एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: खतरों के खिलाड़ी से लेकर बिग बॉस 17 तक, इन रियलिटी शोज के नाम रहा 2023

Year Ender 2023: टीवी की दुनिया में डेली सोप्स डोमिनेट करते हैं. टीआरपी लिस्ट में भी शोज अपनी धाक जमाए रहते हैं. हालांकि, 2023 में कई ऐसे रियलिटी शोज आए जिन्होंने डेली सोप्स को कड़ी टक्कर दी है.

Year Ender 2023: टीवी वर्ल्ड में फैंस सास बहू ड्रामा को काफी पसंद करते हैं. अनुपमा से लेकर गुम हैं किसी के प्यार में तक, सारे सीरियल्स चर्चा में बने रहे हैं. हालांकि, साल 2023 में कई ऐसे रियलिटी शोज भी आए जिन्होंने डेली सोप्स को कड़ी टक्कर दी है. बिग बॉस 17 से लेकर कौन बनेगा करोड़पति 15 तक, कई रियलिटी शोज ने धमाल मचा दिया.

खतरों के खिलाड़ी 14

खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन के विनर डीनो जेम्स थे. शो में कई पॉपुलर कंटेस्टेंट्स नजर आए थे. शीजान खान, अंजलि आनंद, ऐश्वर्या शर्मा, अर्जित तनेजा, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, डेजी शाह जैसे स्टार्स नजर आए थे. रोहित शेट्टी शो के होस्ट थे.

रोडीज: कर्म या कांड

रोडीज का ये सीजन भी काफी लाइम लाइट में रहा था. इस सीजन में सोनू सूद होस्ट थे. वहीं रिया चक्रवर्ती, गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला गैंग लीडर थे. रिया चक्रवर्ती ने लंबे समय बाद इस शो से वापसी की थी.

बिग बॉस 17

बिग बॉस का ये सीजन काफी पॉपुलैरिटी बटोर रहा है. शो के सभी कंटेस्टेंट अपना बेस्ट देने में लगे हैं. शो में एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिल रहा है. लड़ाई-झगड़े से लेकर प्यार-मोहब्बत-दोस्ती तक सभी कुछ दिखाया जा रहा है. सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं. अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, बाबू भैया, अरुण, ईशा मालवीय, समर्थ जुरैल, अभिषेक कुमार, रिंकू जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं.

झलक दिखला जा 11

डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 भी काफी खबरों में बना हुआ है. शो को मलाइका अरोड़, फराह खान और अरशद वारसी होस्ट कर रहे हैं. शो में शोएब इब्राहिम, विवेक दहिया, अंजलि आनंद, तनिषा मुखर्जी जैसे कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. मेकर्स शो को हिट कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. पिछले एपिसोड में प्रोड्यूसर बोनी कपूर गेस्ट के तौर पर नजर आए थे, जिनकी एंट्री से शो खबरों में आ गया. शो से अभी तक उर्वशी ढोलकिया और आमिर अली बाहर हो चुके हैं.

कौन बनेगा करोड़पति 15

कौन बनेगा करोड़पति 15 को अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं. शो को खूब प्यार मिल रहा है और फैंस में काफी क्रेज भी देखने को मिल रहा है. केबीसी जूनियर पर भी फैंस ने प्यार लुटाया. शो में अमिताभ बच्चन की कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से शेयर करने तक शो में खूब एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है.

टेम्पटेशन आइलैंड

टेम्पटेशन आइलैंड ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर आ रहा है. शो को मौनी रॉय और करण कुंद्रा होस्ट कर रहे हैं. शो में एल्विश यादव भी होस्ट करते दिखे. ये शो का पहला सीजन है और अपने कॉन्सेप्ट की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सोहेल और अरबाज ने ऐश्वर्या शर्मा को दिया डोमिनेटिंग का टैग तो भड़कीं एक्ट्रेस, पति Neil Bhatt पर निकाल दी सारी भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget