एक्सप्लोरर

इस जगह बहता है खूनी झरना, देखकर किसी को नहीं होता यकीन

कल्पना किजिए आपके सामने कोई झरना बह रहा हो और वो पानी की जगह लाल रंग का हो तब आपको कैसा लगेगा? ऐसा ही एक झरना अंटार्कटिका में बहता है.

Antarctica Blood Falls: पृथ्वी के दक्षिणी छोर पर मौजूद अंटार्कटिका महाद्वीप पर लाल रंग का खूनी झरना बहता है. इस झरने के बारे में जब कोई सुनता है या फिर इसे देखता है तो हैरान रह जाता है. बर्फ से अंटार्कटिका में बहकर आ रहा पानी लाल रंग का होता है, जो देखकर खून की तरह लगता है. ये अंटार्कटिका का वो क्षेत्र है जहां सूरज की रोशनी महीनों तक नहीं पड़ती. चलिए आज इस खूनी झरने के रहस्य के बारे में जानते हैं.

यहां बहता है खूनी झरना

अंटार्कटिका में जहां तापमान -98 डिग्री पहुंच जाता है वहां लाल रंग का बहने वाला झरना हर किसी को आश्चर्य में डाल देता है. ये झरना वैज्ञानिकों को साल 1911 में मिला था. वैज्ञानिक बर्फ में से निकलने वाले इस लाल झरने को देखकर हैरान थे. लगभग 100 सालों तक इस झरने को लेकर रिसर्च चलती रही. बहुत से लोगों ने इस झरने को दैवीय प्रकोप माना तो कुछ इसे इतिहास की किसी त्रासदी से जुड़ा मानने लगे. हर कोई इस झरने का लाल रंग देखकर ये समझ नहीं पा रहा था कि आखिर सफेद बर्फ से निकले झरने का पानी खून की तरह लाल कैसे हो सका है. वैज्ञानिकों ने इसका रंग देखकर इसे लाल झरना नाम दिया.

कैसे झरने का पानी हुआ लाल?

वैज्ञानिकों ने कई सालों बाद ये खुलासा किया कि अंटार्किटिका के इस हिस्से में लगभग तीन मील तक लोहे की खदान मौजूद है. जब झील का नमकीन पानी खदानों के उस ऊपरी हिस्से से होकर गुजरता है तो ऑक्सीजन के संपर्क में आने से उसका रंग लाल हो जाता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस पानी में मौजूद आयरन के कण इंसानों के रेड ब्लड सेल्स से 100 गुना ज्यादा छोटे हैं. रिसर्च की मानें तो इस झरने के पानी में लोहे के अलावा सिलिकॉन, एल्युमीनियम, सोडियम और कैल्शियम भी मौजूद है. हैरान करने वाली बात ये है कि इस पानी में लगभग 14-15 लाख सालों से सूक्ष्म जीव रह रहे हैं. इस झरने के पानी और सूक्ष्म जीवों के बारे में लगभग 112 सालों बाद खुलासा हो सका. इस झरने को देखकर ऐसा लगता है मानों इंसानी खून बह रहा है, हालांकि इस झरने को देखने हर कोई नहीं जा सकता, क्यों अंटार्कटिका पृथ्वी की सबसे ठंडी जगहों में से एक हैं, जहां जाना आम लोगों के बस की बात नहीं है.

यह भी पढ़ें: सांसद की छोड़ी सीट पर उपचुनाव का खर्च कौन उठाता है, चुनाव आयोग या वह नेता, कितना पैसा होता है खर्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: ABVP से देश के शिक्षा मंत्री तक... ऐसा रहा धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक सफर
ABVP से देश के शिक्षा मंत्री तक... ऐसा रहा धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक सफर
India Hydrogen Train: क्या आम ट्रेन से तेज है हाइड्रोजन ट्रेन, जानें दो किलोमीटर का सफर कितनी देर में करती है तय?
क्या आम ट्रेन से तेज है हाइड्रोजन ट्रेन, जानें दो किलोमीटर का सफर कितनी देर में करती है तय?
ये है दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना जहां परमाणु बम भी बेअसर, जानें कितने लोगों को मिल सकती है पनाह?
ये है दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना जहां परमाणु बम भी बेअसर, जानें कितने लोगों को मिल सकती है पनाह?
सिंधु नदी की वजह से भारत को कैसे मिला 'इंडिया' नाम, जानें क्या है इसका इतिहास?
सिंधु नदी की वजह से भारत को कैसे मिला 'इंडिया' नाम, जानें क्या है इसका इतिहास?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget