हमला, राजकुमारी डायना की मौत और कोरोना महामारी को लेकर भी भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हो चुकी हैं. बाबा वेंगा की इन डराने वाली भविष्यवाणियों के बीच लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं. क्या आप जानते हैं कि बाबा वेंगा को भविष्य देखने की शक्ति एक तूफान के जरिए मिली थी, हालांकि इस तूफान में उन्होंने अपनी दोनों आंखें खो दी थीं. 

कौन थी बाबा वेंगा?

बाबा वेंगा एक बुल्गेरियाई महिला थीं, जिनका जन्म 1911 में बुल्गेरिया के एक छोटे से गांव में हुआ था. अपनी भविष्यवाणियों के कारण ही उन्हें बाबा वेंगा के रूप में पहचान मिली. जब बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित होने लगीं तो उन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस तक कहा जाने लगा. बता दें, नास्त्रेदमस एक भविष्यवक्ता थे. बाबा वेंगा की तरह इन्होंने भी 2025 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत की भविष्यवाणी की है. 1996 में 86 साल की उम्र में बाबा वेंगा की मौत हो गई थीं.

12 साल की उम्र में चली गई थीं आंखें

बाबा वेंगा के बारे में सबसे रोचक बात यह है कि उनकी आंखें नहीं थीं, इसके बावजूद वह भविष्य देख सकती थीं. बहुत से लोग मानते हैं कि वह जन्म से अंधी थीं, लेकिन ऐसा नहीं है. 12 वर्ष की उम्र में एक तूफान में की चपेट में आने के कारण उनकी आंखों की रोशनी चली गई थीं. कहा जाता है कि जब तूफान थमा तो बाबा वेंगा सुरक्षित मिली थीं, लेकिन उनकी आंखों में बहुत सी रेत घुस गई थी. आंखों की रोशनी जाने के बाद खुद बाबा वेंगा ने कहा था कि उन्हें उस तूफान से भविष्य देखने की शक्ति मिली थी. 

यह भी पढ़ें: परमाणु बम से भी ज्यादा खतरनाक है बायलॉजिकल हथियार, एक साथ निगल सकता है पूरा देश

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज़ में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह बतौर फीचर डेस्क शिफ्ट हेड के रूप में काम कर रहे हैं. अपने 10 साल के पत्रकारिता करियर में वह टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

प्रांजुल श्रीवास्तव के पास प्रिंट न्यूज़ में काम करने का भी अनुभव है. वह बतौर रिपोर्टर लखनऊ, रायबरेली , मुरादाबाद जैसे शहरों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं. इस दौरान वह नवभारत टाइम्स और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबारों से जुड़े रहे.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है. वह AI संबंधित कोर्स भी कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget