एक्सप्लोरर

अनंत अंबानी के खास दोस्तों को मिली दो करोड़ रुपये की घड़ी, जानें क्यों है इसकी इतनी कीमत

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी दुनिया की रॉयल शादियों में एक है.क्या आप जानते हैं कि इस शादी में अनंत अंबानी ने शाहरुख खान समेत अपनी कुछ करीबी लोगों को घड़ी गिफ्ट किया था, जिनकी कीमत 2 करोड़ है

भारत के सबसे बड़े बिजनसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के शादी की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. गौरतलब है कि बीते 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित हुए एक भव्य समारोह में सात फेरे लिए थे. इस रॉयल शादी की चर्चा बीते कई महीनों से सोशल मीडिया पर है. 

अनंत-राधिका शादी

अंबानी परिवार के इस रॉयल शादी में देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत किया था. इस रॉयल शादी की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं. बता दें कि इस रॉयल शादी में दूल्हे के खास दोस्तों जिनमें शाहरुख खान, रणवीर सिंह और शिखर पहाड़िया भी शामिल थे, इन्हें खास घड़ियां तोहफे के तौर पर दी गई हैं. जानकारी के मुताबिक गिफ्ट में दी गई एक घड़ी की कीमत 2 करोड़ रुपए है. अब सवाल ये है कि आखिर इस घड़ी की क्या खासियत है, जो ये इतनी महंगी है. 

इसलिए खास ये घड़ी

बता दें कि अनंत अंबानी ने अपने दोस्तों को जो घड़ी गिफ्ट में दी है, इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है. बता दें कि यह घड़ी 9.5 मिमी मोटी है और इसमें 41 मिमी 18K गुलाबी सोने का केस, नीलम क्रिस्टल बैक और स्क्रू-लॉक क्राउन है. वहीं ऑडेमर्स पिगेट ब्रांड की इन शानदार घड़ियों का कुल डायमिटर 29 मिमी है. इसके अलावा इसका पिंक गोल्ड टोन वाला डायल ग्रांडे टैपिसरी पैटर्न का था. इस घड़ी की खास बात यह है कि इसमें एक कैलेंडर है, जो हफ्ते, दिन, तारीख, खगोलीय चंद्रमा, महीना, लीप वर्ष, घंटे और मिनट प्रदर्शित करता है।

इसके अलावा इस घड़ी में चालीस घंटे का पावर रिजर्व है. इस शानदार घड़ी में 18K पिंक गोल्ड ब्रेसलेट के साथ एपी फोल्डिंग बकल भी मौजूद है. इसके अलावा इसमें एक ब्लू एलिगेटर स्ट्रैप भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक यह घड़ी 20 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंस है.

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस महीने की 12 तारीख को शादी के बंधन में बंधे हैं. अपनी इस शादी से पहले कपल ने गुजरात के जामनगर में तीन दिनों का एक प्री-वेडिंग समारोह आयोजित किया था. इसके अलावा जून में इस कपल का एक और प्री-वेडिंग फंक्शन फ्रांस में एक क्रूज पर आयोजित किया गया था. सोशल मीडिया पर अभी भी इस रॉयल फैमिली की शादी के चर्च हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: National Football Day: पाकिस्तान में बनती है दुनिया की सबसे बेहतरीन फुटबॉल, इतनी होती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthy Food Business: फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?
Sonia Gandhi New Book: कहां से खरीद सकते हैं सोनिया गांधी की किताब, कितनी है कीमत?
कहां से खरीद सकते हैं सोनिया गांधी की किताब, कितनी है कीमत?
मैटरनिटी लीव के दौरान जॉब से निकाल दे कंपनी तो क्या हैं कानूनी रास्ते? जानें नियम
मैटरनिटी लीव के दौरान जॉब से निकाल दे कंपनी तो क्या हैं कानूनी रास्ते? जानें नियम

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget