एक्सप्लोरर

Vivek Death: तमिल अभिनेता विवेक का निधन, सीने में दर्द के बाद चेन्नई के अस्पताल में थे भर्ती

लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का चेन्नई के एक अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया है. अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि तड़के सुबह 4:35 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

Vivek Death: लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का चेन्नई के एक अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया है. अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि तड़के सुबह 4:35 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. एक दिन पहले शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह 59 साल के थे. 

बता दें कि विवेक को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. बताया गया था कि उन्हें 100 प्रतिशत ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक हुआ. इसके बाद जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तब वो बेहोश थे. लिहाजा चिकित्सकों ने उन्हें एक्स्ट्रा कॉर्पोरल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन (ईसीएमओ) पर रखा था. तमाम कोशिशों के बाद भी अभिनेता को बचाना नहीं जा सका. 

विवेक के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मी की शादी की कामना कर रहे हैं.

बता दें कि अभिनेता विवेक को उनके परिवार के सदस्य सुबह 11 बजे अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे और दाखिले के फौरन बाद अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों के दल के जरिए उन्हें फिर से होश में लाया गया. एंजियोप्लास्टी और स्टंट डालने की प्रक्रिया को अपनाया गया क्योंकि एक प्रमुख रक्त वाहिका पूरी तरह अवरुद्ध थी.

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक ने रजनीकांत, विजय और अजित कुमार समेत कई बड़े तमिल अदाकारों के साथ काम किया है. वह कुछ फिल्मों में मुख्य कलाकार के तौर पर भी नजर आए और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में भी वह सक्रिय रहे हैं.

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम किसी तोहफे से कम नहीं हो...' अहान पांडे ने अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर की Unseen तस्वीरें
अहान पांडे ने 'सैयारा' की को-स्टार अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर लिखा खास नोट
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम, अब बनेगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, बस कमाने होंगे इतने करोड़
'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम, क्या बन पाएगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म?
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, 90 मिनट की बोनस फुटेज कर सकेंगे एंजॉय
'द ओडिसी' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म,जानें- कब और कहां देख सकेंगे?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget