एक्सप्लोरर

G-20 Summit: जी-20 समिट के दौरान दिल्ली की कई सड़कों पर लगेगा रूट, जानें क्या होता है पूरा प्रोटोकॉल

G-20 Summit: दिल्ली की सड़कों पर 9 और 10 सितंबर को कई जगह रूट लगाए जाएंगे, इस दौरान दुनिया के तमाम देशों के प्रमुख सड़कों से गुजरेंगे और जी-20 समिट में हिस्सा लेने पहुंचेंगे.

G-20 Summit: राजधानी दिल्ली में अगले महीने सितंबर में एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है, जिसके चलते अभी से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. ये इवेंट जी-20 शिखर सम्मेलन है. जिसे इस बार भारत होस्ट कर रहा है. दिल्ली में प्रगति मैदान के भव्य कन्वेंशन सेंटर में ये समिट होगा. इस समिट में जी-20 देशों के हेड ऑफ स्टेट समेत कई देशों के नेता शामिल होंगे. इसीलिए 8 से 10 सितंबर को दिल्ली में लगभग सब कुछ बंद रहेगा. इस दौरान राजधानी के तमाम इलाकों में रूट लगेगा और खास प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. 

दिल्ली में होगा जी-20 समिट
अब सवाल ये है कि तीन दिन में दिल्ली की सड़कों पर लगने वाला रूट क्या है और इसमें कौन से प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है. दरअसल दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 और 10 सितंबर को जी-20 समिट होगा. इससे एक दिन पहले यानी 8 सितंबर से ही पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा. जिन सड़कों से दुनिया के नेताओं का कानवॉय गुजरेगा, उन पर खास तरह की व्यवस्था की जाएगी. 

क्या होता है रूट लगना
रूट तब लगता है जब कोई वीआईपी या वीवीआईपी किसी सड़क से गुजरता है. इस दौरान पूरी सड़क को पूरी तरह से खाली किया जाता है और ध्यान रखा जाता है कि वहां कोई भी शख्स मौजूद न रहे. इसे रूट को सैनिटाइज करना कहते हैं. इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर दिल्ली के धौला कुआं स्थित ताज पैलेस होटल से किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष निकलते हैं तो वहां से लेकर प्रगति मैदान तक के पूरे रास्ते पर रूट लगाया जाएगा. 

क्या होता है प्रोटोकॉल
प्रधानमंत्री की ही तरह बाकी देशों के प्रमुखों के लिए भी खास प्रोटोकॉल होता है. इस दौरान काफिले में बुलेटप्रूफ गाड़ियां, कमांडो और जैमर जैसी चीजें होती हैं. प्रोटोकॉल के तहत ऐसे रास्तों को चुना जाता है जो काफी सुरक्षित होते हैं. साथ ही किसी भी तरह की दिक्कत होने पर दूसरा रूट भी तैयार रहता है. इस बात का खयाल रखा जाता है कि इस रूट के आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति न दिखे. इस दौरान कोई भी रेड लाइट नहीं होती है और काफिले की सभी गाड़ियां तेज रफ्तार से चलती हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget