एक्सप्लोरर

सिर्फ वेंगा बाबा ने ही नहीं की भविष्यवाणियां, दुनिया को खौफजदा करती हैं इन बाबाओं की भी बातें

2025 से दुनिया के अंत की भविष्यवाणी करने वाले बाबा वेंगा अकेले नहीं हैं. उनके अलावा कई साल पहले नास्त्रेदमस भी ऐसा ही दावा कर चुके हैं. अब बाबा वेग्स ने भी 2025 को लेकर बड़ा दावा किया है.

साल 2025 की शुरुआत होते ही बाबा वेंगा की वो भविष्यवाणियां भी गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं, जो उन्होंने दुनिया को लेकर की थीं. बाबा वेंगा ने 2025 को लेकर कई डराने वाली भविष्यवाणियां की थीं, इनमें से सबसे प्रमुख है दुनिया का सर्वनाश. बाबा वेंगा के मुताबिक, दुनिया के खत्म होने की शुरुआत 2025 से ही होगी और इसकी शुरुआत यूरोप में एक संघर्ष से होगी, जिसमें एक बड़ी आबादी खत्म हो जाएगी.

इसके अलावा बाबा वेंगा ने 2043 में यूरोप में मुस्लिम शासन, 2076 तक पूरी दुनिया में कम्युनिस्ट शासन और 5079 में एक प्राकृतिक आपदा के कारण पूरी दुनिया के अंत जैसी भविष्यवाणियां की हैं. हालांकि, बाबा वेंगा अकेले नहीं हैं, जिन्होंने इस तरह के दावे किए हैं. आज हम आपको उन भविष्यवक्ताओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इससे मिलती-जुलती भविष्यवाणियां की हैं. 

नास्त्रेदम की भविष्यवाणी

दुनिया के सबसे प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने भी बाबा वेंगा की तरह दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी आज से कई सालों पहले कर दी थी. हैरानी की बात यह है कि नास्त्रेदमस द्वारा किए गए कई दावे सच भी हो चुके हैं. इसमें जर्मनी में एडोल्फ हिटलर का उदय, अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या, कोविड-19 महामारी, हमास-इस्राइल युद्ध जैसी घटनाएं शामिल हैं. नास्त्रेदमस ने 2025 को लेकर भी कई भविष्यवाणियां की थीं. इसमें रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की समाप्ति, इंग्लैंड में फिर 100 साल पुरानी प्लैग जैसी बीमारी के लौटने और लाखों लोगों की मौत का दावा भी नास्त्रेदमस ने किया था. उन्होंने इस साल एक बड़े एस्टेरॉयड के धरती से टकराने और यूरोप में बाढ़ की भी भविष्यवाणी की है, जो बड़ी मानव आबादी को प्रभावित करेगी. इसके अलावा जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया में ज्वालामुखी विस्फोट भी हो सकता है. 

बाबा विग्स की भी डराने वाली भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की तरह बाबा बिग्स ने भी 2025 को लेकर डराने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा है कि भगवान ने उन्हें दर्शन दिए हैं. उन्होंने एक भयानक भूकंप को आते हुए देखा है, जिससे धरती पर प्रलय मच जाएगी और हजारों लोगों की मौत होगी. यह भूकंप अमेरिका को बूरी तरह प्रभावित करेगा. यह भूकंप इतना शक्तिशाली होगा कि मिसिसिपी नदी की दिशा तक बदल सकती है. उनकी यह भविष्यवाणी इसलिए चौंकाने वाली है, क्योंकि बाबा विग्स की डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक भविष्यवाणी सच हो चुकी है, जिसमें उन्होंने ट्रंप पर हमला होने का दावा किया था. canभविष्यवाणी के ठीक तीन महीने बाद डोनाल्ड ट्रंप पर हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे. 

यह भी पढ़ें: भूकंप के खौफ से लेकर 8वें वेतन आयोग वाली गुड न्यूज तक... एक नजर में देखें कैसे बीते नए साल के पहले 15 दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women Safety in Delhi: रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
रात को महिलाओं के लिए सेफ क्यों नहीं है दिल्ली? बाकी महानगरों से क्या अलग
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए
अगर कोई Satellite गिर जाए तो नुकसान की जिम्मेदारी किसकी? स्पेस लॉ समझिए
Second Solar Eclipse 2026: क्या सूर्य ग्रहण के दौरान फ्रीजर में रखा सामान भी हो जाता है खराब?
क्या सूर्य ग्रहण के दौरान फ्रीजर में रखा सामान भी हो जाता है खराब?
देश के इन हाईकोर्ट में नहीं है रेगुलर चीफ जस्टिस, देख लें लिस्ट
देश के इन हाईकोर्ट में नहीं है रेगुलर चीफ जस्टिस, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget