एक्सप्लोरर

BB 13: शहनाज गिल पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, बोले '2-4 लोग क्या जानने लगे तुम तो...', VIDEO

जेलस कहे जाने पर शहनाज की नाटकीय प्रतिक्रिया पर 'बिग बॉस 13' के रविवार वाले एपिसोड में सलमान ने उन पर गुस्सा जताया. इस दौरान सलमान खान शहनाज पर बुरी तरह भड़कते दिखाई दिए.

Bigg Boss 13: सुपरस्टार सलमान खान 'बिग बॉस 13' में अकसर ही कंटेस्टेंट पर अपना गुस्सा निकालते दिखाई देते हैं. हालांकि शहनाज गिल के साथ अभी तक सलमान काफी मस्ती करते दिखाई देते थे लेकिन अब दबंग खान पंजाब की कैटरीना पर बुरी तरह गुस्सा करते नजर आए. सलमान शहनाज गिल के व्यवाहर से बेहद नाराज हैं. वह उनके बर्ताव से इतना गुस्सा हुए कि उन्होंने शहनाज को ताना मारते हुए कहा कि क्या वह सच में खुद को कैटरीना कैफ समझने तो नहीं लगी हैं? सलमान ने शहनाज को 'पंजाब की कैटरीना' कह कर स्टेज पर परिचित कराया था. इतना ही नहीं, वह अक्सर वीकेंड एपिसोड के दौरान उन्हें इसी नाम से बुलाते रहे हैं, लेकिन शहनाज के व्यवाहर ने उन्हें निराश कर दिया.

जेलस कहे जाने पर शहनाज की नाटकीय प्रतिक्रिया पर 'बिग बॉस 13' के रविवार वाले एपिसोड में सलमान ने उन पर गुस्सा जताया. इसके बाद वह सलमान के सामने ही नखरे करने लगीं. उन्होंने सलमान पर धोखा देने का आरोप लगाया और रोते-रोते फर्श पर बैठ गईं.

पहले सलमान ने कहा कि वह उनके सामने ड्रामा ना करें, क्योंकि वह खुद शांत थे और चाहते थे कि वह भी शांत रहें. इसके बाद शहनाज ने कहा कि सलमान उन्हें शो से बाहर जाने दें, क्योंकि वह अब घर में नहीं रहना चाहती हैं. इसके बाद सलमान ने कहा कि वह यह सब ड्रामा रोके. नाराज सलमान ने यहां तक कि मेकर्स से कहा कि वह दरवाजा खोलें और शहनाज को जाने दें.

पूरे नाटक के बाद, शहनाज रोते हुए लीविंग एरिया से बाहर निकलीं और पूरे एपिसोड के दौरान बाहर बैठी रहीं. सलमान खान घरवालों के साथ शो की सफलता का जश्न मनाने के लिए घर के अंदर आए. पहली बार उन्हें लीविंग एरिया से उसे नजरअंदाज करते हुए अंदर जाते हुए देखा गया.

चैनल द्वारा जारी किए गए प्रीव्यू प्रोमो में सिद्धार्थ शहनाज को अंदर आने के लिए मनाने जाते दिख रहे हैं. शहनाज फिर से सुनने से इनकार कर देती हैं. इसके बाद सलमान सिद्धार्थ को अंदर बुलाते हैं. सलमान उनसे कहते हैं कि शहनाज को बाहर रहने दो. वह गुस्से में कहते दिख रहे हैं कि "बदतमीजी की कोई जगह नहीं है इस घर में."

एक अन्य क्लिप में सलमान शहनाज पर ताना मारते दिख रहे हैं. वह कहते हैं, "वह दो साल की नहीं हैं, चार लोग जानने क्या लग गए हैं खुद को कैटरीना कैफ समझने लगी हैं."

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं सबसे लकी हूं', गौहर खान के बर्थडे पर पति जैद दरबार का प्यार भरा पोस्ट
'मैं सबसे लकी हूं', गौहर खान के बर्थडे पर पति जैद दरबार का प्यार भरा पोस्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
TV Serials Spoiler: राही-प्रेम के रिश्ते में बढ़ी गलतफहमी, सारिका की साजिश में फंसेगी वसुधा-चंद्रिका
राही-प्रेम के रिश्ते में बढ़ी गलतफहमी, सारिका की साजिश में फंसेगी वसुधा-चंद्रिका
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर मोहसिन खान ने कर ली सगाई, शेयर की लव स्टोरी
'ये रिश्ता' फेम मोहसिन खान ने कर ली सगाई, मंगेतर संग शेयर की लव स्टोरी

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget