एक्सप्लोरर

बाबा आदम के जमाने से हो क्या? जानें क्या होता है बाबा आदम का जमाना

आपने ‘बाबा आदम के जमाने’ की कहावत तो जरुर सुनी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये कहावत आई कहां से. चलिए जानते हैं.

"बाबा आदम के जमाने से हो क्या?" ये कहावत आपने खूब सुनी होगी. कई लोग जब अपनी पुरानी कहानियां या फिर किस्से सुनाते हैं तो मजाकिया लहजे में उन्हें ये कहावत सुनने को मिल ही जाती है. ऐसे में कई बार ये सवाल सामने आता है कि आखिर ये बाबा आदम का जमाना है क्या और कब से ये कहावतों का हिस्सा बन गया? चलिए जानते हैं.

बाबा आदम का जमाना क्या होता है?

"बाबा आदम का जमाना" एक पुरानी हिंदी कहावत है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर किसी चीज, विचार या तरीका को पुराना और अप्रचलित बताने के लिए किया जाता है. जब कोई व्यक्ति पुराने तरीके से काम करता है या पुराने विचारों में जकड़ा होता है, तो उसे यह कहा जाता है, "तुम तो बाबा आदम के जमाने से हो.”

लेकिन इसे समझने के लिए यह जानना ज़रूरी है कि "बाबा आदम" कौन हैं. आमतौर पर यह नाम आदम से जुड़ा हुआ है, जो विभिन्न धार्मिक परंपराओं में पहले इंसान माने जाते हैं. खासतौर पर इस्लाम, ईसाई धर्म, और यहूदी धर्म में आदम को पृथ्वी पर पहले इंसान के रूप में प्रस्तुत किया गया है. इन धार्मिक मान्यताओं में आदम को मानवता के पिता के रूप में देखा जाता है.

यह भी पढ़ें: क्या वाकई नॉनवेज होता है अंजीर? जान लें सोशल मीडिया पर हो रहे इस दावे का सच

अलग-अलग धर्मों में बाबा आदम?

इस्लाम: इस्लाम में आदम को पहला मानव माना जाता है. कुरान के अनुसार, अल्लाह ने आदम को मिट्टी से बनाया और फिर उसमें अपनी रूह फूंकी. आदम और हव्वा को स्वर्ग से धरती पर भेजा गया था.

ईसाई धर्म: ईसाई धर्म में भी आदम को पहला मानव माना जाता है. बाइबिल के अनुसार, ईश्वर ने आदम को मिट्टी से बनाया और फिर उसमें जीवन की सांस फूंकी.

यहूदी धर्म: यहूदी धर्म में भी आदम को पहला मानव माना जाता है. तौरात के अनुसार, ईश्वर ने आदम को मिट्टी से बनाया और उसे एडन के बगीचे में रखा.

यह भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के सभी परमाणु हथियार एक साथ ब्लास्ट हो जाएं तो कितनी तबाही होगी?

कैसे कहावत बन गया “बाबा आदम का जमाना”?

जैसा कि बताया गया है कि अलग-अलग धर्मों में बाबा आदम का जमाना अलग-अलग बताया गया है. इस लिहाज से देखा जाए तो बाबा आदम दुनिया के पहले व्यक्ति थे और अब 21वीं सदी चल रही है. ऐसे में जब भी कोई पुराने समय की बात करता है या किस्से सुनाता है तो उसे यही कहकर चिढ़ाया जाता है कि तुम बाबा आदम के जमाने के हो क्या. ये कहावत कब से प्रचलन में आई इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, हालांकि अब ये हर शख्स की जुबां पर चढ़ चुकी है.

यह भी पढ़ें: क्यों बढ़ रही है माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई? कारण जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
किस देश में औसत उम्र सबसे कम और कहां सबसे ज्यादा? जानें भारत का हाल
किस देश में औसत उम्र सबसे कम और कहां सबसे ज्यादा? जानें भारत का हाल
इस शख्स से ही भगत सिंह ने सीखा था बम बनाना, 63 दिन तक की थी भूख हड़ताल
इस शख्स से ही भगत सिंह ने सीखा था बम बनाना, 63 दिन तक की थी भूख हड़ताल

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget