एक्सप्लोरर

गुजरात में जिस मंदिर के दर्शन करने जा रहे अनंत अंबानी, क्या है उसका इतिहास?

Anant Ambani Padyatra: गुजरात में प्राचीन द्वारकाधीश मंदिर स्थित है, जहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. दरअसल इस मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण का खास रिश्ता है.

Anant Ambani Padyatra: मुकेश अंबानी के बेटे और बिजनेसमैन अनंत अंबानी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार अनंत अंबानी अपनी पैदल यात्रा को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनके कई वीडियो इस दौरान जमकर वायरल भी हुए, जिसमें वो कभी जयकारा लगाते हुए दिख रहे हैं तो कभी मुर्गियों को बचाते हुए उनका वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल अनंत अंबानी जामनगर से कृष्ण की नगरी द्वारका तक पैदल यात्रा कर रहे हैं. आज हम आपको इसी मंदिर का इतिहास बताने जा रहे हैं, जहां अनंत अंबानी पहुंचेंगे और अपने जन्मदिन से पहले आशीर्वाद लेंगे. 

रोजाना कई किमी की पैदल यात्रा
आने वाली 10 अप्रैल को अनंत अंबानी का बर्थडे आ रहा है, इससे पहले वो द्वारका के दर्शन करना चाहते हैं. सबसे खास बात ये है कि अनंत अंबानी ने 140 किमी की पैदल यात्रा करने का फैसला किया. जिसकी वजह से हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. उनके साथ उनके तमाम बॉडीगार्ड भी रोजाना कई किमी तक चलते हैं. हालांकि ये पहली बार नहीं है कि अनंत अंबानी को भगवान के प्रति इतना समर्पित देखा गया हो, इससे पहले भी वो काफी बार भक्ति में डूबे नजर आए हैं. 

क्या है मंदिर का इतिहास?
गुजरात में प्राचीन द्वारकाधीश मंदिर स्थित है, जहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. दरअसल इस मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण का खास रिश्ता है. यही वजह है कि कृष्ण भक्त यहां अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए आते हैं. बताया जाता है कि ये द्वारकाधीश मंदिर करीब 2500 से ज्यादा साल पुराना है. इस मंदिर को आदि शंकराचार्य ने यहां स्थापित किया था. 

इसका इतिहास सीधे द्वापर युग से जुड़ा है, यानी जब भगवान कृष्ण धरती पर अवतरित हुए थे. भगवान कृष्ण के ही परिवार के लोगों ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था, इसीलिए इसे राजा कृष्ण का घर भी कहा जाता है. इस मंदिर को खास तकनीक से बनाया गया है, जो करीब 72 स्तंभों पर टिका हुआ है. मंदिर में ध्वज पूजा का भी काफी ज्यादा महत्व है. इसे हिंदू धर्म के पवित्र चार धामों में से एक माना जाता है. मान्यता के मुताबिक श्रीकृष्ण उत्तराखंड के सरोवर में स्नान करने के बाद द्वारका में आकर अपने कपड़े बदलते हैं, इसके बाद ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में भोजन करके रामेश्वरम धाम में विश्राम करने जाते हैं.

ये भी पढ़ें - भारत की किस पार्टी के पास हैं सबसे ज्यादा मुस्लिम सांसद? जान लीजिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मस्जिद से जबरन लाउडस्पीकर उतरवा सकती है सरकार? क्या है नियम
क्या मस्जिद से जबरन लाउडस्पीकर उतरवा सकती है सरकार? क्या है नियम
कुछ भी बोल सकता है विपक्ष का नेता, संसद में बोलने का नियम क्या?
कुछ भी बोल सकता है विपक्ष का नेता, संसद में बोलने का नियम क्या?
बादलों के बीच कैसे बनती है बिजली, इसमें कितने वोल्ट का झटका लगता है?
बादलों के बीच कैसे बनती है बिजली, इसमें कितने वोल्ट का झटका लगता है?
हिंदू, मुस्लिम या ईसाई... धर्म बदलना किस रिलीजन में ज्यादा मुश्किल, जानें यहां?
हिंदू, मुस्लिम या ईसाई... धर्म बदलना किस रिलीजन में ज्यादा मुश्किल, जानें यहां?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget