एक्सप्लोरर

Mahabharat में द्रौपदी का रोल निभाने वाली BJP नेता रूपा गांगुली गिरफ्तार, रात भर पुलिस थाने के बाहर किया था प्रोटेस्ट

Roopa Ganguly Arrested: पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता रूपा गांगुली को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक गांगुली को पुलिसकर्मियों के काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

Ruopa Ganguly Arrested: बी आर चोपड़ा के टीवी सीरियल 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली और पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता रूपा गांगुली को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह स्थानीय महिला भाजपा नेता रूबी दास की रिहाई की मांग को लेकर दक्षिण कोलकाता के एक पुलिस थाने के सामने बुधवार रात से ही धरने पर बैठी थीं.

बुधवार शाम को गिरफ्तार किए गए भाजपा समर्थकों में दास भी शामिल थीं. ये सभी एक स्कूली बच्चे की मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. बच्चा पेलोडर की चपेट में आ गया था. इसका इस्तेमाल कोलकाता नगर निगम (KMC) के कर्मचारी सड़क की मरम्मत के लिए कर रहे थे.

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही गांगुली दक्षिण कोलकाता के स्थानीय बांसद्रोणी पुलिस स्टेशन पहुंच गई थीं और दास की रिहाई की मांग को लेकर वहां धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Roopa Ganguly (@roopa.ganguly.31)

रूपा गांगुली ने क्या आरोप लगाया?

गांगुली ने दावा किया कि दास और अन्य बीजेपी समर्थक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय प्रदर्शनकारियों को ही गिरफ्तार कर लिया.

गांगुली पूरी रात धरने पर बैठी रहीं और आखिरकार गुरुवार को सुबह 10 बजे के करीब कोलकाता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जल्द ही उन्हें पुलिस वाहन में बांसद्रोणी पुलिस स्टेशन परिसर से ले जाया गया.

गिरफ्तारी के बाद गांगुली ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें अपना बैग तक ले जाने नहीं दिया. वहीं, पुलिस के मुताबिक गांगुली को पुलिसकर्मियों के काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

इस बीच, स्कूली बच्चे की दुर्भाग्यपूर्ण मौत को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. लोग नाराज हैं कि हादसे के घंटों बाद तक तृणमूल कांग्रेस की पार्षद अनीता कर मजूमदार मौके पर नहीं पहुंची.

रूपा गांगुली हिंदी और बांग्ला सिने जगत का चर्चित नाम हैं. टीवी शो 'महाभारत' में निभाए द्रौपदी के किरदार से वो घर-घर में पहचानी जाने लगीं. बाद में वह भाजपा में शामिल हुईं और राज्यसभा सदस्य भी बनीं.

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना की इस हिरोइन से शादी करना चाहते थे शम्मी कपूर, एक शर्त की वजह से बिगड़ गई थी सारी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अविका गौर से सालों बाद मिले गौरव खन्ना, कहा- ये इत्ती सी थी, KKK15 में दिखेंगे साथ
अविका गौर से सालों बाद मिले गौरव खन्ना, कहा- ये इत्ती सी थी, KKK15 में दिखेंगे साथ
'जल्द बेबी के साथ वापस आएंगे', दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग कराया मैटरनिटी फोटोशूट
'जल्द बेबी के साथ वापस आएंगे', दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग कराया मैटरनिटी फोटोशूट
मशहूर एक्टर राजेश कुमार की शादी के 22 साल पूरे, पत्नी के लिए लिखा खास नोट
मशहूर एक्टर राजेश कुमार की शादी के 22 साल पूरे, पत्नी के लिए लिखा खास नोट
हर्षद चोपड़ा-जेनिफर विंगेट या श्वेता तिवारी-रोनित रॉय, स्टार प्लस के नए में शो में कौन सी जोड़ी दिखेगी?
हर्षद चोपड़ा-जेनिफर विंगेट या श्वेता तिवारी-रोनित रॉय, स्टार प्लस के नए में शो में कौन सी जोड़ी दिखेगी?

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा: रिहायशी अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत, पत्नी और बेटी भी मारे गए
IDF का बड़ा दावा: 7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा, इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन की मौत
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
Saturday Box Office: 'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
Embed widget