एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष में जाने के बाद क्या वाकई नहीं बढ़ती है उम्र? जानें क्या है असली सच

Age Factor In Space: पिछले कई सालों में अंतरिक्ष में तमाम देशों ने अपने एस्ट्रोनॉट्स को भेजा है, जिन्होंने अलग-अलग रिसर्च कीं. अंतरिक्ष से लौटने के बाद इन यात्रियों में कई तरह के बदलाव देखे गए.

Age Factor In Space: भारत के चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड होने के बाद स्पेस और उससे जुड़ी चीजों को लेकर गूगल सर्च बढ़ गया है. यानी लोग अंतरिक्ष के बारे में अब ज्यादा जानकारी जुटा रहे हैं, साथ ही इससे जुड़े कई सवाल भी गूगल बाबा से पूछ रहे हैं. अंतरिक्ष को लेकर कई तरह के मिथक भी फैलाए गए हैं, जो पिछले कई सालों से चलते आ रहे हैं. इन्हीं मिथकों में से एक ये भी है कि अंतरिक्ष में जाने के बाद किसी इंसान की उम्र बढ़ना बंद हो जाती है, इसमें दावा किया जाता है कि अंतरिक्ष में जाने के बाद आप हमेशा जवान रह सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि इसका सच क्या है...

अंतरिक्ष यात्रियों में कई तरह के बदलाव
दरअसल पिछले कई दशकों से अंतरिक्ष में तमाम देशों ने अपने एस्ट्रोनॉट्स को भेजा है. जिन्होंने कई दिन अंतरिक्ष में बिताए और इसके रहस्यों को जानने की कोशिश की. अंतरिक्ष से लौटने वाले यात्रियों में कई तरह के बदलाव भी देखे गए, नासा ने ऐसे यात्रियों पर स्टडी की और समझा कि उनमें क्या-क्या बदलाव आए हैं. अंतरिक्ष से लौटने के बाद एस्ट्रोनॉट्स में खून की कमी सबसे आम है. इसे स्पेस एनीमिया भी कहा जाता है. 

क्या अंतरिक्ष में नहीं बढ़ती है उम्र?
अब उस सवाल पर आते हैं कि क्या अंतरिक्ष में वाकई उम्र का बढ़ना कम हो जाता है. इस बात का पता लगाने के लिए नासा ने एक टेस्ट किया, जिसमें दो जुड़वा भाइयों को लिया गया. ये दोनों भाई एस्ट्रोनॉट थे, इनमें से एक को स्पेस में भेजा गया और दूसरे को पृथ्वी पर रखा गया. स्कॉट केली ने 340 दिन अंतरिक्ष में बिताए, वहीं जुड़वा भाई मार्क धरती पर रहा. 

कुछ हद तक उम्र पर पड़ता है असर
जब अंतरिक्ष से लौटे स्कॉट केली का परीक्षण किया गया तो पाया गया कि उनके जीन्स में कई तरह के बदलाव हुए हैं. उनके डीएनए में कुछ ऐसे बदलाव देखे गए जो पृथ्वी पर नहीं होते हैं. यही वजह थी कि अपने भाई मार्क के मुकाबले स्कॉट ज्यादा जवान नजर आ रहे थे. हालांकि अगले 6 महीने में स्कॉट केली के जीन्स में हुआ बदलाव सामान्य हो गया. यानी लंबे समय तक स्पेस में रहने के बाद कुछ ऐसे बदलाव जरूर होते हैं, जिनसे आप अपनी उम्र के बाकी लोगों की तुलना में थोड़े जवान दिख सकते हैं.   

ये भी पढ़ें - G-20 Summit: जी-20 समिट के दौरान दिल्ली की कई सड़कों पर लगेगा रूट, जानें क्या होता है पूरा प्रोटोकॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
कैसे तय होती है फसल की MSP, किसान को कौन-कौन से खर्च मिलते हैं?
कैसे तय होती है फसल की MSP, किसान को कौन-कौन से खर्च मिलते हैं?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget