एक्सप्लोरर

'औकात' को लेकर Neha Kakkar से झगड़े Abhijeet Bhattacharya, वीडियो में मिलिंद गाबा ने दिखाई असलियत

Superstar Singer 3: 'सुपरस्टार सिंगर 3' की जज नेहा कक्कड़ और गेस्ट अभिजीत भट्टाचार्य के बीच तीखी बहस हो गई. इसी बीच सिंगर मिलिंद गाबा ने वीडियो शेयर कर अभिजीत को जवाब दिया.

Abhijeet Bhattacharya and Neha Kakkar: 'सुपरस्टार सिंगर' सबसे पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो में से एक है. इसकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और शो का तीसरा सीजन चल रहा है. शो की टीआरपी भी काफी शानदार रही है. शो में अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन, सयाली कांबले, मोहम्मद दानिश और सलमान अली कैप्टन हैं. नेहा कक्कड़ इस शो की जज हैं और हर्ष लिंबाचिया होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं.

'सुपरस्टार सिंगर 3' के सेट पर आपस में भिड़े नेहा कक्कड़ और अभिजीत

हाल के एपिसोड में दर्शकों ने शादी का खास सीजन देखा. शादी के स्पेशल वीक में शो पर अभिजीत भट्टाचार्य और अनुराधा पौड़वाल गेस्ट बनकर पहुंचे थे. इस दौरान नेहा कक्कड़ और अभिजीत भट्टाचार्य की भयंकर लड़ाई हो गई. दरअसल सलमान और आर्यन की परफॉर्मेंस के बाद अभिजीत ने शादियों में सिंगर्स के गाने को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि, 'कोई पैसा देता है और सिंगर्स शादियों में गाने लगते हैं और इससे आपकी औकात कम हो जाती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MusicMG (@millindgaba)

अभिजीत ने कहा, 'कोई भी पैसा देगा और सिंगर्स शादी में गाने लगे तो उसमें औकात कम होती है. मेरी औकात है, मैं बोल देता हूं, मैं नहीं गाऊंगा. दुनिया की कोई ताकत तुम्हें खरीद नहीं सकती.' नेहा अभिजीत की इस बात से खफा दिखाई दी और उन्होंने कहा कि इंसान अपनी मेहनत से कमाता है और शादियों में गाने में कोई बुराई नहीं है.

'औकात' पर आई बात

अभिजीत ने तुरंत नेहा से कहा कि इसे पर्सनली न लें और वह बच्चे को पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और उसे एक करोड़ रुपये लेकर शादी में गाने और उसे छोड़ने के बीच का अंतर बता रहे हैं. जवाब देते हुए फिर नेहा कक्कड़ ने कहा कि कोई किसी सिंगर को अपनी शादी में इसलिए बुलाता है क्योंकि वे उससे प्यार करते हैं और इज्जत देते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhijeet Bhattacharya (@abhijeetbhattacharya)

उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता और अगर किसी को शादी में परफॉर्म करने के लिए बुलाया जाता है तो जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर लोग प्यार से बुलाते हैं तो सिंगर को परफॉर्म करना चाहिए और शादियों में गाने में कोई बुराई नहीं है. इसी बीच नेहा और अभिजीत की लड़ाई में मिलिंद गाबा नेहा के सपोर्ट में आ गए और उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह किसी स्कूल में गाते हुए दिखाई दे रहे है.

इतना ही नहीं अभिजीत को असलियत दिखाते हुए मिलिंद ने कैप्शन में लिखा- 'कोई दादा-दादी या चाचा-चाची किसी को भी औकात बता या ठीक कर सकते हैं. बिग रिस्पेक्ट- नेहा कक्कड़.' वहीं इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी नेहा कक्कड़ का सपोर्ट कर रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ें:  Anupama Spoiler: अनु और यशदीप के रिश्ते को स्वीकार करेगा अनुज, श्रुति उठाएगी बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget