एक्सप्लोरर
राजेश खन्ना की इस हीरोइन से शादी करना चाहते थे शम्मी कपूर, एक शर्त की वजह से बिगड़ गई थी सारी बात
बॉलीवुड की ये दिग्गज अदाकारा 60 के दशक की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री रही थीं. अगर ये शम्मी कपूर को हां कर देती तो आज ये कपूर खानदान की बहू होतींं
पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा में कई अभिनेत्रियां आईं और गईं, लेकिन यह दिग्गज अभिनेत्री आज भी अपनी एवरग्रीन ब्यूटी और सुपरहिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं. इस एक्ट्रेस ने 60 के दशक में हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ कई हिट फिल्में की हैं. इस अभिनेत्री का नाम 60 के दशक में भी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल था. फिल्म निर्माता उन्हें कास्ट करने के लिए तरसते रहते थे. वहीं अदाकारा की खूबसूरती के कई एक्टर्स भी दिवाने थे. वहीं शम्मी कपूर भी इनसे शादी करना चाहते थे.
1/8

हम जिस दिग्गज अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं मुमताज हैं. जी हां, मुमताज 60 के दशक में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं.
2/8

कुछ साल पहले मुमताज ने खुद खुलासा किया था कि शम्मी कपूर उनसे शादी करना चाहते थे लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था. एक्ट्रेस ने कहा था कि उस समय वह काफी यंग थीं और वे शम्मी कपूर संग रिश्ते में थी. इस जोड़ी ने वल्लाह क्या बात है (1962) और ब्रह्मचारी (1968) सहित कई फिल्में की थीं.
Published at : 03 Oct 2024 01:57 PM (IST)
और देखें


























