एक्सप्लोरर

Air Conditioner: एसी में क्यों बढ़ी ब्लास्ट की घटनाएं? इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है.गर्मी के कारण आज के समय अधिकांश घरों में एसी का इस्तेमाल भी हो रहा है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी में आखिर ब्लास्ट की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं.इसके पीछे क्या कारण है

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई शहरों में तो तापमान 50 डिग्री पार कर चुका है. ऐसी स्थिति में अधिकांश लोग अपने घरों में एसी लगा रहे हैं. एसी के सहारे लोग अपने घरों का तापमान कम करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी में ब्लास्ट की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों एसी में ब्लास्ट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. 

एसी में विस्फोट

खबरों में आपको लगभग हर दिन ये सुनने में आ रहा होगा कि अलग-अलग शहरों में एसी के कंप्रेसर में विस्फोट के कारण घटनाएं बढ़ रही हैं. कई बार इन घटनाओं में जान-माल का बड़ा नुकसान भी हो रहा है. लेकिन सवाल ये है कि क्या भीषण गर्मी के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं. 

क्यों लग रहा एसी में आग

• एसी में आग लगने के पीछे एक बड़ा कारण ओवरहीटिंग है. गर्मी से बचने के लिए कुछ लोग लगातार कई घंटे तक एसी चला रहे हैं. जिस कारण भी कंप्रेसर में आग लगने या विस्फोट की घटनाएं बढ़ जाती हैं.
• इसके अलावा एसी का लगातार इस्तेमाल करने के दौरान कई लोग समय से सर्विस नहीं कराते हैं. समय से सर्विस नहीं होने के कारण भी गंदगी जमा हो सकता है, जिससे कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है और वह फेल हो सकता है.
• एसी में ब्लास्ट का सबसे बड़ा कारण कंप्रेसर में रेफ्रिजरेंट गैस का लीकेज होना भी है. ऐसी स्थिति में बहुत जल्दी ब्लास्ट हो सकता है. 
• घर का वोल्टेज बार-बार ऊपर नीचे जाना भी कंप्रेसर की परफॉर्मेंस पर असर डालता है. इससे कई बार ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है. 
• इसके अलावा कंप्रेसर के लिए कूलिंग फैन का सही ढंग से काम न करना भी ओवरहीटिंग और ब्लास्ट का कारण बन सकता है.

इन घटनाओं को रोकने का तरीका

• एसी का इस्तेमाल करन के दौरान रेगुलर सर्विस और मेंटेनेंस कराना चाहिए. सर्विस सेंटर की तरफ से हर 6 महीने में एक बार सर्विस कराना चाहिए. कोई दिक्कत आने पर तुंरत कंपनी से संपर्क करके शिकायत दर्ज कराना चाहिए. वहीं इस दौरान एसी का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए.  
• एसी का इस्तेमाल करने के लिए वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए. जिससे वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से कंप्रेसर को नुकसान ना पहुंचे. 
• इसके अलावा सर्विस के समय रेफ्रिजरेंट गैस लीकेज की जांच कराना चाहिए. जिससे किसी तरह का लीकेज होता है, तो उस तुरंत इसे ठीक किया जा सके. 

• वहीं एयर फिल्टर और कूलिंग कॉइल्स को रेगुलर साफ करना चाहिए. इससे कंप्रेसर पर एक्स्ट्रा प्रेशर नहीं पड़ेगा और यह सही ढंग से काम करेगा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने क्या लगाया अनुमान? कैसे होती है यहाँ भविष्यवाणी

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget