एक्सप्लोरर

​पैसा-सर्टिफिकेट या कुछ और, जानें नेशनल अवॉर्ड जीतने वालों को क्या-क्या मिलता है?

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है, जहां शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी जैसे सितारों को सम्मान मिला. जानिए नेशनल अवॉर्ड जीतने पर किन-किन कैटेगरी में कितना पैसा और सम्मान मिलता है.

हर साल की तरह इस बार भी 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (71st National Film Awards 2025) का आयोजन शानदार रहा. यह पुरस्कार उन कलाकारों को दिया जाता है जिन्होंने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. साल 2023 की फिल्मों के लिए यह पुरस्कार अब घोषित किए जा चुके हैं और फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक, हर कोई National Film Awards Winners List को लेकर काफी उत्साहित नजर आया.

किन फिल्मों और कलाकारों को मिले पुरस्कार?

इस बार बेस्ट हिंदी फिल्म का खिताब फिल्म कटहल को मिला है, जबकि फिल्म एनिमल को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड से नवाज़ा गया. तेलुगु की ओर से बगवंत केसरी ने बाज़ी मारी और बेस्ट नॉन फीचर फिल्म बनी द साइलेंट एपिडेमिक. सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन्स टू नो को बेस्ट स्क्रिप्ट का अवॉर्ड मिला.

बेस्ट एक्टर का खिताब इस बार दो कलाकारों ने साझा किया- शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए और विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए यह सम्मान मिला. बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए दिया गया.

कितना मिलता है पुरस्कार?

नेशनल फिल्म अवॉर्ड दो श्रेणियों में दिए जाते हैं - स्वर्ण कमल (Golden Lotus) और रजत कमल (Silver Lotus). दोनों के साथ नकद राशि और सम्मान पत्र भी दिया जाता है.

स्वर्ण कमल में क्या मिलता है?

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 2.5 लाख

इंदिरा गांधी डेब्यू डायरेक्टर अवॉर्ड: 1.25 लाख

सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म: 1.5 लाख

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड – भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार के रूप में: 10 लाख, प्रशस्ति पत्र और शॉल

रजत कमल में क्या मिलता है?

नर्गिस दत्त पुरस्कार (सामाजिक मुद्दों पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म): 1.5 लाख

क्षेत्रीय भाषाओं की सर्वश्रेष्ठ फिल्में (जैसे असमिया): 1.5 लाख

श्रेष्ठ फिल्म: 1 लाख

श्रेष्ठ अभिनेता / अभिनेत्री: 50 हजार

गैर फीचर फिल्म: 50 हजार से 75 हजार

कौन करता है आयोजन?

इन पुरस्कारों का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) द्वारा किया जाता है. लेकिन पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी डायरेक्टरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल (DFF) संभालता है – जिसमें National Film Awards Live Telecast से लेकर विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार समारोह तक शामिल है.

यह भी पढ़ें: 10000 रुपये से थाईलैंड में क्या-क्या कर सकते हैं, भारत से कितनी कमजोर है यहां की करेंसी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Head Shaving and Hair Growth: क्या सिर मुंडवाने से सच में घने आते हैं बाल? जान लीजिए सच
क्या सिर मुंडवाने से सच में घने आते हैं बाल? जान लीजिए सच
जब भारत आजाद हुआ तब दुनिया में कितने देश थे, तब से कितने बढ़ गए?
जब भारत आजाद हुआ तब दुनिया में कितने देश थे, तब से कितने बढ़ गए?
15 अगस्त को ही आजादी क्यों मिली, क्या कोई और तारीख भी तय हुई थी?
15 अगस्त को ही आजादी क्यों मिली, क्या कोई और तारीख भी तय हुई थी?
Why Airplane Lights are Dimmed: टेकऑफ-लैंडिंग के समय क्यों धीमी होती हैं प्लेन की लाइट्स, जानें वजह?
टेकऑफ-लैंडिंग के समय क्यों धीमी होती हैं प्लेन की लाइट्स, जानें वजह?

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget