एक्सप्लोरर

Taarak Mehta... के 'टप्पू' ने सालों बाद शो को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- 'मैं बहुत डरा था क्योंकि...'

Bhavya Gandhi on TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू का रोल कर चुके एक्टर भव्य गांधी ने इस शो में लंबा समय बिताया है. शो छोड़ने के कई साल बाद अब भव्य ने शो को लेकर कई खुलासे किए हैं.

Bhavya Gandhi on TMKOC: टीवी का सुपरहिट सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की शुरुआत में जिस चाइल्ड आर्टिस्ट ने टप्पू का रोल प्ले किया था टीनएज तक उसी का दबदबा इस रोल पर रहा. उस एक्टर का नाम भव्य गांधी है जिसे इस शो के जरिए बचपन से टीनएज होने तक लोगों ने देखा और उनका इस शो से खास रिश्ता भी रहा है. कुछ साल पहले भव्य ने ये शो छोड़ दिया था और अब सालों बाद उन्होंने इसकी वजह बताई

एक्टर भव्य गांधी अब 27 साल के हो गए और 'तारक मेहता...' में जब भव्य गए तब वो लगभग 9-10 साल के रहे होंगे. भव्य गांधी ने सालों बाद 'तारक मेहता...' छोड़ने की वजह बताई है. उन्हें उस किरदार में दर्शकों का प्यार तो मिला जिसके वो आभारी हैं लेकिन उनके पास उस समय शो छोड़ने की वजह थी.

'तारक मेहता...' के तपू उर्फ भव्य गांधी ने क्यों छोड़ा था शो?

टेली टॉक से बातचीत के दौरान भव्य गांधी ने 'तारक मेहता...' छोड़ने की वजह भी बताई. भव्य गांधी ने कहा, 'मुझे बोला गया कि तुझे करना है तो भी हम तेरे साथ हैं और नहीं करना है तो भी हम साथ हैं. उस समय में क्या सोच रहा था ये तो याद नहीं लेकिन बस ये याद है कि मैं डरा हुआ था और एक सवाल मेरे मन में था जो परेशान कर रहा था. जो हमारा लीगल फॉर्मेट होता है वो मैंने शो छोड़ने तक निभाया. '

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhavya Vinod Gandhi (@bhavyagandhi97)

भव्य ने आगे कहा, 'जैसे 3 महीने का नोटिस पीरियड होता है, लेकिन मैंने उसे 9 महीने निभाया. उसके बाद फैसला लिया कि अब इस शो से विदाई लेनी है.' 3 महीने के बजाय 9 महीने नोटिस सर्व किया इसपर उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर ने उन्हें शो ना छोड़ने के लिए कहा था और सभी लोग उन्हें ये समझा रहे थे. आखिरकार उन्होंने डिसाइड किया कि वह शो छोड़कर अपनी अलग पहचान बनाएंगे, कुछ अपना करेंगे. एक्टर ने ये भी कहा कि बहुत कशमकश से जूझते हुए फाइनली वो शो को अलविदा कह पाए.

'तारक मेहता...' में कौन-कौन छोड़ गया शो?

साल 2008 में शुरू हुआ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अब तक सब टीवी पर प्रसारित हो रहा है. शो में दयाबेन यानी दिशा वकानी अब तक नहीं आईं. इसके अलावा डॉ हाथी, सोढ़ी, अंजली, तारक मेहता, सोनू, नट्टू काका, बावरी, मिसेज सोढ़ी और गोली जैसे पॉपुलर किरदारों ने शो छोड़ दिया और सभी को नये चेहरे भी मिल गए. दयाबेन की जगह अभी तक कोई एक्ट्रेस नहीं ले पाई है और ना पुरानी दयाबेन वापस आई हैं.

यह भी पढ़ें: जबरदस्त रोमांटिक एक्टर थे ऋषि कपूर, ये सुपरहिट फिल्में हैं सबूत, ओटीटी पर फटाफट देख लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget