एक्सप्लोरर

Gulshan Kumar ने अंडरवर्ल्ड डॉन को पैसे देने से किया था इनकार, कहा- इतने में तो माता का भंडारा करवा दूंगा

कोरोना (Covid-19) महामारी के बीच भी लोग नवरात्रों में मां के दर्शन करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं. हाल ही में गुलशन कुमार की बेटी मशहूर सिंगर तुलसी कुमार (Tulsi Kumar) भी मां के दर्शन करने पहुंची थीं.

कोरोना (Covid-19) महामारी के बीच भी लोग नवरात्रों में मां के दर्शन करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं. हाल ही में गुलशन कुमार की बेटी मशहूर सिंगर तुलसी कुमार (Tulsi Kumar) भी मां के दर्शन करने पहुंची थीं. तुसली कुमार के पिता गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) की, मंदिर के बाहर ही हत्या हुई थी. म्यूजिक कंपनी 'टी-सीरीज' के मालिक गुलशन कुमार दिल्ली में एक जूस की दुकान चलाने थे, लेकिन एक दिन वो इतनी बड़ी कंपनी के मालिक बन गए कि उनके पीछे अंडरवर्ल्ड के लोग पड़ गए.

जब उन्होंने टी-सीरीज कंपनी की स्थापना की तो शुरुआत में भजन गाकर बड़ा नाम बनाया, जिसके बाद उन्हें कैसेट किंग के नाम पहचान मिली. एक दिन जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर उनकी हत्या कर दी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक गुलशन को 16 गोलियां मारी गईं थीं. उनके ड्राइवर ने गुलशन का बचाव करने की बहुत कोशिश की, जिसमें वो खुद भी जख्मी हो गया था. लेकिन बहुत देर हो चुकी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम ने दाऊद मर्चेंट और विनोद जगताप को गुलशन कुमार को मारने की सुपारी दी थी. साल 2001 में शॉर्प शूटर विनोद जगताप ने खुद कुबूल किया था कि उन्होंने गुलशन कुमार को गोली मारी थी.

लेखक हुसैन जैदी की किताब 'My Name is Abu Salem' में इस बात का जिक्र किया गया है. इस किताब के अनुसार अबु सलेम ने गुलशन से 10 करोड़ रुपये मांगे लेकिन उन्होंने मना कर दिया और कहा इतने रुपयों में तो वैष्णो देवी के दरबार में भंडारा करवा दूंगा. गुलशन की ये बात अबु सलेम को बहुत बुरी लगी. जब उन्हें गोली मारी जा रही थी तब शूटर ने बोला- 'पूजा बहुत हो गई, अब ऊपर जाकर करना.'

यह भी पढ़ेंः Kareena Kapoor को पिज्जा खाना पड़ा था महंगा, बढ़ गया था 8 किलो वजन

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget