एक्सप्लोरर

TMKOC फेम गुरुचरण सिंह ने लापता होने से पहले की थी इन लोगों से मुलाकात, एक्टर ने प्रोड्यूसर असित मोदी को लेकर कही ये बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता' फेम एक्टर गुरुचरण सिंह इसी साल 22 अप्रैल को दिल्ली में लापता हो गए थे. हाल ही में एक्टर ने बताया कि गायब होने से पहले वह शो के कई लोगों से मिले थे.

TMKOC Fame Gurucharan Singh: पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' स्टार गुरुचरण सिंह इसी साल 22 अप्रैल को दिल्ली में लापता हो गए थे. इसके बाद एक्टर लगभग एक महीने बाद अपने घर लौटे थे. गुरुचरण ने बताया था कि वह कुछ परेशानी का सामना कर रहे थे जिसकी वजह से वह धार्मिक यात्रा पर चले गए थे. हाल ही में मुंबई लौटने पर गुरुचरण ने उन लोगों से दोबारा मिलने का मन बनाया, जो उन्हें लेकर काफी परेशान हो रहे थे.

लापता होने से पहले सोढ़ी ने की थी इन लोगों से मुलाकात

इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम के साथ बातचीत में गुरुचरण सिंह ने अपनी लाइफ के कुछ जरूरी लोगों के साथ हुई बातचीत को याद किया, जिसमें TMKOC के निर्माता, असित कुमार मोदी भी शामिल थे. एक्टर ने कहा, 'जब मैं लापता हो गया, तो असित कुमार मोदी ने मुझे एक मैसेज भेजा और मुझे उन्हें फोन करने के लिए कहा. एक बार जब मैं लौटा, तो मैंने उन सभी से मिलने का फैसला किया जो मेरे पास पहुंचे थे. ये देखते हुए कि उन्होंने मेरे करियर में कितनी मदद की है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurucharan Singh official (@sodhi_gcs)

लापता होने से पहले गुरुचरण ने शो के अपने कई एक्टर्स से कई बार मुलाकात की थी. उन्होंने बताया कि वह दोस्त की शादी में दिलीप जोशी से मिले और जोशी के बेटे की शादी में मंदार चंदवाडकर और उनके परिवार को देखा. इसके अलावा उन्होंने मयूर वकानी और दिशा वकानी के साथ मुलाकात की और यहां तक ​​कि बालू के साथ एक यादगार तस्वीर भी खिंचवाई, जो फिलहाल में तारक मेहता में सोढ़ी का किरदार निभा रहे हैं. 

'मुझे किसी से कोई दिक्कत नहीं'

गुरुचरण ने याद करते हुए कहा, 'दिलीप जोशी को बीच में बैठाकर हम तीनों ने एक साथ फोटो ली. मुझे किसी से कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने मुझसे पहले काम करना शुरू किया और मैं उन्हें अपने वरिष्ठ मानता हूं. बता दें कि हाल ही में गुरुचरण एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे तो उनसे सवाल किया गया था कि क्या एक बार फिर वह शो में लोगों सोढ़ी बनकर एंटरटेन करते हुए नजर आने वाले हैं. तो इस पर एक्टर ने जवाब दिया था कि 'भगवान जाने, रब जाने, मुझे कुछ नहीं पता है. जैसा ही पता चलेगा, आपको बताऊंगा.'

 

यह भी पढ़ें:  Bigg Boss 18 के लिए कंफर्म हुआ इस एक्टर का नाम, बीवी ने भी शो की ट्रॉफी की थी अपने नाम, जानें- किस दिन से होगा प्रीमियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
TV Serial Spoilers: करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा
करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget