एक्सप्लोरर

Amazon Forest: धरती के फेफड़े कहे जाते हैं अमेज़न के जंगल, जानिए क्या है इसका कारण

Why Amazon Forest Called Earth's Lungs: अमेज़न के जंगल से धरती पर करीब 20 प्रतिशत ऑक्सीजन मिलता है. इसलिए इसे 'धरती का फेफड़ा' कहते हैं.

Interesting Fact About Amazon Forest: धरती पर जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है. धरती पर ऑक्सीजन की प्राप्ति हमें पेड़-पौधों से होती है जिनमें जगंलों की अहम भूमिका है. दुनिया के सबसे घने और बड़े जंगलों में शुमार अमेज़न के जंगल दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में फैले उष्णकटिबंधीय वर्षा वन हैं. अमेज़न जंगल को दुनिया का सबसे बड़ा वर्षा वन कहा जाता है. लेकिन क्या आपको यह पता है कि अमेज़न के जंगल को 'धरती का फेफड़ा' भी कहते हैं. आइये जानते हैं कि इनको क्यों कहा जाता है 'धरती का फेफड़ा' -

इसलिए कहलाते हैं 'धरती के फेफड़े'

अमेज़न के जंगल से हमें करीब 20% ऑक्सीजन मिलता है इसलिए इसे 'धरती का फेफड़ा' कहते हैं. धरती पर मौजूद पेड़-पौधों में ऑक्सीजन का सबसे बड़ा भाग हमें अमेज़न के जंगलों से मिलता है. ये जंगल अधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं और सांस लेने के ऑक्सीजन देते हैं. यह विश्व के पर्यावरण संतुलन में बड़ी भूमिका निभाते हैं. अमेज़न जंगल के बीचो-बीच से अमेज़न नदी गुजरती है जिसे 'अमेज़न जंगल की ऑक्सीजन' कहा जाता है.

इतने बड़े क्षेत्र में फैले हैं अमेज़न के जंगल

इनका विस्तार दक्षिणी अमेरिक महाद्वीप के 9 देशों में है. ये देश ब्राजील, पेरू, कोलंबिया, गुयाना, बोलिविया, सूरीनाम, फ्रेंच गुयाना, इक्वेडोर, वेनेजुएला हैं जहां अमेज़न जंगलों का विस्तार पाया जाता है. अमेज़न जंगलों का सबसे अधिक हिस्सा ब्राजील में पड़ता है. इसके 9 देशों में फैले होने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितने विशाल जंगल हैं. विश्व के नौवें बड़े देश के आकार के बराबर इन जंगलों का विस्तार है.

अमेज़न जंगलों से जुड़े अन्य तथ्य

अमेज़न जंगल से गुजरने वाली अमेज़न नदी विश्व की दूसरी सबसे लंबी( सबसे लंबी नील नदी) नदी है. हालांकि अपने अपवाह क्षेत्र के हिसाब से यह सबसे अधिक लंबी है क्योंकि इसमें लगभग एक हजार से अधिक नदियां आकर मिलती हैं. अमेज़न के जंगल में विश्व की लगभग 10 प्रतिशत जीव-जंतुओं की प्रजातियां पायी जाती हैं. इसके अलावा कई प्रकार के कीड़े-मकोड़े और पक्षी पाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें- 

Interesting Fact About Moon: चांद को क्यों नहीं कहा जाता चाचा, ताऊ या फूफा? आखिर चंदा मामा ही क्यों है

Reason For Sweating: गर्मी लगने पर क्यों आता है पसीना? बहुत आसान सा है जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब UPI चार्ज हटाने से SC ने किया इनकार, तो RBI और सरकार को क्यों जारी किया नोटिस
जब UPI चार्ज हटाने से SC ने किया इनकार, तो RBI और सरकार को क्यों जारी किया नोटिस
कौन-से मुस्लिम अपने नाम में लिखते हैं मुल्ला, क्या है इसका मतलब?
कौन-से मुस्लिम अपने नाम में लिखते हैं मुल्ला, क्या है इसका मतलब?
क्या है दिल्ली का विंटर एक्शन प्लान, इसमें किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?
क्या है दिल्ली का विंटर एक्शन प्लान, इसमें किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?
क्यों बार बार नेपाल बन रहा कुदरत के कहर का शिकार? क्या है इसके पीछे की वजह
क्यों बार बार नेपाल बन रहा कुदरत के कहर का शिकार? क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
Embed widget