एक्सप्लोरर

Saba Khan Birthday: बिग बॉस के लिए सबा ने छोड़ दी थी नौकरी, उमर रियाज संग भी जुड़ चुका नाम

Saba Khan: अपनी खूबसूरती का जादू वह तमाम लोगों पर चला चुकी हैं. बात हो रही है बिग बॉस में नजर आने वाली सबा खान की, जिनका आज बर्थडे है.

Saba Khan Unknown Facts: 26 जुलाई 1990 के दिन राजस्थान के जयपुर में जन्मी सबा खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वह बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने अपनी अच्छी-खासी नौकरी तक कुर्बान कर दी थी. बर्थडे स्पेशल में हम आपको सबा खान की जिंदगी से रूबरू करा रहे हैं. 

जयपुर में ही हुई सबा की पढ़ाई

बता दें कि पिंक सिटी जयपुर में ही सबा खान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने ग्रैजुएशन किया और होटल इंडस्ट्री में बतौर फ्रंट डेस्क ऑफिसर जॉब करने लगीं. हालांकि, उनकी दिली तमन्ना ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाने की थी. इसके लिए वह मॉडलिंग की दुनिया में भी कदम बढ़ाने के लिए तैयार रहती थीं. गौरतलब है कि सबा के चार भाई-बहन हैं, जिनमें भाई फैजान खान और तीन बहनें सोमी खान, सना खान व जरीन खान हैं. सोमी खान सेल्स एंड मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव हैं, जकि सना खान बैंकर हैं.

बिग बॉस के लिए छोड़ दी थी नौकरी

सबा के दिल-ओ-दिमाग पर ग्लैमर की दुनिया का नशा इस कदर चढ़ा हुआ था कि उन्होंने बिग बॉस के घर में जाने के लिए अपनी नौकरी आनन-फानन में छोड़ दी थी. बता दें कि ग्लैमर की दुनिया में जाने के लिए सबा काफी समय से हाथ-पैर मार रही थीं. हुआ यूं था कि उनकी बहन सोमी खान ने बिग बॉस के घर में एंट्री की थी, जिनके साथ सबा खान भी बिग बॉस के घर में नजर आई थीं. हालांकि, शो में उनका सफर ज्यादा दिन नहीं चल पाया. 

उमर रियाज संग जुड़ चुका नाम

बता दें कि सबा को अब तक भले ही ज्यादा काम न मिला हो, लेकिन उनका नाम बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट रहे उमर रियाज के साथ जुड़ चुका है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उमर और सबा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने ही इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था. वहीं, सबा ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती बताया था.

Mukesh Unknown Facts: एक्टर बनने की ख्वाहिश रखते थे सिंगर मुकेश, 'पहली नजर' से जला दिए थे दिल के हर अरमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में शूटिंग के बाद प्रविष्ट-रामनीक का हुआ ऐसा हाल, लकड़ियां जलाकर हाथ सेंकते दिखे स्टार्स
बारिश में शूटिंग के बाद प्रविष्ट-रामनीक का हुआ ऐसा हाल, लकड़ियां जलाकर हाथ सेंकते दिखे स्टार्स
रीति-रिवाजों के साथ हुआ भारती सिंह के बेटे काजू का अन्नप्राशन, सामने आईं खूबसूरत झलकियां
रीति-रिवाजों के साथ हुआ भारती सिंह के बेटे काजू का अन्नप्राशन, सामने आईं खूबसूरत झलकियां
Video: 37 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए शोएब इब्राहिम के पिता, बहू दीपिका कक्कड़ ने ऐसे किया वेलकम
37 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए शोएब इब्राहिम के पिता, बहू दीपिका कक्कड़ ने ऐसे किया वेलकम
बारिश का पानी नहीं, इस वजह से अशनूर कौर का घर बना 'स्विमिंग पुल', एक्ट्रेस ने बताई असली वजह
बारिश का पानी नहीं, इस वजह से अशनूर कौर का घर बना 'स्विमिंग पुल', एक्ट्रेस ने बताई असली वजह

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget