एक्सप्लोरर

मुस्लिम में होते हैं अशराफ और अजलाफ... जानिए इनमें कौन-कौन सी जातियां आती हैं?

भारत में मुस्लिमों में भी जाति व्यवस्था देखने को मिलती है. जो अशरफ, अजलाफ और अरजाल में बंटी हुई है. चलिए जानते हैं कि आखिर यहां वर्ण व्यवस्था क्या है.

भारत में कहा जाता है कि हर एक जाति का व्यक्ति अपने से नीचे की जाति ढूंढ ही लेता है. कहावत हमारे देश में जाति व्यवस्था को देखते हुए सही भी मासूम पड़ती है. हमारे देश में हिंदू हों या मुस्लिम, जाति व्यवस्था दोनों में ही देखने को मिलती है. जहां हिंदुओं में ऊंची और नीची जाति में बंटवारा देखने को मिलता है तो ऐसी जाति व्यवस्था मुसलमानों में भी है. मुसलमानों में जातियां अशराफ, अजलाफ और अरजाल में बंटी हुई है. चलिए जानते हैं कि आखिर ये है क्या.

क्या होता है मुस्लिमों में अशरफ, अजलाफ और अरजाल का मतलब?

अशराफ मुसलमान- ये वो मुसलमान होते हैं, जिनका संबंध मौजूदा समय के हिसाब से विदेशों से होता है. ये चार प्रमुख जातियों में बंटे हुए हैं, पहला सैयद, दूसरा शेख, तीसरा पठान और चौथा मुगल.

सैयद, जिनका संबंध पैग़म्बर मुहम्मद के परिवार से माना जाता है, एक तरह से ये उनके वंशज हैं. दूसरे हैं शैख, जिनका संबंध अरब ही के कुरैश “कबीले” से माना जाता है. वहीं पठानों का संबंध अफगानिस्तान के आसापस के क्षेत्र से माना जाता है. तो वहीं मुगलों का संबंध मुगल बादशाह बाबर से माना जाता है, जो उनके साथ भारत आए थे.

अजलाफ मुसलमान- अजलाफ मुसलमान में दर्जी, धोबी, धुनिया, गद्दी, फाकिर, बढई-लुहार, हज्जाम (नाई), जुलाहा, कबाड़िया, कुम्हार, कंजरा, मिरासी, मनिहार, तेली समाज के लोग आते हैं.

अरजाल मुसलमान- इनमें वो दलित आते हैं जिन्होंने इस्लाम कबूल किया. जैसे कि हलालखोर, भंगी, हसनती, लाल बेगी, मेहतर, नट, गधेरी आदि.

कई लोगों ने बदला धर्म?

दरअसल जब भारत में मुस्लिम शासकों का शासनकाल आया तो अलग-अलग धर्मों के लोगों ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम को अपना लिया, इसमें बड़ी संख्या में वो लोग शामिल थे जिन्हें जातिय आधार पर परेशान किया जाता था. जिनका धर्म के आधार पर शोषण होता था. हालांकि कई लोगों का धर्म परिवर्तन करवाने में सूफी संतों की भी अहम भूमिका मानी जाती है.

1990 के दशक में भारतीय मुस्लिमों के बीच जातिवाद को लेकर और इसे खत्म करने को लेकर आंदोलन किए गए थे. हालांकि इसपर बहस और सवाल हमेशा से बने हुए हैं. मुसलमानों और खासकर आर्थिक, सामाजिक और पिछड़े मुसलमानों के मद्देनजर कमीशन बने हैं, जिनने कई कार्य और रिसर्च भी कीं, हालांकि कभी इनका स्थायी हल नहीं निकला.                          

यह भी पढ़ें: भारत के किन-किन मुसलमानों को मिलता है आरक्षण? क्या जाति के हिसाब से बंटा है सिस्टम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
चीन में कभी नहीं होगी अनाज की कमी, इसे कैसे मुमकिन कर रहा ड्रैगन?
चीन में कभी नहीं होगी अनाज की कमी, इसे कैसे मुमकिन कर रहा ड्रैगन?
हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?
हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget