एक्सप्लोरर

एक्टर कुशल पंजाबी की आत्महत्या पर सेलेब्रिटीज ने इस तरह जताई हैरानी

कुशल की आत्महत्या की खबर से सेलेब्रिटीज में अवसाद के होने की बात फिर से सामने आई है. लोगों का मनोरंजन करने वाले ये कलाकार अपनी निंजी जिंदगी में तमाम परेशानियों से घिरे रहते हैं

नई दिल्ली: मनोरंजन जगत में सितारों की जिंदगी हमेशा चकाचौंध से भरी रहती है, लेकिन इसका एक और पहलू भी है. अकसर सितारों को उनके काम की चिंता सताती रहती है, क्योंकि यह पेशा अपने साथ में अनिश्चितता भरा होता है. ऐसे में यह चिंता कई बार अवसाद का रूप ले लेती है, जिसका अंत आत्महत्या के साथ होता है. मुंबई में अपने घर में एक्टर कुशल पंजाबी का फांसी से लटककर अपनी जान देना एक ऐसी खबर है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.

अभिनेता करणवीर बोहरा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "तुम्हारे इस कदर जाने की खबर ने मुझे अंदर से झकझोर कर रख दिया है. मुझे अभी यकीन नहीं हो रहा है. मुझे पता है कि तुम एक खुशहाल जगह पर हो, लेकिन यह स्वीकारने लायक नहीं है. तुमने जिस तरह से अपनी जिंदगी जी है, उससे मैं कई तरीकों से बहुत प्रेरित हुआ हूं, लेकिन मुझे भला क्या पता था."

अभिनेता करण पटेल ने इस बारे में लिखा, "लगता है कि यह बात सच ही है एक हंसते-खिलखिलखिलाते चेहरे के पीछे ही सबसे अधिक गमगीन दिल होता है. आपको हमेशा जिंदादिली के साथ जिंदगी को जीते हुए देखा, कभी नहीं सोचा था कि आप इस तरह से जिंदगी को अलविदा कह देंगे."

कुशल की आत्महत्या की खबर से सेलेब्रिटीज में अवसाद के होने की बात फिर से सामने आई है. लोगों का मनोरंजन करने वाले ये कलाकार अपनी निंजी जिंदगी में तमाम परेशानियों से घिरे रहते हैं. वे इसका जिक्र खुलकर नहीं कर पाते हैं और इससे परे जाकर कैमरे के सामने हंसते-खिलखिलाते हुए पोज देते हैं. यह इस कहावत को सच करते दिखाई देती है कि "हर चमकती हुई चीज सोना नहीं होती है."

सितारे अपने काम में इस कदर व्यस्त होते हैं कि उन्हें यह अहसास ही नहीं हो पाता है कि वे मानसिक अवसाद से घिर चुके हैं, जिसके चलते वे सामान्य जिंदगी से कहीं दूर चले जाते हैं. इसी मानसिक बीमारी के चलते छोटे व बड़े पर्दे के कई कलाकारों ने अपनी जान दे दी है. इस सूची में अभिनेत्री जिया खान, प्रत्यूषा बनर्जी, मॉडल नफीसा जोसेफ, विवेका बाबाजी, कुलजीत रंधावा जैसे कई नाम शामिल हैं. तेलुगू स्टार नागा झांसी ने भी काम की कमी, आर्थिक परेशानी से तंग आकर अपनी जान दे दी थी. बॉलीवुड डांसर अभिजीत शिंदे ने भी अवसाद के चलते सुसाइड कर लिया था.

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी मानसिक बीमारी के साथ अपने संघर्ष के दिनों के बारे में खुलकर बात की है. आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने भी अपनी किताब में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित बीमारी के साथ अपने संघर्ष का जिक्र किया है. अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी अपने डिप्रेशन के दौर का खुलासा किया है, लेकिन क्या इतना ही काफी है?

मनोचिकित्सक समीर पारेख ने आईएएनएस से कहा, "आज के जमाने में भी लोग इस बारे में बात करने से हिचकिचाते हैं. इससे जूझ रहे लोग दिमाग में कई तरह की बातों को लेकर चलते हैं, लेकिन हिचकिचाहट के कारण वे इसका खुलकर जिक्र नहीं कर पाते हैं. इस बारे में आज भी कुछ पुराने रूढ़िगत विचार पनप रहे हैं, स्थिति बेहतर हो रही है, लेकिन मानसिक बीमारी को लेकर पुराने विचार आज भी बरकरार है. इसके बाद इसे समझकर किसी मनोचिकित्सक के पास जाना भी एक मुद्दा है."

उन्होंने आगे कहा, "कोई इंसान अपनी जिंदगी में हो रही अच्छी चीजों के बारे में ही पोस्ट करता है. सोशल मीडिया में पोस्ट को देखकर यह कोई नहीं जान पाएगा कि आप मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं."

पारेख ने यह भी कहा, "हम एक ऐसा माहौल नहीं बना पाए हैं, जहां लोग इसके बारे में सहजता से खुलकर बात कर सकें. हम कहते हैं कि 'उसने बात नहीं करी', लेकिन हम यह नहीं समझते कि 'हमने उसको यह महसूस कराया है कि वह मानसिक बीमारी पर बात कर सके बिना किसी झिझक के."

यहां पढ़ें

Year Ender 2019: पूजा बत्रा से लेकर प्रतीक बब्बर तक, 2019 में इन सेलेब्स ने रचाई शादी

शहनाज़ के सामने सिद्धार्थ को लेकर जैस्मिन भसीन ने कहा- तुम्हें देखकर जलन होती है, कभी मेरी भी इससे ऐसी ही दोस्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आकांक्षा चौधरी को उनका गुस्सा ले डूबा? 'लॉक अप 2' से हुईं एलिमिनेट, बोलीं- 'कोई भी मुझसे भिड़ने आता..'
क्या आकांक्षा चौधरी को उनका गुस्सा ले डूबा? 'लॉक अप 2' से हुईं एलिमिनेट
'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
TV Serial Spoilers: वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget