एक्सप्लोरर

BCCI vs PCB Earnings: कहां-कहां से कमाई करता है BCCI, पाकिस्तान का PCB इसके सामने कितना पिद्दी, जानें साल भर की इनकम?

BCCI vs PCB Earnings: बीसीसीआई को दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के रूप में पहचाना जाता है. आज हम जानेंगे कि क्या है बीसीसीआई की कमाई का जरिया और पीसीबी इससे कितना है पीछे.

BCCI vs PCB Earnings: भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं है बल्कि यह एक त्यौहार और जश्न के रूप में मनाया जाता है. यहां क्रिकेट से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं. इसी के साथ क्रिकेट एक बड़ा करोबार भी है, जिसकी कमान BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पास है. इसे दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड माना जाता है.

यूं तो क्रिकेट 108 से ज्यादा देशों में खेला और देखा जाता है, लेकिन अकेला बीसीसीआई ही दुनियाभर के टॉप 10 क्रिकेट बोर्ड की कुल कमाई का लगभग 85% योगदान देता है. यही आंकड़े बतातें हैं कि भारत में क्रिकेट के लोकप्रियता कितनी ज्यादा है. 

बीसीसीआई की कमाई और संपत्ति 

बीसीसीआई की स्थापना 1928 में हुई थी. अब यह बोर्ड न सिर्फ खेल प्रदर्शन के मामले में बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी मजबूत है. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में बीसीसीआई की कुल संपत्ति लगभग 20,686 करोड़ रुपए से ज्यादा थी. अगर आसान शब्दों में कहें तो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से यह संपत्ति 28 गुना ज्यादा है. आपको बता दें कि इसकी वित्तीय ताकत भारतीय क्रिकेट टीम, रणजी ट्रॉफी और इंडियन प्रीमियर लीग से आती है. 

कमाई के साधन 

दरअसल, बीसीसीआई मुख्य रूप से 4 तरीकों से कमाई करता है. सबसे पहले आता है मीडिया अधिकार. इसमें आईपीएल के साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचकर बीसीसीआई को अच्छा खासा मुनाफा मिलता है. इसी के साथ दूसरे नंबर पर आती हैं स्पॉन्सरशिप डील्स. इसमें बीसीसीआई कॉर्पोरेट ब्रांडों के साथ साझेदारी करता है. इसी के साथ तीसरे नंबर पर आता है आईसीसी राजस्व हिस्सेदारी. दरअसल आईसीसी का सबसे अमीर सदस्य होने की वजह से भारत को इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट से आईसीसी वितरण का एक बड़ा हिस्सा मिलता है. आखरी और चौथा साधन है टिकट राजस्व. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू माचो के टिकटों की बिक्री बोर्ड की आय में अच्छा खासा योगदान देती हैं.

अगर आपको वित्त वर्ष 2023-24 के बारे में बताएं तो बीसीसीआई ने 8995 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इसी के साथ 7988 करोड़ रुपए का कुल व्यय भी था. इसके अलावा बीसीसीआई ने 2038.55 करोड़ रुपए का टैक्स भी दिया है. 

क्या है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाल 

अब अगर बात करें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तो इसकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 458 करोड़ रुपए है. इसकी कमाई मुख्य रूप से पाकिस्तान सुपर लीग के प्रसारण अधिकार और पाकिस्तान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच से ही आती है. पीसीबी का राजस्व बीसीसीआई की भारी इनकम के आगे न के बराबर है.

पाकिस्तान और भारत के बीच क्रिकेट तनाव 

रविवार को एशिया कप में भारत ने दमदार जीत हासिल की, लेकिन मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. इसके बाद यह मामला एक बड़े विवाद में बदल गया. नाराज पीसीबी ने रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की है. अब दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध काफी ज्यादा तनावपूर्ण बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें: भारत की सबसे बड़ी पार्टी BJP तो दूसरे नंबर पर कौन-सा राजनीतिक दल? देखें टॉप-5 की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Largest Oil Well In India: भारत में सबसे बड़ा तेल का कुआं कहां है, यहां हर दिन कितना तेल निकलता है?
भारत में सबसे बड़ा तेल का कुआं कहां है, यहां हर दिन कितना तेल निकलता है?
कतर से कितनी LNG मंगवाता है भारत, सप्लाई रुकी तो कौन से सेक्टर हो जाएंगे ठप?
कतर से कितनी LNG मंगवाता है भारत, सप्लाई रुकी तो कौन से सेक्टर हो जाएंगे ठप?
DME Gas India: LPG के लिए नहीं देखना पड़ेगा खाड़ी देशों का मुंह, भारत ने निकाल लिया तोड़; जानें कैसे बनती है DME गैस?
LPG के लिए नहीं देखना पड़ेगा खाड़ी देशों का मुंह, भारत ने निकाल लिया तोड़; जानें कैसे बनती है DME गैस?
सरकार ने एक झटके में बढ़ाए इंडस्ट्रियल डीजल पर 22 रुपये, जानें नॉर्मल से कितना अलग होता है ये तेल?
सरकार ने एक झटके में बढ़ाए इंडस्ट्रियल डीजल पर 22 रुपये, जानें नॉर्मल से कितना अलग होता है ये तेल?

वीडियोज

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, Snake Venom Case रद्द, Elvish ने कहा, सालों तक किया गया परेशान
Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बाद IOCL ने दिया झटका, बढ़ा दिए प्रीमियम पेट्रोल के दाम, जानें ताजा रेट
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बाद IOCL ने दिया झटका, बढ़ा दिए प्रीमियम पेट्रोल के दाम, जानें ताजा रेट
Delhi News: दिल्ली के व्यापार पर मंडराया संकट, ईरान-इजरायल युद्ध से 5000 करोड़ के नुकसान की आशंका
दिल्ली के व्यापार पर मंडराया संकट, ईरान-इजरायल युद्ध से 5000 करोड़ के नुकसान की आशंका
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
Israel-US Iran War Live: 'हम सबसे खतरनाक एनर्जी संकट की दहलीज पर', ईरान से जंग के बीच IEA का बड़ा बयान
LIVE: 'हम सबसे खतरनाक एनर्जी संकट की दहलीज पर', ईरान से जंग के बीच IEA का बड़ा बयान
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
ईरान के बाद इस देश पर हमला करेगा अमेरिका? ओवैसी ने कर दी ट्रंप के अगले टारगेट की भविष्यवाणी
ईरान के बाद इस देश पर हमला करेगा अमेरिका? ओवैसी ने कर दी ट्रंप के अगले टारगेट की भविष्यवाणी
मीठी सेवई से लेकर शीर खुरमा तक, ईद के लिए 5 आसान रेसिपी आइडियाज
मीठी सेवई से लेकर शीर खुरमा तक, ईद के लिए 5 आसान रेसिपी आइडियाज
नवरात्रि शुरू होते ही बाजार में बिकने लगा नकली कुट्टू का आटा, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
नवरात्रि शुरू होते ही बाजार में बिकने लगा नकली कुट्टू का आटा, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Embed widget