एक्सप्लोरर

सोनाक्षी सिन्हा का ट्रोल को करारा जवाब, कहा-और मीम्स बनाओ ये मुझे पसंद है

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर के जरिए ट्रोल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है. सोनाक्षी को केबीसी में रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब ना पता होने और लाइफलाइन का इस्तेमाल करने के ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा था.

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' के लेटेस्ट कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में हॉट सीट पर रूमा देवी के साथ आई थीं. इस दौरान रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब ना पता होने और लाइफलाइन का इस्तेमाल करने के कारण के उन्हें सोशल मीडिया पर बेहद बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है. अब इसके बाद सोनाक्षी ने ट्विटर के जरिए ट्रोल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है.

सोनाक्षी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रिय जागे हुए ट्रोल्स. मुझे पाइथागोरस थ्योरम, मर्चेंट ऑफ वीन्स, प्रीयोडिक टेबल, मुगल डायनेस्टी के बारे मे भी नहीं पता और क्या क्या नहीं पता वो भी याद नहीं. अगर आपके पास कोई काम नहीं और इतना टाइम है तो कृपा करके इन सब पर भी मीम्स बनाओ ना. मुझे मीम्स से प्यार है." इसके साथ ही सोनाक्षी ने हंसने वाला इमोजी भी बनाया है.

क्या है पूरा मामला:

'कौन बनेगा करोड़पति 11' में सोनाक्षी की ये अपीयरेंस उन्हें निगेटिव लाइमलाइट में ले आई है. दरअसल, सोनाक्षी इस दौरान रामायण से जुड़े एक बेहद आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाईं. इस सवाल पर लाइफलाइन का इस्तेमाल करने के कारण सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर भी कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

उनके सामने सवाल था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? इसके ऑप्शंस- A. सुग्रीव B. लक्ष्मण C. सीता D. राम

सोनाक्षी को इस सवाल का सही जवाब नहीं पता था. ऐसे में गेम के रूल्स के मुताबिक उन्होंने सही जवाब देने के लिए लाइफलाइन का इस्तेमाल करना मुनासिब समझा. इसके लिए सोनाक्षी ने एक्सपर्ट एडवाइज ली और इसके मदद से सही जवाब दिया.

हालांकि पहले तो अमिताभ बच्चन भी थोड़ा हैरान दिखाई दिए कि उनके पिता का नाम शत्रुघ्न है जो कि राम के भाई थे, सोनाक्षी के चाचा के नाम लक्ष्मण, भरत है, उनके भाईयों के नाम लव, कुश है जो कि सभी नाम रामायण से प्रभावित हैं. सोनक्षी जिस घर में रहती हैं उसका नाम 'रामायण' है. ऐसे में उन्हें इस सवाल के लिए लाइफलाइन के इस्तेमाल पर ट्रोल किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्टैंड नहीं लेने पर स्काउट पर भड़के सलमान खान, बोले- 'तुमसे घटिया आदमी कोई नहीं'
'बिग बॉस 20': 'तुमसे घटिया आदमी कोई नहीं है...' सलमान खान ने लगाई स्काउट की क्लास, देखें प्रोमो
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget