एक्सप्लोरर

Virat Anushka: 'पूरी दुनिया खिलाफ थी लेकिन तुम मेरे साथ खड़ी रही'- पहली बार छलका विराट कोहली का दर्द

Virat Kohli Post For Wife: विराट कोहली (Virat Kohli) ने 11 दिसंबर को पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) संग चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. इस मौके पर क्रिकेटर ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया था.

Virat Kohli Emotional Post For Wife Anushka Sharma On 4th Anniversary: विराट कोहली (Virat Kohli) ने 11 दिसंबर को अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के संग अपनी चौथी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli Photo) ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं जिनमें से एक में कपल के संग बेटी वामिका (Vamika) भी दिखाई दीं. इतना ही नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेटर ने अपनी पत्नी के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा. विराट ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें पहली फोटो में विराट (Virat Kohli Post) अपनी पत्नी अनुष्का (Anushka) और बेटी वामिका (Vamika Kohli) के संग सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं. एक तरफ जहां कपल कैमरे में पोज दे रहा है तो वहीं उनकी बेटी अपनी मां के चेहरे से खेलती हुई नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी फोटो में कपल बोन फॉयर के आगे किसी टूरिस्ट प्लेस पर कोजी पोज दे रहे हैं और एक दूसरे को हग कर रहे हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विराट (Virat Kohli) ने लिखा- '4 साल हो गए तुम्हें मेरे मजाक और मेरे आलस को संभालते हुए. चार साल हुए मैं जैसा हूं मुझे वैसे स्वीकार करते हुए और हर रोज मुझे प्यार करते हुए. मैं चाहे कितना भी परेशान क्यों ना हो जाऊं. 4 साल भगवान के सबसे बड़े आशीर्वाद के लिए. 4 साल हुए सबसे ईमानदार, प्यार करने वाली और बहादुर महिला से शादी करने के जिसने हमेशा सही चीज में खड़े होने के लिए मुझे प्रेरित किया. पूरी दुनिया भले ही आपके खिलाफ क्यों ना हो. आपके संग शादी के 4 साल. हर तरह से आप मुझे पूरा करती हो, मेरे पास जो कुछ है मैं हमेशा उससे तुम्हें प्यार करुंगा और भी बहुत कुछ. साथ ही विराट ने ये भी लिखा कि परिवार के तौर पर हमारी पहली एनिवर्सरी है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

ये भी पढ़ें..

Rubina Dilaik Revelation: बिग बॉस- 14 विनर रुबीना दिलैक का छलका दर्द, मजबूरी की वजह से बेचने पड़ गए दो घर और गाड़ी

अपनी एनिवर्सरी के खास मौके पर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी एक पोस्ट शेयर किया. अपने पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- आसान नहीं है कोई रास्ता, कोई शॉर्टकॉट नहीं है घर का. आपके शब्द और पसंदीदा गीत जिसके साथ आप हमेशा जीते हैं. रिश्तों के लिए ये शब्द सही हैं. ये दुनिया धारणाओं से भरी है ऐसे में आप जैसे व्यक्ति को ऐसा करने के लिए साहस की जरूरत है. धन्यवाद मुझे प्रेरित करने के लिए जब जरुरत हुई तो दिमाग खुला रखने के लिए बहुत धन्यवाद. अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने आगे लिखा है कि समान व्यक्तित्व वालों के बीच शादी संभव तभी हो पाती है, जब दोनों सुरक्षित हों. सबसे सुरक्षित व्यक्ति हैं आप, मैं जिसे जानती हूं. जैसा पहले भी मैं कह चुकी हूं वास्तव में जो आपको ठीक से जानते हैं वो भाग्यशाली हैं. विराट ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- दुनिया हो तुम मेरी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

Sidharth Shukla Birth Anniversary: बिग बॉस के घर के वो किस्से जब Shehnaaz के लिए किसी से भी लड़ने को तैयार रहते थे सिद्धार्थ

बता दें हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ट (BCCI) ने वनडे फॉर्मेट की कप्तानी से विराट कोहली को हटा दिया है. उससे पहले विराट ने टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी. अब दोनों ही फॉर्मेट की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सौंपी जा चुकी है. इन फैसलों से फैंस और क्रिकेट के कई दिग्गज हैरान हैं. साथ ही BCCI के इस फैसले का सोशल मीडिया पर काफी विरोध कर रहे हैं.

Amitabh Bachchan House Rent: अमिताभ बच्चन के घर में किराए पर रहेगी ये अभिनेत्री, हर महीने देगी इतने लाख का किराया

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में धमाका, बादशाह ने किया रिव्यू, बोले- मुझे रुला दिया
लाइव: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में धमाका, बादशाह ने किया रिव्यू, बोले- मुझे रुला दिया
Jailer 2 Box Office Day 21 Live Updates: 'जेलर 2' का कोहराम जारी, साढ़े 10 बजे तक 466 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' का कोहराम जारी, साढ़े 10 बजे तक 466 करोड़ के हुई पार
Ramayana Advance Booking Day 1 Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, साढ़े 10 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, साढ़े 10 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई कमाई
'मैं सड़क पर चिल्ला रही थी', सैफ पर चाकू से हुए हमले के बाद पूरी तरह टूट गई थीं करीना, बोलीं- जेह ने सब देखा
'मैं सड़क पर चिल्ला रही थी', सैफ पर चाकू से हुए हमले के बाद पूरी तरह टूट गई थीं करीना, बोलीं- जेह ने सब देखा

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget