एक्सप्लोरर

विजय रूपाणी को कितनी मिलती थी पेंशन, यह अब उनके परिवार के किन-किन सदस्यों को मिलेगी?

विजय रूपाणी 1998 में वह पहली बार राजकोट के मेयर चुने गए थे. 2006 में वह राज्यसभा के सांसद चुने गए थे, 2014 में वह विधायक बने थे. 2016 से 2021 तक विजय रूपाणी दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है. अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में वह भी हादसे का शिकार हो गए. जानकारी के मुताबिक, विजय रूपाणी अपनी बेटी से मिलने अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे. एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया, जिसमें सवार 241 यात्रियों समेत उनकी भी मौत हो गई. गुजरात बीजेपी समेत कई नेताओं ने विजय रूपाणी के निधन पर शोक जताया है. 

बता दें, विजय रूपाणी गुजरात के दिग्गज नेता रहे हैं. उनके राजनीतिक करियर की बात करें तो 1998 में वह पहली बार राजकोट के मेयर चुने गए थे. इसके बाद वह 2006 में राज्यसभा के सांसद चुने गए. 2014 में वह राजकोट पश्चिम से विधायक बने थे. 2016 से 2021 तक विजय रूपाणी दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. ऐसे में चलिए जानते है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को कितनी पेंशन मिलती थी? विजय रूपाणी की नेटवर्थ कितनी थी और निधन के बाद विजय रूपाणी के परिवार में किसे पेंशन मिलेगी? 

कितनी है नेटवर्थ?

विजय रूपाणी की नेटवर्थ की बात करें तो 2017 में दाखिल हलफनामे के अनुसार, विजय रूपाणी के पास 9 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, जबकि उन पर 83 लाख रुपये की देनदारी भी थी. 2017 में विजय रूपाणी के पास 2,10,233 रुपये कैश थे, जबकि उनके बैंक अकाउंट में 74,93,158 रुपये जमा थे. इसके अलावा उन्होंने शेयर बाजार व म्यूचुअल फंड में भी निवेश किया हुआ था. 

क्या बतौर पूर्व सीएम मिलती थी पेंशन?

बता दें, अपने देश में किसी भी नेता को बतौर पूर्व प्रधानमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री पेंशन देने का प्रावधान नहीं है. पूर्व प्रधानमंत्री को एक सांसद के तौर पर व पूर्व मुख्यमंत्री को एक विधायक के तौर पर ही पेंशन दी जाती है. जहां तक विजय रूपाणी की बात है तो गुजरात देश का इकलौता राज्य है, जहां पूर्व विधायकों को पेंशन नहीं दी जाती है. हालांकि, इसकी मांग लंबे समय से हो रही है. विजय रूपाणी पूर्व राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं.  ऐसे में उन्हें 31 हजार रुपये प्रति माह की पेंशन मिलती थी, जो अब उनके आश्रितों का मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम संस्कार में क्या होता है प्रोटोकॉल, उन्हें कितनी तोपों की सलामी दी जाती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget