एक्सप्लोरर

दुनिया के देशों में सीजफायर करवाने से ट्रंप को मिल सकता है नोबेल प्राइज? ये हैं नियम

Donald Trump Can Get Nobel Prize: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों के बीच जंग रुकवाई है. हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि उनकी वजह से ही भारत और पाकिस्तान के बीच का तनाव भी रुका है.

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है. बीते 7 मई से दोनों देश जंग के मोर्चे पर आमने-सामने खड़े थे, हालांकि बाद में भारत और पाक ने सीजफायर की घोषणा की. हालांकि इससे पहले सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ट्वीट खूब वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने भारत-पाक के सीजफायर की जानकारी दी थी और इस तरह डोनाल्ड ट्रंप युद्ध के दौरान देशों में मध्यस्तता कराने वाले ग्लोबल लीडर्स में शामिल हो रहे हैं. हालांकि उन्होंने सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच का ही तनाव नहीं खत्म कराया, बल्कि कुल पांच युद्ध समझौते करा चुके हैं. चलिए जरा इस बारे में विस्तार से जानें.

ट्रंप ने रुकवाईं इतनी जंग

दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रुकवाने को लेकर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं. इस दौरान अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की व्हाइट हाउस में तीखी बहस चर्चा का विषय भी बनी थी. इसके बाद ट्रंप ने हमास और इजराइल के बीच जारी जंग को खत्म कराने में भी अहम भूमिका निभाई थी. ईरान और इजराइल के बीच भी संबंध अच्छे नहीं हैं. दोनों देश आपस में कई बार टकरा चुके हैं. ऐसे में इन दोनों के बीच भी ट्रंप मध्यस्थ बनकर उभरे. हाल ही में ट्रंप ने हुती विद्रोहियों पर हवाई हमले रोकने का फरमान दिया था. इस पर उन्होंने कहा था कि वो हुती विद्रोहियों पर कार्रवाई नहीं करेंगे.

क्या ट्रंप को मिल सकता है नोबेल

नोबेल पुरस्कार हर साल फिजिक्स, केमिस्ट्री, साहित्य, शांति, मेडिसिन और इकोनॉमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है. यह पुरस्कार आमतौर पर दो-तीन लोगों को संयुक्त रूप से दिया जाता है. वहीं शांति के लिए नोबेल पुरस्कार किसी संगठन या संस्था को भी दिया जाता है. शांति के लिए नोबेल पुरस्कार हर साल ओस्लो (नॉर्वे) में दिया जाता है. इनका चयन अलग-अलग संस्थाएं करती हैं. कोई भी शख्स खुद इस पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं कर सकता है. इस अवॉर्ड में इनविटेशन के जरिए ही नॉमिनेट किया जाता है और एक योग्य नॉमिनेटर इनके नॉमिनेशन देता है. ऐसे में ट्रंप को नोबेल मिल सकता है या नहीं यह तो शांति के लिए नोबेल देने वाली संस्था द नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी ही तय करेगी. 

कैसे शुरू हुआ था नोबेल

नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में दिया जाता है. दिसंबर 1896 में उन्होंने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया था. वो चाहते थे कि इस पैसे से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए, जो मानव जाति के लिए कल्याणकारी काम करते हैं. स्वीडिश बैंक में जमा उनकी संपत्ति के ब्याज से ही हर साल नोबेल फाउंडेश के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को सबसे महंगा प्लेन गिफ्ट कर रहा है ये मुस्लिम देश, जान लीजिए क्या है इसमें खास

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस, क्या इससे चली जाएगी सांसदी?
राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस, क्या इससे चली जाएगी सांसदी?
कैसे आग लगाते हैं फायर क्वाउड, सामान्य धुएं के बादल से कितने अलग?
कैसे आग लगाते हैं फायर क्वाउड, सामान्य धुएं के बादल से कितने अलग?
How Indore Manages Waste: कचरा कैसे साफ करता है इंदौर, बाकी शहर क्यों नहीं बन पाते नंबर-1?
कचरा कैसे साफ करता है इंदौर, बाकी शहर क्यों नहीं बन पाते नंबर-1?
Railway Signal System: लोको पायलट कितनी दूर से देख लेते हैं सिग्नल, कैसे रोकते हैं तेज रफ्तार ट्रेन?
लोको पायलट कितनी दूर से देख लेते हैं सिग्नल, कैसे रोकते हैं तेज रफ्तार ट्रेन?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget