एक्सप्लोरर

जब Rajesh Khanna ने भीड़ में खड़ी Poonam Dhillon को किया था इशारा, एक्ट्रेस ने खुद सुनाया था मज़ेदार किस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो अपने दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थीं. उनकी खूबसूरती पर लाखों लोग मरते थे. वहीं, पूनम ऐसे परिवार से आईं थीं जहां फिल्में देखना ज्यादा पसंद नहीं किया जाता था.

Poonam Dhillon and Rajesh Khanna First Meeting: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो ने अपने दौर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया. उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है. पूनम और राजेश खन्ना पहली बार एक फिल्म के सेट पर ही मिले थे. हालांकि, राजेश खन्ना के साथ फिल्म में काम करने के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो पहले भी मिल चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती थीं जहां पर फिल्में कम ही देखी जाती थीं. इसीलिए वो राजेश खन्ना को जानती ही नहीं थीं. उस वक्त तक पूनम ने केवल 3 फिल्में ही देखी थीं. जब पहली बार उन्हें राजेश खन्ना से मुलाकात का मौका मिला, उस वक्त काका ने खुद उन्हें अपने पास बुलाया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PoonamDhillon (@poonam_dhillon_)

एक इंटरव्यू में पूनम ढिल्लों ने कहा था, 'मैं, फिल्में बहुत कम देखती थी इसीलिए मैं ग्रेट राजेश खन्ना को तब नहीं जानती थी. मैं बॉम्बे से नहीं थी, हमें फिल्में देखने की अनुमति नहीं थी. तब तक मैंने अपनी लाइफ में सिर्फ 3 फिल्में ही देखी थीं. 'दोस्ती' जिसे हम हर चिल्ड्रन्स डे पर देखा करते थे. 'गुड्डी' और 'मेरा नाम जोकर'. मैंने राजेश खन्ना की कोई भी फिल्म नहीं देखी थी. लेकिन मैं ये जरूर जानती थी कि वो एक बड़े स्टार हैं'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PoonamDhillon (@poonam_dhillon_)

पूनम ढिल्लो ने राजेश खन्ना से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी बताया, उन्होंने कहा, 'वो चंडीगढ़ में शूटिंग कर रहे थे जब मैं उनसे पहली बार मिली. मैं 8वीं क्लास में थी. हमें पता चला कि राजेश खन्ना की शूटिंग पास में ही हो रही है तब हम लड़कियों ने गैंग बनाया और सेट पर पहुंच गईं. तब इस बात की चर्चा हो रही थी कि राजेश खन्ना-डिंपल कपाड़िया के साथ आए हैं. उन्हें देखने के लिए लड़कियों की भीड़ लग गई थी. हम सभी लड़कियां स्कूल की यूनिफॉर्म में थीं. उन्होंने भीड़ में मुझे देखा और देखकर उंगली से इशारा किया और मुझे अपने पास बुलाया. पहले तो मैंने मुड़कर पीछे देखा फिर उन्हें देखा तो उन्होंने फिर मुझे बुलाने के लिए इशारा किया. जब मैं उनके पास गई तो उन्होंने कहा तुम्हारी आंखे बहुत प्यारी हैं. मैं तो उनकी बातें सुनती ही रह गई'. राजेश खन्ना के साथ पूनम की पहली फिल्म 'रेड रोज' के सेट पर एक्ट्रेस ने ये बात राजेश खन्ना को याद दिलाई थी. 

यह भी पढ़ेंः

जब सौतेले भाई-बहनों को स्कूल छोड़ने आते थे Rekha के पिता, तब दूर से पापा को देखकर ये सोचती थीं एक्ट्रेस

जब Salim Khan शादी कर Helen को ले आए थे घर, Salman Khan हो गए थे नाराज़, खुद किया था खुलासा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी के दिनों में यश ने ठुकरा दी थीं 7 फिल्में, इसी जिद ने बना दिया KGF स्टार
टीवी के दिनों में यश ने ठुकरा दी थीं 7 फिल्में, इसी जिद ने बना दिया केजीएफ स्टार
Video: 'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी ने 'आवारापन 3' पर लगाई मुहर, खुशी से झूमे फैंस
'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी ने 'आवारापन 3' पर लगाई मुहर, खुशी से झूमे फैंस, देखें वीडियो
15 अगस्त पर 3.30 बजे तक 31 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Awarapan 2 Worldwide BO Collection: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget