एक्सप्लोरर

वुमेन मिल्क से भी बनता है साबुन, जानिए इस महिला ने कैसे किया ये कारनामा

अगर आपसे कोई पूछे कि मां के दूध का क्या इस्तेमाल होता है तो आप बिना समय बर्बाद किए उसे जवाब दे देंगे कि न्यू बॉर्न बेबी के पोषक तत्व के रूप मे यूज होता है. अब उससे साबुन बनाया जा रहा है.

Breast Milk Soap: जन्म के बाद पहले कुछ महीनों तक मां का दूध बच्चों के लिए सबसे अच्छा भोजन माना जाता है. दूध में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चे को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चों को जन्म के कम से कम पहले छह महीने तक दूध पिलाना चाहिए. यह नेचुरल होता है और बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के सबसे सामान्य तरीकों में से एक है. बच्चे के जन्म के बाद महिला का शरीर उस बच्चे के लिए दूध बनाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मां के दूध से साबुन और लोशन भी बनाया जा सकता है.

अमेरिका के इस महिला ने किया कारनामा

हाल ही में यह पाया गया कि संयुक्त राज्य अमेरिका में एक महिला साबुन और बॉडी लोशन जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने के लिए स्तन के दूध का उपयोग कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटनी एड्डी नाम की महिला अपने स्तन के दूध का उपयोग करके त्वचा देखभाल उत्पाद बनाने के लिए चर्चा में रही है. कथित तौर पर उसने इसका उपयोग करके साबुन, लोशन, क्रीम और कई अन्य उत्पाद बनाए हैं. ब्रिटनी एड्डी का दावा है कि स्तन का दूध अत्यधिक फायदेमंद है क्योंकि यह झुर्रियों से छुटकारा पाने में मदद करता है, चेहरे पर चमक प्रदान करता है और त्वचा को जवान बनाता है. इसे चोटों पर भी लगाया जा सकता है, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है. ब्रिटनी ने अपना खुद का बिजनेस स्थापित किया है और वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हो गई हैं.

हाल ही में एक मीडिया पोर्टल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ब्रिटनी एड्डी ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें इन प्रोडक्ट्स को बनाने के लिए अपने स्तन के दूध का उपयोग करने का विचार आया. उन्होंने बताया कि एक बार जब उन्होंने ब्रेस्ट मिल्क फ्रिज में रखा था तो उनके पति फ्रिज चालू करना भूल गए थे. बाद में उसे पता चला कि दूध बर्बाद हो गया है. इसे बर्बाद न करने के लिए उसने सोचा कि इसका इस्तेमाल क्यों न् त्वचा देखभाल उत्पादों के रूप में किया जाए. उसके बाद उसने साबुन बनाना शुरू कर दिया, जिसके बारे में उसका कहना है कि यह उम्र बढ़ने खिंचाव के निशान और शुष्क त्वचा को ठीक करने में मदद करता है.

मिल रहे हैं ऑनलाइन ऑर्डर

ब्रिटनी के मुताबिक, मां के दूध में त्वचा को नमी देने वाले कई तत्व होते हैं. इसमें लॉरिक एसिड भी होता है, जिसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं और त्वचा को ठंडा करने में मदद कर सकते हैं. अपनी रेसिपी में सुधार करने के बाद, उन्होंने मामाज़ मैजिक मिल्क नाम से अपना बिजनेस शुरू किया. साबुन की एक टिकिया की कीमत 30 डॉलर (2493 रुपए) है. क्रीम और लोशन की कीमत 15 डॉलर (1,246 रुपये) है. यह काफी लोकप्रिय हो गया है और उन्हें ढेर सारे ऑनलाइन ऑर्डर मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: क्यों इतनी ताकतवर है इजराइल की आर्मी? बनने के 24 घंटे के भीतर ही पड़ोसी देशों की नाक में दम कर दिया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget