एक्सप्लोरर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा क्यों अपना जादू खो रहा है, इस सीरियल में क्या खामी आ गई है?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पॉपुलैरिटी में काफी गिरावट आई है.


Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर शो में शुमार तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों के सबसे पसंदीदा शो में से एक है. दर्शक इस शो से काफी लंबे अरसे से जुड़े हुए हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी सीरियल अपनी चमक खोता जा रहा है. दरअसल शो के कई मुख्य किरदार इस शो को छोड़कर जा चुके हैं और इसका खामियाजा यह धारावाहिक भुगत रहा है. आइए जानते हैं आखिरकार तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का जादू धीरे-धीरे कम क्यों हो रहा है. 

शो से दयाबेन का जाना 

गौरतलब है कि साल 2017 मे तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सबसे चर्चित किरदार दयाबेन उर्फ दिशा वकानी ने इस शो को अलविदा कह दिया था. ऐसे में दिशा का इस शो से जाना दर्शकों को काफी खल रहा है. आलम यह है कि दयाबेन के चाहने वालों ने इस शो को देखना बंद कर दिया है. जिसके तहत तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीआरपी में काफी गिरावट आई है. दरअसल दिशा वकानी का किरदार इस शो का दूसरा सबसे बड़ा किरदार है. ऐसे में पिछले 5 साल से यह शो कहीं न कहीं जेठा लाल यानी दिलीप जोशी के कंधों पर चल रहा है. 

दयाबेन के बाद अजंली भाभी की कमी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को सबसे अधिक नुकसान अपने पुराने किरदारों के जाने से हुआ है. दयाबेन के बाद शो में अंजली मेहता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा मेहता ने भी साल 2020 में इस टीवी सीरियल से नाता तोड़ लिया था. ऐसे में 3 साल के अदंर तारक मेहता शो के दो बड़े किरदारों का एक साथ जाना बहुत बड़ा बैकफायर बताया जा रहा है. 

शो के एंकर शैलेष लोढ़ा ने बना ली दूरी

इसके अलावा 14 साल से तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नरेटर की भूमिका निभाने वाले तारक मेहता यानी शैलेष लोढ़ा भी पिछले काफी समय से इस शो से दूरी बनाए हुए हैं. जिसकी तहत लोगों की रुचि इस धारावाहिक से कम होती जा रही है. हालांकि इस शो को लेकर बीच में शैलेष से पूछा गया था कि आप शो में क्यों नजर नहीं आ रहे हैं, तो उन्होंने इस पर कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया. 

नहीं आ रहा कंटेंट में मजा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के शो के बड़े-बड़े किरदारों के जाने का बाद यह टीवी शो बिल्कुल फीका सा पड़ गया है. ऐसे में मौजूदा समय में जो एपिसोड दिखाए जाते हैं, उन्हें देखने में दर्शक ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. इस बीच शो का कंटेंट भी हल्का हुआ है, जो सब टीवी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की पॉपुलैरिटी को कम कर रहा है. 

Jug Jugg Jeeyo: अक्षय कुमार ने अपने स्टाइल में दी फिल्म को बेस्ट विशेज, वीडियो शेयर कर बोले- 'जुग जुग जियो'

Sexual Harassment Case: कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न मामले में मिली जमानत, महिला डांसर ने लगाया था ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget