एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 के खत्म होते ही Shiv Thakare ने खोली मेकर्स की पोल-पट्टी! बताया- शेखर सुमन क्यों उन्हें करते थे टार्गेट

Shiv Thakare On Shekhar Suman: ‘बिग बॉस 16’ के रनर-अप शिव ठाकरे ने हाल ही में शेखर सुमन के द्वारा खुद पर किए गए रोस्टिंग पर बात की है और मेकर्स की पोल पट्टी खोली है.

Shiv Thakare On Bigg Boss 16 Makers: कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने अपने गेम स्प्रिट, स्टेटमेंट्स और लड़ाइयों से खूब सुर्खियां बटोरीं. शो में उन्होंने साबित कर दिया था कि वह ट्रॉफी हासिल करने के काबिल हैं. भले ही उन्हें ट्रॉफी नहीं मिली, लेकिन वह रनर-अप बने. शिव की ‘बिग बॉस’ की जर्नी रोलर कोस्टर की तरह रही. उन्हें शो में हर वीकेंड्स का वार में ताने सुनने को मिलते थे. यहां तक कि शेखर सुमन (Shekhar Suman) भी रविवार का वार में शिव ठाकरे को रोस्ट करते थे.

शिव ठाकरे को मास्टरमाइंड, शातिर और चमचा भी कहा गया. कई बार टार्गेट किए जाने के बाद एक बार वह कन्फेशन रूम में टूट गए थे और रोने लगे थे. अब शिव ने शेखर सुमन के द्वारा उन्हें कही गई तीखी बातों के पीछे की असली सच्चाई बताई है. शिव के इस शॉकिंग खुलासे के बाद अब एक बार फिर ‘बिग बॉस 16’ के बायस्ड होने की खबरें चर्चा में आ गई हैं.

शेखर सुमन के डेली रोस्टिंग से शिव ठाकरे को होता था दुख

शिव ठाकरे ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे जब शेखर सुमन उन्हें रोस्ट करते थे तो उन्हें बहुत बुरा लगता था. हालांकि, इसमें गलती शेखर सुमन की भी नहीं थी, क्योंकि वह स्क्रिप्ट को फॉलो करते थे. शिव ने कहा, “शेखर सर के कमेंट्स से मैं बहुत दुखी था. इसी वजह से मैं कन्फेशन रूम में इमोशनली टूट गया था. मैंने 3-4 बार इस रोस्टिंग को इग्नोर किया था, लेकिन जब ये हर रोज का हो गया तो मुझे दुख पहुंचा. मैं समझता हूं कि उनके फेवरेट कंटेस्टेंट्स भी हैं और इसमें कोई गलत नहीं है. उन्होंने हमेशा उनकी तारीफ की है, लेकिन उनके डेली रोस्टिंग से मुझे ऐसा लगने लगा कि मैं अच्छा इंसान नहीं हूं. मैं खुद से सवाल करने लगा कि क्या मैं इतना गंदा खेल रहा हूं और मुझे ये एहसास क्यों नहीं हो रहा है.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shiv Thakare (@shivthakare9)

शेखर सुमन ने शिव को बताई थी असलीयत

शेखर ने बाद में शिव को बताया था कि वह ये सब स्क्रिप्ट के तहत कर रहे थे. शिव ने कहा, “वह (शेखर) हमेशा प्रियंका, अर्चना और अंकित की तारीफ करते थे और इसमें मुझे कोई समस्या नहीं है. हर बुलेटिन में जो हमें कमेंट्स मिलते थे, वो हर्ट करते थे. हमने सर के साथ बात की तो उन्होंने मुझसे कहा, ‘मुझे स्क्रिप्ट मिलती थी, जिसे मैं सिर्फ फॉलो करता था. जो चैनल कहती थी मुझे फॉलो करना होता था.’ उसके बाद मुझे ठीक लगा. मैं मानता हूं कि फेवरेट होने में कोई गलत बात नहीं, लेकिन हम भी कंटेस्टेंट्स थे. सलमान या शेखर का एक कमेंट हमारे लिए बहुत मायने रखता था.” शिव ने ये भी कहा कि बीबी हाउस में जो उन्हें चोट लगी थी, फैंस के प्यार ने उस पर मरहम लगा दिया.

यह भी पढ़ें- पति आदिल से विवाद के बीच Rakhi Sawant का बड़ा कदमः दुबई में खोली एक्टिंग एकेडमी, लोगों को देंगी बॉलीवुड में मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुए आसिफ खान
'बिग बॉस 20' में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुए आसिफ खान
ब्रेकअप की अफवाहों के बीच जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक संग मनाया हैलोवीन, शेयर की तस्वीर
जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक संग ब्रेकअप की खबरों पर लगाया विराम, साथ में मनाया हैलोवीन
बॉबी देओल की सलाह पर सचिन श्रॉफ ने 'तारक मेहता...' के लिए भरी हामी, खुद किया खुलासा
सचिन श्रॉफ को कैसे मिला 'तारक मेहता' का रोल? बॉबी देओल ने दी थी ये सलाह
प्रोड्यूसर बीपी सिंह की प्रेयर मीट में पहुंची पूरी CID टीम, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
प्रोड्यूसर बीपी सिंह की प्रेयर मीट में पहुंची पूरी CID टीम, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
'पीएम मोदी अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हैं', आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो!’ दिल्ली में लाल हिट जनता पार्टी ने किया मार्च
‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो!’ दिल्ली में लाल हिट जनता पार्टी ने किया मार्च
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
Embed widget