एक्सप्लोरर

जापान के अलावा किन दो देशों पर गिरे थे परमाणु बम? ये बात नहीं जानते होंगे आप

America Drop Nuclear Bomb: अमेरिका ने जापान पर परमाणु बम गिराए थे, इस बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दो और देशों में भी परमाणु बम गिरे थे. इस वजह से पूरा देश तबाह हो सकता था.

जब कभी भी परमाणु बम का जिक्र होता है तो जापान के दो शहर हिरोशिमा और नागासाकी का नाम लिया जाता है. क्योंकि लोग जानते हैं कि जब इन दो शहरों पर बम गिरे थे तो मंजर कितना दर्दनाक था. चारों तरफ त्राहि त्राहि मची हुई थी. यही वजह है कि भले दुश्मन देश आपस में परमाणु हमले की धमकी देते हों, लेकिन इस तरह की तबाही से हर कोई बचता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि परमाणु बम सिर्फ हिरोशिमा और नागासाकी पर ही नहीं बल्कि दो अन्य देशों में भी गिराए गए थे. जिसके बारे में शायद ही कोई जानता हो. 

अमेरिका की गलती से तबाह हो जाता स्पेन

17 जनवरी 1966 को स्पेन को अंदाजा भी नहीं होगा कि अमेरिका की एक गलती पूरे यूरोप को तबाह कर सकती थी. स्पेन के आसमान में अमेरिका का बमवर्षक विमान अपने नियमित गश्त कर रहा था. इसका मकसद यूरोप के आसमान में अमेरिका की शक्ति का प्रदर्शन करना और उसकी प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखना था. अब कोई भी विमान 24 घंटे लगातार गश्त नहीं कर सकता है. उसको उड़ने के लिए फ्यूल की जरूरत होती है. अमेरिका का यह विमान उस वक्त परमाणु हथियारों से लैस था. 

अमेरिका ने हमेशा इस हादसे को दबाने की कोशिश की

अब हवा में फ्लूल भरने के दौरान वो केसी-135 टैंकर से जुड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी एक भयानक गलती हो गई और टैंकर व बमवर्षक विमान आपस में टकरा गए. आसमान में एक भयानक आग का गोला उठा और विमान का जलता हुआ मलबा धरती पर जा गिरा. इस दौरान स्पेन की धरती पर चार परमाणु बम गिरे थे, जो कि उसे तबाह कर सकते थे. इस हादसे को हमेशा अमेरिका दबाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दो साल के बाद इसकी हकीकत सामने आई तो पता चला कि यह परमाणु बम हिरोशिमा पर गिराए गए बम की तुलना में 100 गुना ज्यादा विस्फोटक था. जहाजों की टक्कर के बाद तीन बम स्पेन के पालोमार्स गांव में गिरे थे और एक भूमध्य सागर में गिरा था. हालांकि इससे परमाणु विस्फोट नहीं हुआ, लेकिन रेडिएशन फैल गया था. 

दूसरा हादसा कहां हुआ था

इसी तरह से आज से करीब 57 साल पहले 1968 में ग्रीनलैंड की बर्फ में अमेरिका का बी-52 बमवर्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसमें चार परमाणु बम थे, जो कि वहां गिरे थे. इस घटना को ब्रोकन एरो कहा जाता है, जो कि एक अमेरकी सैन्य शब्द है. 21 जनवरी 1968 को अमेरिकी बी-52 जी स्ट्रेटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान चार हाइड्रोजन बम लेकर जा रहा था. तभी वह ग्रीनलैंड के उत्तर पश्चिम कोने में वोल्स्टनहोल्म फजॉर्ड की समुद्री बर्फ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. दरअसल विमान के केबिन में आग लग गई थी, इसीलिए चालक दल को विमान को खाली करने पर मजबूर होना पड़ा था. हालांकि परमाणु बम फटे नहीं थे, लेकिन उस क्षेत्र में रेडिएशन फैल गई थी.

यह भी पढ़ें: क्या S-400 और आर्मी टैंक को भी उड़ा सकता है एक छोटा सा ड्रोन? जान लीजिए ताकत

About the author निधि पाल

निधि पाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. ये यहां पर जीके सेक्शन की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. पिछले 7 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत निधि पाल ने इससे पहले अमर उजाला डिजिटल, न्यूज 24, ईटीवी भारत हैदराबाद जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget