एक्सप्लोरर

'आपको प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा', जब Ankita Lokhande ने शेयर किया था कास्टिंग काउच का दर्दनाक अनुभव

Ankita Lokhande Casting Couch: अंकिता ने कास्टिंग काउच के बारे में बताते हुए कहा था, 'जब मैं फिल्मों में वापस आई, मुझे इससे फिर गुजरना पड़ा. मैं उस एक्टर का नाम नहीं लेना चाहती, वो बड़ा एक्टर है.'

Ankita Lokhande Casting Couch: पॉपुलर टीवी शो पवित्र रिश्ता के जरिए अंकिता लोखंडे घर-घर में मशहूर हुईं. अर्चना के कैरेक्टर से वो काफी आगे बढ़ीं. ये शो 2009 से लेकर 2014 तक टीवी पर चला और इतनी हो शोहरत भी मिली. यहीं उनकी मुलाकात सुशांत सिंह राजपूत से हुई जो शो में शुरुआत के तीन साल मानव देशमुख के किरदार में थे. 

अंकिता हिंदी इंडस्ट्री में आउटसाइडर थीं. उन्हें कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा. उन्होंने 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके साथ कास्टिंग काउच की घटना हुई थी जिसके बाद वो शॉक में थीं. 

बॉलीवुड बबल से बतचीत में उन्होंने कहा था- बहुत पहले जब मैं छोटी थी तो मुझे साउथ फिल्म के लिए बुलाया गया था. उसने मुझे अपने कमरे में बुलाया और पूछा- अंकिता मैं तुमसे कुछ पूछना चाहता हूं. आपको कंप्रोमाइज करना पड़ेगा. मैं उस वक्त 19-20 साल की थी, पर मैं काफी स्मार्ट थी. और मैंने उससे पलट कर पूछा- आपके प्रोडयूसर किस तरह का कंप्रोमाइज चाहते हैं, क्या वो चाहते हैं कि मैं पार्टी और डिनर में जाऊं. तब उस शख्स ने कहा- आपको प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा. पर उसने जैसे ही कहा मैंने उसकी बैंड बजा दी. मैंने साफ कह दिया था- मुझे लगता है कि आपके प्रोड्यूसर सोने के लिए एक लड़की चाहते हैं, काम करने के लिए एक टैलेंटेड गर्ल नहीं. और मैं वहां से निकल गई. इसके बाद उसने मुझसे माफी मांगी, फिल्म में लेना चाहा. पर मैंने फिल्म के लिए साफ-साफ मना कर दिया. 

दूसरी बार ऐसी घटना अंकिता के साथ तब हुई जब वो टीवी शो से फिल्मों में आईं. अंकिता ने कहा- जब मैं फिल्मों में वापस आई, मुझे इससे फिर गुजरना पड़ा. मैं उस एक्टर का नाम नहीं लेना चाहती, वो बड़ा एक्टर है, हर कोई जानता है. पर जैसे ही उसने मेरा हाथ पकड़ा मुझे वाइब्स आई और मैंने उससे हाथ छुड़ा लिया. मैं समझ गई थी, अब मेरा यहां नहीं होगा. वहां लेने देने का रिश्ता था, मैं वहां से चली गई.

बता दें कि अंकिता ने 2019 में कंगना रनौत कि फिल्म मनिकर्णिका के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था. वहीं अब अंकिता के बिग बॉस 17 में आ गई हैं.

ये भी पढ़ें- ABP Southern Rising Summit 2023 : दक्षिण के अभिनेता एक परिवार की तरह हैं, हमारा व्हाट्सऐप ग्रुप है : सुहासिनी मणिरत्नम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिस्टर एंड मिसेस परशुराम' की 'शालिनी' बनी फाइटर, एक्शन सीन में मचाया तहलका, हाथ में लगी चोट
'मिस्टर एंड मिसेस परशुराम' की 'शालिनी' बनी फाइटर, एक्शन सीन में मचाया तहलका, हाथ में लगी चोट
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं दीपिका कक्कड़, नाराज हुआ बेटा रूहान, शोएब इब्राहिम ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं दीपिका कक्कड़, नाराज हुआ बेटा रूहान, शोएब इब्राहिम ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
TV Serial Spoilers: अंश की रिहाई के बाद प्रेम पर लगा चोरी का आरोप, स्नेहा के सामने दुर्गावती ने रखीं 3 बड़ी शर्तें
अंश की रिहाई के बाद प्रेम पर लगा चोरी का आरोप, स्नेहा के सामने दुर्गावती ने रखीं 3 बड़ी शर्तें
Sumona Chakravarti Health Update: 'दो महीने...', सुमोना चक्रवर्ती ने कराई एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी, जानें कैसी है तबीयत
'दो महीने...', सुमोना चक्रवर्ती ने कराई एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी, जानें कैसी है तबीयत

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget