एक्सप्लोरर

'दिल तो हैप्पी है जी' की एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने की आत्महत्या, घर पर मिला सुसाइड नोट

Sejal Sharma Suicide case: स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में काम कर चुकी सेजल शर्मा के घर से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. कहा जा रहा है कि सेजल शर्मा बीते कुछ समय से डिप्रेशन और कुछ निजी परेशानियों से जूझ रही थी.

Sejal Sharma Suicide Case: बीते एक महीने के अंदर टेलीविजन के दो एक्टर्स ने आत्महत्या कर ली है. पिछले महीने 26 दिसंबर को एक्टर कुशाल पंजाबी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, वहीं अब बीती रात टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने कथित तौर पर अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में काम कर चुकी सेजल शर्मा के घर से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. कहा जा रहा है कि सेजल शर्मा बीते कुछ समय से डिप्रेशन और कुछ निजी परेशानियों से जूझ रही थी. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि उनका शो अचानक बंद हो गया था जिसके कारण वो काम न मिलने को लेकर भी परेशान थीं. हालांकि अभी तक आत्महत्या की असली कारणों को लेकर पुलिस ने कुछ नहीं कहा है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

सेजल शर्मा की मौत से छोटे पर उनके साथ काम कर चुके और उनके करीबी रहे सभी लोग सकते में हैं. एक्ट्रेस  जास्मीन भसीन ने उनकी मौत की खबर को सोशल मीडिया पर साझा किया है. साथ ही उन्होंने सेजल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए बेहद इमोशनल पोस्ट भी लिखा है.

उन्होंने लिखा, ''यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब हमारे बीच नहीं हो. तुम कितनी खुश मिजाज थीं. तुम्हारा होना ही माहौल को खुशनुमा बना देता था. ये सिर्फ तुम जानती हो कि आखिर तुम्हारे साथ ऐसा क्या बीत रहा था कि तुमने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया. मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगी. काश ये कभी हुआ ही नहीं होता.''

सेजल का सीरीयल 'दिल तो हैप्पी है जी' कुछ महीने पहले बंद हो चुका है. इसी शो में काम कर चुकी अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने सेजल शर्मा की मौत की पुष्टि करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा कि उन्हें भी इस बारे में सुनकर काफी दुख हुआ.

सीरियल में सेजल शर्मा के भाई का किरदार निभानेवाले अंश बागरी ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "हमने सीरियल में 9 महीने तक साथ में काम किया था. जब मुझे सुबह-सुबह उनके एक दोस्त का फोन आया, तो मुझे उनकी मौत पर यकीन नहीं आया. मुझे लगा कि खुद सेजल ने फोन करवाकर मेरे साथ कोई प्रैंक खेला है ताकि इस खबर को सुनने के बाद वो मेरा रिएक्शन जान सके."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान
सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget