एक्सप्लोरर

Lok Sabha 2024: कोई व्यक्ति शराब पीकर जा सकता है पोलिंग बूथ, जानिए क्या हैं नियम

लोकसभाचुनाव के दूसरे चरण के लिए आज यानी 26 अप्रैल को मतदाता 12 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. लेकिन क्या ड्राई डे पर वोटर शराब पीकर वोट डाल सकता है?

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का चुनाव आज यानी 26 अप्रैल को है. इस चरण में 12 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की सीटों पर मतदाता वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना चार जून को होनी है. वहीं पहले चरण के लिए 102 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है. मतदान को देखते हुए प्रशासन ने सभी तरह के शराब की बिक्री पर 48 घंटे पहले से प्रतिबंध लगा दिया है. आसान भाषा में कहें तो 26 अप्रैल को पूरा दिन ड्राई-डे रहेगा. लेकिन सवाल ये है कि अगर कोई व्यक्ति इस दौरान शराब पीकर पोलिंग बूथ पर वोट डालने जाएगा तो क्या उसे वोट डालने का अधिकार मिलेगा या नहीं?

वोटिंग का अधिकार

बता दें कि भारत में 18 वर्ष से ऊपर सभी नागरिकों को वोटिंग का अधिकार प्राप्त है. सवाल ये है रि क्या कोई वोटर शराब पीकर वोट देने जा सकता है? शराब पीकर पोलिंग बूथ पर जाने से क्या पुलिस उसे गिरफ्तार भी कर सकती है?  निर्वाचन आयोग के रिटायर्ड सीनियर प्रिंसिपल सेक्रेटरी आर के श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शराब पीकर आप पोलिंग स्टेशन के अंदर या उसके आस-पास हुड़दंग करते हैं, किसी पार्टी या उसके उम्मीदवार का जयकारा लगाते हैं. इसके अलावा पार्टी का प्रचार करते हैं या फिर आपके व्यवहार से किसी दूसरे वोटर को परेशानी होती है, तो आप पर कार्रवाई हो सकती है. 

जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 131 में प्रिसाइडिंग ऑफिसर के पास अधिकार है कि आप पर मामला दर्ज करके आपको जेल भेज सकता है. पोलिंग बूथ पर मौजूद पुलिस अधिकारी भी आईपीसी के तहत मामला दर्ज करा सकता है. लेकिन अगर कोई शख्स अपने घर में शराब पीता है और शराब पीकर शांति से वोट देने आता है, तो उसके खिलाफ प्रशासन के अधिकारी बेवजह मामला दर्ज नहीं कर सकते हैं.

आचार संहिता

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर मोटर व्‍हीकल एक्‍ट 1988 की धारा-185 के तहत कार्रवाई होती है. लेकिन चुनाव के दौरान अगर आप इस तरह का बर्ताव करते हैं, तो आप पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के साथ-साथ आईपीसी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Code of Conduct: आचार संहिता के दौरान जब्त होने वाली शराब का क्या होता है, क्या उसे कोई यूज कर सकता ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
GDP से स्वास्थ्य तक, इन 5 पैमानों पर कहां खड़े हैं भारत और बांग्लादेश?
GDP से स्वास्थ्य तक, इन 5 पैमानों पर कहां खड़े हैं भारत और बांग्लादेश?
कौन थीं अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम से इनका क्या कनेक्शन?
कौन थीं अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम से इनका क्या कनेक्शन?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget