एक्सप्लोरर

Barc TRP Report Week 52: अनुपमा ने एक बार फिर मारी बाजी, 'ये रिश्ता..' और गुम है किसी के प्यार में' हुई जबरदस्त टक्कर

TRP Report: टीआरपी रिपोर्ट में कुछ शो ने सचमुच दर्शकों को हैरान कर दिया है. अनुपमा ने एक बार फिर से बाजी मार ली है. इस शो को 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन की टीआरपी मिली है.

TRP Report Week 52: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो टॉप पर वापस आ गया है. एक समय राज करने वाली अनुपमा, जो कुछ समय के लिए अपनी रैंक खो चुकी थीं, फिर से टॉप पर हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है, इमली और अन्य शो टीआरपी चार्ट पर शानदार रैंक हासिल कर रहे हैं. कुछ शो ने सचमुच दर्शकों को हैरान कर दिया है. अनुपमा ने एक बार फिर से बाजी मार ली है. इस शो को 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन की टीआरपी मिली है.

'गुम है किसी के प्यार में' एक स्थान नीचे खिसका

शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह स्टारर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में अब दूसरे स्थान पर है. इसे 2.4 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं. ऐसा लगता है कि जिस तरह से नए ट्विस्ट के साथ कहानी में बदलाव किया गया है वह फैंस को पसंद नहीं आ रहा है.

 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रेटिंग में हुआ सुधार

शहजादा धामी, समृद्धि शुक्ला, प्रतीक्षा होनमुखे और रोहित खजूरिया स्टारर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी चार्ट पर दिल जीत रहा है. 2.3 से अब यह 2.4 हो गया है.

'इमली' ने अपनी रेटिंग रखी बरकरार

साई केतन राव और अद्रिजा रॉय स्टारर इमली शो में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला. इमली को चौधरी परिवार को नष्ट करने की विश्वा की योजना से सहमत होने के लिए मजबूर किया गया है लेकिन वह ऐसा नहीं करेगी. उम्मीद हैं कि इमली जल्द ही अपनी जिंदगी और अगस्त्य को वापस पा लेगी. इसे 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं.

'पांडा स्टोर' ने टॉप 5 में ली एंट्री

काफी समय बाद पंड्या स्टोर ने टॉप 5 में एंट्री की है. 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन की रेटिंग के साथ यह पांचवें स्थान पर है. इसमें रोहित चंदेल और प्रियांशी यादव मुख्य भूमिका में हैं. प्रियांशी और रोहित की केमिस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आ रही है.

छठे स्थान पर 'तेरी मेरी डोरियां'

हिमांशी पाराशर और विजयेंद्र कुमेरिया स्टारर टीवी शो तेरी मेरी डोरियांन ने 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिल किए हैं. यशराज और गैरी के आने से आए ट्विस्ट ठीक काम करते नजर आ रहे हैं.

'शिव शक्ति तप त्याग तांडव' को 7वें नंबर पर रखा गया

राम यशवर्धन और सुभा राजपूत स्टारर पौराणिक टीवी शो शिव शक्ति तप त्याग तांडव भी दिलों पर राज कर रहा है. ये शो लगातार टॉप 10 में बना हुआ है.

 

'झनक' ने टॉप 10 में मारी एंट्री

हिबा नवाब, चांदनी, ऋषि कौशिक, एकता शर्मा और कृशाल आहूजा स्टारर झनक ने टीआरपी चार्ट पर 8वां स्थान हासिल किया है. यह एक ताज़ा शो है. फैंस को झनक और अर्शी के बीच टकराव वाले सीन काफी पसंद आए. झनक को 1.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं.

इस हफ्ते 9वें स्थान पर 'परिणीति'

नीति परिणीत को मारने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है लेकिन किस्मत परिणीत के साथ है. फैंस ये जानने में दिलचस्पी रखते हैं कि नीति को उनके किए की सजा कब मिलेगी. आंचल साहू, अंकुर वर्मा और तन्वी डोगरा स्टारर इस शो को 1.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं.

10वें स्थान पर रहा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'

दिलीप जोशी, सचिन श्रॉफ, मुनमुन दत्ता और कई सेलेब्स स्टारर टीवी शो टीआरपी चार्ट पर नीचे खिसक गया है. पिछले सप्ताह यह पांचवें स्थान पर था. रेटिंग 2.1 से घटकर 1.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन पर आ गई है.

 

 

यह भी पढ़ें: Ayesha Khan से बदसलूकी करना Aoora को पड़ेगा भारी! अभिषेक के बाद अब बिग बॉस के घर से के-पॉप सिंगर भो हो जाएंगे बाहर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे किसी ने मजबूर...', धर्म बदलने और तलाक के बाद ट्रोल होने पर चाहत खन्ना ने तोड़ी चुप्पी
'मुझे किसी ने मजबूर...', धर्म बदलने और तलाक के बाद ट्रोल होने पर चाहत खन्ना ने तोड़ी चुप्पी
Anupama Spoiler: अनुपमा में 20 अप्रैल को आएगा महाट्विस्ट, शो में इस नए कलाकार की हुई एंट्री
अनुपमा में 20 अप्रैल को आएगा महाट्विस्ट, शो में इस नए कलाकार की हुई एंट्री
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा को नहीं बचा पाएगी अभिरा, कृष करेगा सारे सबूत चोरी
मायरा को नहीं बचा पाएगी अभिरा, कृष करेगा सारे सबूत चोरी
TV TRP Report:'क्योंकि' का बजा TRP में डंका, 'ये रिश्ता' के सुधरे हालात, 'अनुपमा' का हुआ बेड़ा गर्क
'क्योंकि' का बजा TRP में डंका, 'ये रिश्ता' के सुधरे हालात, 'अनुपमा' का हुआ बेड़ा गर्क

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget