एक्सप्लोरर

VIDEO: कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर की मां आईं सामने, कहा- बेटे को ड्रग्स की लत है

कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर की मां अलका सागर ने बेटे के आरोप सुनने के बार पहली बार मीडिया के सामने आपनी बात रखी है और बेटे के आरोपो पर खुलकर बात रखी है.

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में उनके साथ काम कर चुके सिद्धार्थ सागर की दर्द भरी दास्तान सुनकर हर कोई हैरान है. चार महीनों से गायब सिद्धार्थ कुछ दिनों पहले सामने आए और अपनी मां पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. इन आरोपों के बाद अब खुद सिद्धार्थ की मां अलका सागर सामने आई हैं और अपना पक्मीष डिया के सामने रखा है. सिद्धार्थ की मां बेटे की इल्जामों से बेहद आहत और दुखी हैं. सिद्धार्थ की मां ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा, ''सिद्धार्थ गलत हाथों में पड़ गया है लेकिन गलत बंदा नहीं है." आंखों में आंसू और रूंधे लगे से सिद्धार्थ की मां ने आगे कहा, ''सिद्धार्थ अच्छा लड़का है.''

VIDEO: कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर की मां आईं सामने, कहा- बेटे को ड्रग्स की लत है

इसके साथ ही इस बातचीत को दौरान सिद्धार्थ की मां ने बेटे के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. अलका सागर की मानें तो उन्हें अपने बेटे के बदलने के कारण मालूम है और वो वजह है नशा. सिद्धार्थ की मां अलका का मानना है कि उनका बेटा ड्रग्स के नशे में इस कदर फंस चुका है कि उसे जरा भी रोका टोकी पसंद नहीं है. इतना ही नहीं अलका ने बताया कि सिद्धार्थ बात-बात पर इस कदर चिढ़ जाता है कि मारपीट पर उतर आता है.

अलका सागर ने कहा, ''सिद्धार्थ ऐसा कभी नहीं था. उसके व्यवहार में जो बदलाव आने शुरू, चीजों की तोड़फोड़ सामान फेंकना. इस सबको देखने के बाद मुझे लगने लगा की मैं भी सुरक्षित नहीं हूं.'' इस दौरान सिद्धार्थ के पिता शीरीष सागर भी उनकी मां के साथ ही मौजूद थे. हालांकि सिद्धार्थ ने बताया था कि उनेक मम्मी-पापा का तालाक हो गया है. बेटे के बारे में बात करते हुए उनेक पापा ने कहा, ''बेटे को सैटल करने के लिए हमने उसे फ्लैट खरीद कर दिया ताकि उसे किराए पर न रहना पड़े.''

VIDEO: कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर की मां आईं सामने, कहा- बेटे को ड्रग्स की लत है

सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जहां अपनी मां पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे वहीं अब उनकी मम्मी पापा के बयान सुनने के बाद ये मामला पहले से भी ज्यादा उलझता नजर आ रहा है.

ये है पूरा मामला:

सेल्फी मौसी के लेकर कई अलग अलग चेहरों के लिए मशहूर कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर करीब चार महीने पहले टीवी ही नहीं बल्कि अपने करीबियों की नजरों के सामने से भी गायब हो गए. सिद्धार्थ करीब चार महीनों से लापता थे. ये भी तब पता चला जब सिद्धार्थ की ही एक दोस्त सोमी सक्सेना ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, ''क्या आपको सिद्धार्थ सागर उर्फ सेल्फी मौसी उर्फ नसीर याद है? ये शख्स पिछले चार महीनों से लापता है, उसे आखिरी बार 18 नवंबर को देखा गया था. कोई नहीं जानता कि वो कहां है. वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है उसे ढूंढने में प्लीज मेरी मदद करें और इस मैलेज को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें.''

VIDEO: कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर की मां आईं सामने, कहा- बेटे को ड्रग्स की लत है

इस खबर से रू-ब-रू होते ही टेलीविजन की दुनिया में सनसनी मच गई. सिद्धार्थ के फैंस और टीवी इंडस्ट्री के लोगों को समझ नही आ रहा था कि आखिर वो हैं कहां. ऐसे में सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि वो काफी परेशानी से गुजर रहे हैं और उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

right now im in safe hands ...will update you guys in 2-3days

A post shared by Sidharth Sagar (@sidharthsagar.official) on

वीडियो पोस्ट करने के दो दिन बाद सिद्धार्थ खुद मीडिया के सामने आए और इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिद्धार्थ ने अपनी परेशानी और मां की जो दास्तां सुनाई वो वाकई हैरान करने वाली थी. सिद्धार्थ ने बताया, ''मुझे रिहैब में डाल दिया गया था. इतना मारा की मुंह से खून निकल जाता था." सिद्धार्थ ने कहा, "मेरी मां और कुछ बाहर के लोगों ने मिलकर मुझे मेंटल असाइल्म में डाल दिया था और मुझे बाईपोलर डिस्ऑर्डर की दवाईयां दीं जिससे मेरी सोचने की क्षमता कम हो गई थी."

सिद्धार्थ ने बताया, "वो आधी रात को घर से निकाल देती थीं और पैसों का हिसाब नहीं देती थीं. मेरी मां शुरू से ही पैसों को लेकर रोक-टोक करती थीं. मुझे अपना भी लोन भरना होना था और उनका भी ऐसे में मुझे बिना बताए दवाईयां दी गईँ.'' सिद्धार्थ ने अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा, "पिछले चार महीने में मैं सिर्फ मेंटल असाइल्म जाता था, रिहैब जाता था, मुझसे प्रापर्टी पर साइन करवाया जाता था. मेरी गाड़ी बेच दी गई. प्रापर्टी और पैसों को लेकर मेरे साथ बहुत कुछ गलत हुआ. मेरे लिए ये सब देखना बहुत मुश्किल था क्योंकि मैं हंसने हसाने वाला हूं कभी ये सब नहीं देखा."

VIDEO: कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर की मां आईं सामने, कहा- बेटे को ड्रग्स की लत है

कॉमेडियन सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी मां ने कुछ लोगों के साथ मिलकर साजिश के तहत पहले उनको बाइपोलर डिसऑर्डर की दवाईयां दी जिससे उनका स्वास्थ पर असर दिखने लगा और फिर उनको मेंटल असाईल्म भिजवा दिया. अपनी मां के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि ये सब उनके लिए बर्दाश्त करना इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि उनके साथ ये सब करने वाली उनकी मां थीं.

उन्होंने कहा, "अपनी मां से ज्यादा किसी को प्यार नहीं किया वो मेरी लिए सब कुछ थीं, जब रिहैब सेंटर गया तो मैंने मां से बात करने के लिए बोला तो मुझे बहुत मारा गया. मेरी मां डिस्टर्ब हैं शायद और उनको ट्रीटमेंट की जरूरत है. वो किसी से प्रभावित हैं जिसको खत्म करने की जरूरत है." सिद्धार्त के इतने सारे आरोप सुनने के अब पहली बार उनके मम्मी पापा मीडिया के सामने आए हैं.

यहां देखें- ड्रग्स और दौलत पर मां-बेटे की जंग !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनिल कपूर के शो में महिला स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे करना पड़ा इंतजार, बवाल के बाद एक्टर ने मांगी माफी
अनिल कपूर के शो में महिला स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे करना पड़ा इंतजार, बवाल के बाद एक्टर ने मांगी माफी
रणबीर कपूर ने केबीसी में खोला कपूर खानदान का बड़ा राज, आखिर क्यों बेटों की तारीफ नहीं करते पिता?
रणबीर कपूर ने केबीसी में खोला कपूर खानदान का बड़ा राज, आखिर क्यों बेटों की तारीफ नहीं करते पिता?
'पत्नी जेबा मिल रही धमकियां', 'बिग बॉस 20' में लव गिल को गले लगाना आसिफ खान को पड़ा भारी
'बिग बॉस 20' में लव गिल को गले लगाना आसिफ को पड़ा भारी, पत्नी जेबा को मिल रही धमकियां
इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक के नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल
इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget