एक्सप्लोरर

जब सपना चौधरी ने सुनाई थी दुखभरी दास्तान, 13 साल के करियर में खूब सुननी पड़ी लोगों की गंदी बातें

सपना चौधरी को अपनी जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. सपना ने कई बातों का खुलासा किया था.

हरियाणवी डांसर से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने तक का सफर देसी क्वीन सपना चौधरी ने अपने मेहनत के दम पर तय किया है. सपना चौधरी ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस की आंखें नम होती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सपना चौधरी ने अपने 13 साल के मुश्किल भरे करियर के बारे में बात की है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि मजबूरी के चलते कैसे उन्हें छोटी सी उम्र में ही इस फील्ड में आना पड़ा और किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस वीडियो के शुरुआत में सपना चौधरी कहती हुई नजर आ रही हैं कि अभी तक बहुत कुछ सुना है, बहुत कुछ देखा है इस सफर में कई रंग दिखा चुकी है जिंदगी.

सपना चौधरी ने वीडियो में कहा कि मेरा मेरा भी मन होता था स्कूल जाऊं और पढ़ लिखकर बढ़िया नौकरी भी करूं. लेकिन जब मैं छोटी थी तो मेरे पिता  बीमार होते चले गए और उसके बाद उनका निधन हो गया. पिता जी के निधन के बाद घर में भी कोई काम करने वाला नहीं बचा था. यही वजह थी कि मुझे इस लाइन में काम करना पड़ा. इस वीडियो में बात करते हुए सपना काफी इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं कि जब मैं स्टेज पर डांस करती थी तो मुझे लोग तरह-तरह के ताने दिया करते थे. लोग उन्हें नाचने वाली कहते थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

इसके बाद सपना बोलती हैं- जब मेरे नाचने से मेरा परिवार चल रहा है, मेरी मां, मेरी बहन और भाई की जिंदगी भी चलती है तो उससे मुझे कोई गम नहीं है. सपना चौधरी ने दर्दभरी कहानी सुनाते हुए फैंस को शुक्रिया कहा. 13 साल का सफर सपना के लिए काफी यादगार रहा. सपना ने कहा कि फैंस से जो प्यार मिला है उससे सारा दुख भूल गई. सपना ने कहा कि जब वो रात के 2-2 बजे बस और ऑटो से शो करके वापस आती थीं तो लोग उन्हें गंदी-गंदी बातें कहा करते थे. इस दिल में बहुत सारी बातें ऐसी हैं जो मैं सालों से दिल मैं दबाए बैठी हूं. लोगों को सलाह देते हुए सपना ने कहा कि कुछ भी हो, लेकिन कभी भी जिंदगी में हार नहीं मानना चाहिए.

ये भी पढ़ें:- कैटरीना कैफ संग शादी के बाद विक्की कौशल के अलग शिफ्ट होने पर आया भाई सनी का रिएक्शन, कह डाली ये बात

ये भी पढ़ें:- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कंबाइंड नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे आपके होश, जीते हैं बेहद ही लग्जरी लाइफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget