एक्सप्लोरर

क्या वाकई घर में गोबर का लेप लगाने से कम होती है गर्मी? जान लीजिए इसका जवाब

Cow Dung On House Walls: गाय के गोबर का पहले के जमाने में लोग बहुत इस्तेमाल करते थे. लेकिन इन दिनों यह फिर से चर्चा में है. चलिए जानें कि गोबर का लेप दीवारों पर लगाने से क्या दीवारें ठंडी रहती हैं.

हिंदू धर्म में गाय का बहुत महत्व है. यहां गाय पूजनीय है और गाय के गोबर व गोमूत्र को भी बहुत पवित्र माना जाता है. घरों में गोमूत्र का छिड़काव किया जाता है और गोबर के उपले पूजा में इस्तेमाल होते हैं. पहले के समय में जब गांव में कच्चे घर हुआ करते थे तब घरों में गोबर का लेप लगाया जाता था. इसके पीछे साइंटिफिक और धार्मिक दोनों कारण हैं. आज इसी बारे में बात करेंगे.

दिल्ली के एक कॉलेज की दीवार पर लगाया गया गोबर का लेप

आज के दौर में जहां केमिकल पेंट, सीमेंट और अन्य रसायनों का बोलबाला है वहीं एकबार फिर से गाय के गोबर ने ध्यान आकर्षित किया है. लोग एक बार फिर से प्राकृतिक जीवनशैली की ओर कदम बढ़ा रहे हैं और गोबर के फायदों को खोज रहे हैं. दरअसल दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिसिंपल का कॉलेज की दीवारों पर गोबर से लिपाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. दरअसल उनका कहना था कि गाय का गोबर दीवारों पर लगाने से दीवारें गर्मी में ठंडी रहती हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर गाय के गोबर से जुड़ी सच्चाई क्या है. 

गर्मी को कम करता है गोबर

पुराने वक्त में घरों के निर्माण में ज्यादातर लकड़ी, मिट्टी और घास का इस्तेमाल होता था, जो कि वक्त के साथ खराब हो जाते थे. ऐसे में गोबर को मिट्टी के साथ मिलाकर दीवारों पर पोतने की शुरुआत हुई. यह एक सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला साधन था. लेकिन इसका वैज्ञानिक कारण यह है कि गोबर गर्मी को अवशोषित करने और ठंडक बनाए रखने में सक्षम होता है. गर्मियों के मौसम में यह दीवारों को ठंडा रखता है और सर्दियों में अंदर की गर्मी को संरक्षित करता है. यह प्राकृतिक इंसुलेशन का भी काम करता है, जो कि बिजली की खपत को कम करने में मददगार है. ग्रामीण इलाकों में हीटर और एयर कंडीशर का इस्तेमाल संभव नहीं था, इसलिए गोबर बहुत फायदेमंद था.

सूक्ष्मजीवों का करता है नाश

गोबर में लैक्टिक एसिड, अमोनिया और अन्य जैविक यौगिक पाए जाते हैं जो कि वायरस और कीटाणुओं का नाश करने में सक्षम होते हैं. जब इसे दीवारों पर पोता जाता है तो घर के अंदर हानिकारक सूक्ष्मजीव कम हो जाते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो गाय के गोबर से मच्छरों को भगाने में मदद मिलती है. इस प्राकृतिक तरीके से कीटों का भी नाश हो जाता है. इसके अलावा इसे दीवार पर लगाने से गैसों का स्तर कम होता है और ऑक्सीजन का संचार बढ़ता है और घर से अंदर सकारात्मक माहौल बनाता है.

यह भी पढ़ें: इस राज्य में हुए सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउंटर, अब तक देश में इतने पुलिसवालों को मिली सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में कैसे दाखिल होती हैं याचिका, क्या आम आदमी सीधे कर सकता है फाइल?
सुप्रीम कोर्ट में कैसे दाखिल होती हैं याचिका, क्या आम आदमी सीधे कर सकता है फाइल?
क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत, जानें SC की पावर
क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत, जानें SC की पावर
एक केस का कितना चार्ज करते हैं अभिषेक मनु सिंघवी, जानें उनकी नेटवर्थ?
एक केस का कितना चार्ज करते हैं अभिषेक मनु सिंघवी, जानें उनकी नेटवर्थ?
विपक्षी नेताओं से क्यों नहीं मिले CJI, कहां फंस रहा पेंच?
विपक्षी नेताओं से क्यों नहीं मिले CJI, कहां फंस रहा पेंच?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget