एक्सप्लोरर

ईरान इजरायल के बीच चर्चा में है अल अक्सा मस्जिद, जानिए ये क्यों है खास, जिसके ऊपर दिखे आग के गोले

Al Aqsa Masjid: अल अक्सा मस्जिद मुसलमान के लिए मक्का मदीना के बाद तीसरी सबसे पवित्र मस्जिद है. मुस्लिम ही नहीं बल्कि ईसाई और यहूदियों के लिए भी यह काफी पवित्र स्थल है. चलिए जानते हैं इसकी कहानी.

Al Aqsa Masjid: मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पवित्र स्थल है मक्का और मदीना. जो सऊदी अरब में है. इसके बाद तीसरा स्थान आता है अल अक्सा मस्जिद का जो कि इसराइल के यरुशलम में है. अल अक्सा मस्जिद को लेकर सिर्फ मुसलमानों में ही आस्था नहीं है. 

बल्कि यहूदियों और ईसाइयों में भी है. ईरान और इजरायल के बीच फिलहाल युद्ध जैसी स्थिति बन रही. इस बीच हम आपको अल अक़्सा मस्जिद के बारे में बताने जा रहे हैं. जो मुस्लिम, ईसाई और यहूदियों के लिए बराबर महत्वपूर्ण धार्मिक जगह है.  

क्या अल अक़्सा मस्जिद का इतिहास?

अल अक़्सा मस्जिद मक्का मदीना के बाद मुस्लिमों के लिए तीसरा सबसे पवित्र स्थल माना जाता है. तो यहां पर ईसाई धर्म का सबसे पुराना चर्च भी है और इसके साथ ही यहूदियों के लिए पवित्र माने जाने वाली वेस्टर्न वाॅल भी इसी जगह स्थित है. अल अक्सा मस्जिद का परिसर 35 एकड़ में फैला हुआ है. 

इसे लेकर कहा यह जाता है कि पैगंबर मोहम्मद के दोस्त खलीफा इल-अब्र-खट्टाब ने इसका निर्माण कराया था. लेकिन इसे लेकर ईसाईयों और यहूदियों के बीच अपने अलग-अलग मत है. यहूदियों का कहना है कि यहां पहले यहूदी धर्म का मंदिर था. तो वहीं ईसाइयों का कहना है कि यहां सेंट मेरी चर्च हुआ करता था. तीनों ही धर्मों के लिए यह जगह विशेष महत्व रखती है.  

अल अक़्सा मस्जिद तीनों के लिए इतनी जरूरी क्यों?

अल अक़्सा मस्जिद को इस्लाम धर्म में तीसरी सबसे पवित्र जगह माना गया है. इस मस्जिद को बैतूल मुकद्दस के नाम से भी जाना जाता है. तो वहीं इसे मस्जिद अल हरम भी कहा जाता है. मुसलमानों की मस्जिद के लिए श्रद्धा इतनी ज्यादा क्यों है. इस बात को लेकर यह कहा जाता है कि पैगंबर मोहम्मद इसी मस्जिद के रास्ते होकर जन्नत में गए थे.  

मुसलमान के अलावा यहूदियों के लिए भी यह खास महत्वपूर्ण जगह है.  मुसलमान इस मस्जिद सबसे पवित्र स्थान कहते हैं. तो वहीं धार्मिक तौर पर यहूदियों के लिए भी यह काफी महत्वपूर्ण है. यहूदी इस मस्जिद को टेंपल माउंट कहते हैं. यहूदी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस जगह पर 1000 ईसा पूर्व किंग सोलोमन ने यहूदियों के मंदिर बनवाए थे. बाद में इन मंदिरों को कई बार तोड़ा गया. फिलहाल इसकी एक दीवार बची है. जिसे यहूदियों द्वारा वेस्ट वाॅल कहा जाता है. 

जहां मुसलमानों और यहूदियों के लिए अल अक्सा मस्जिद बेहद पवित्र धार्मिक स्थल है. तो वहीं ईसाइयों की भी इस स्थान से काफी धार्मिक मान्यताएं जुड़ी है. ईसाई धर्म के अनुसार यह वही जगह है. जहां पर ईसा मसीह ने पवित्र उपदेश दिया था. और इसी जगह उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था. ईसाई धार्मिक मान्यताओं अनुसार कहा यह भी जाता है यही वह स्थान है जहां पर ईसा मसीह पुनर्जीवित हुए थे.

1969 में आग लगाने की कोशिश की गई 

साल 1969 में 21 अगस्त के दिन एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने अलेक्सा मस्जिद में आग लगाने की कोशिश की थी. डेनिस माइकल रोहन नाम के शख्स ने  कई महीनों की रेकी के बाद इस हमले को अंजाम दिया था. हमले के बाद इजरायल और अरब  देश के बीच संबंध काफी खराब हो गए थे. बता दें कि मुस्लिमों और यहूदियों में इस मस्जिद को लेकर एक लंबे अरसे से तनाव की स्थिति बनी हुई है. 

यह भी पढ़ें: ये हैं 1900 में पैदा हुए दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान, जानिए क्या है लंबी उम्र का राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget