एक्सप्लोरर

जानिए- कौन हैं कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी, लड़ चुके हैं इन सिलेब्रेटीज़ का केस

महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत आने वाली बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने बुधवार को कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले में 'अवैध रूप से किए गए निर्माण' को ध्वस्त कर दिया गया है.

अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार विवादों में चल रही हैं. कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनौत के दफ्तर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. बीएमसी की टीम जेसीबी और मजदूरों के साथ कंगना के दफ्तर पहुंची और अवैध निर्माण को तोड़ा गया. इस बीच कंगना ने बीएमसी की टीम को बाबर की सेना कहा है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनौत के ऑफिस में फिलहाल तोड़फोड़ करने पर रोक लगाई है. बीएमसी की ओर से कंगना अपना ऑफिस गिराए जाने के बीच बुधवार को ही हाईकोर्ट पहुंची थीं.

इन सब मामलों के पीछे एडवोकेट रिजवान सिद्दीकी थे जो लगातार कंगना के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं. जिन लोगों को रिजवान सिद्दीकी का नाम नहीं पता उन्हें बता दें कि कंगना का पूरा केस रिजवान ही देख रहे हैं. रिजवान को मुंबई में सेलिब्रिटी वकील कहा जाता है. कंगना ही नहीं रिजवान ने कई और सेलिब्रिटी के भी केस लड़ चुके हैं. लिस्ट में नाम नवाजुद्दीन सिद्दीकी और प्रियंका चोपड़ा का है.

ऋतिक-कंगना मामले में भी कंगना के वकील थे रिजवान

ऋतिक-कंगना विवाद में भी कंगना की तरफ से रिजवान ही वकील थे जब कंगना ने ऋतिक पर केस दर्ज करवाया था. अब तक रिजवान लाइमलाइट में नहीं आए थे लेकिन अब बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले, महाराष्ट्र सरकार का कंगना पर हमला, बीएमसी का कंगना का दफ्तर तोड़ना. इन सबको देखते हुए अब रिजवान लगातार मीडिया के सामने आ रहे हैं और अपना बयान दे रहे हैं.

गिरफ्तार हो चुके हैं रिजवान

कंगना रनौत के एडवोकेट रिजवान जब साल 2018 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मामला देख रहे थे. तब मुंबई पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया था. उनपर आरोप था कि वो नवाज की पत्नी का कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाने की कोशिश कर रहे थे. इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस अवैध माना था.

कल के पूरे मामले को देखते हुए कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा है कि किसी के गैरहाजरी में उसके घर तोड़ने आ गए. इतनी बड़ी मिलिट्री लेकर आ गए. यह क्या हरकत है. 40 से 50 पुलिस ऑफिसर लेकर बड़े-बड़े बिल्डरों के घर तो नहीं आते.''

रिजवान सिद्दीकी ने कहा, ''जो BMC की तरफ से नोटिस आया उसका मैंने जवाब दे दिया. उसका रिजेक्शन आज 10:19 बजे आया. उसके पहले तोड़ने के लिए वो तैयार थे. 10 बजे से वो यहां आ गए थे.'' रिजवान सिद्दीकी ने आगे कहा,' दिया गया नोटिस अवैध है और वे अवैध रूप से परिसर में घुस गए. परिसर में कोई काम नहीं चल रहा था.''

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत आने वाली बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने बुधवार को कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले में 'अवैध रूप से किए गए निर्माण' को ध्वस्त कर दिया गया है. हिमाचल से आज मुंबई आ रही कंगना महाराष्ट्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं. कंगना ने एक ट्वीट में एक ट्वीट में महाराष्ट्र सरकार को बाबर और बीएमसी के कर्मचारियों को उसकी सेना बताया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget