एक्सप्लोरर

नोटबंदी: जानें, कैशलेस के इस दौर में कैसे कट रही है सितारों की जिंदगी

मुंबई: इन दिनों हर तरह नोटों की कमी देखी जा रही है. फिर इसके लिए क्या खास और क्या आम हर कोई नोटबंदी से रुपयों के कम पड़ने की दिक्कतों से घिरा है. पीएम मोदी सबसे कैशलेस ट्रांजेक्शन करने को कह रहे हैं. लोग कर भी रहे हैं लेकिन इसमें कुछ दिक्कते भी सामने आ रही हैं. आम लोगों के साथ साथ टीवी के सितारे भी इन दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. सितारे फिल्म के हों या टीवी के कैशलेस होने की कोशिश तो हर कोई कर रहा है. आज हम आपके लिए लाए हैं कैशलेस सितारों की कहानियां. तो शुरुआत करते हैं दिव्यांका त्रिपाठी यानि इशिमा और उनके रमन यानि करण पटेल से...

इशिमा यानि दिव्यांका हमेशा अपने सीरियल में अच्छी चीजों को अपनाने की सलाह देती हैं और रियल लाइफ में वो नोटबंदी और कैशलेस होने के भी अच्छा कदम बता रही हैं. दिव्यांका बताती है कि उन्हें कैशलेस होने में भी कई दिक्कतें आ रही हैं. वो जब वीजा के लिए गई तो उनसे कार्ड से पेमेंट लेने से मना कर दिया गया. दिव्यांका का कहना है कि एक महीने से उनका रद्दी वाला रद्दी लेने नहीं आ रहा है क्योंकि उनके पास उन्हें देने के लिए कैश नहीं है.

दिव्यांका के बाद अब बात कर लेते हैं रमन भल्ला यानि करण पटेल की. करण का कहना है कि वो सारे पैसे अपनी बीवी को देते हैं तो उन्हीं से पूछ लीजिए कि क्या दिक्कत हो रही हैं और जब हमने उनकी बीवी से पूछा तो अंकिता ने बताया कि उन्हें काफी दिक्कत हो रही है.

'ये है मोहब्बतें' के तीसरे किरदार शगुन यानि अनीता हंसनंदानी का कहना है कि वो तो पहले से ही कार्ड का इस्तेमाल करती हैं. अनीता के पति रोहित रेड्डी का कहना है कि उन्हें अपने स्टाफ को अब भी हर हफ्ते बैंक से पैसे निकालकर देने पड़ रहे है. वहीं ये है मोहब्बतें के मिहिर यानि राज सिंह अरोड़ा का कहना है कि वो कैशलेस होने की मुहिम को पूरी तरह सपोर्ट करते हैं लेकिन उनकी मां जैसे औरतों के लिए ये आसान नहीं होगा.

नोटबंदी के बाद से शादी वाले घरों में काफी दिक्कते हो रहीं है. शादियां तो सितारों की भी हो रही हैं और दिक्कत उन्हें भी हो रही है. किश्वर मर्चेंट की शादी में उन्हें किस तरह की दिक्कत आई और कैसे उन्हें नहीं मिला कैश में शगुन आइए जानते हैं.

सीरियल 'ब्रह्मराक्षस' में अपराजिता का किरदार निभा रही किश्वर मर्चेंट की 16 दिसंबर को शादी हुई. उनका कहना है कि थोड़ी बहुत दिक्कत हुई लेकिन वो पहली ही अपनी सारी शॉपिंग कर चुकी हैं. और शादी के बाद अब वो ऑनलाइन ट्रासेक्शन ही करेंगी. जमाना कैशलेस है तो किश्वर को शादी पर गिफ्ट देने वालों को भी दिक्कत हो रही है. बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी प्रिया मलिक का कहना है कि वो अब वो किश्वर और सुयष को सगुन के बजाए अब वो उन्हें ऑन लाइन गिफ्ट ही देंगी.

सीरियल जमाई राजा के जमाई राज रवि दुबे का तो कहना है कि कैशलेस जिंदगी काफी आसान है. हालांकि उनकी पत्नी सरगुन का कहना है कि उन्हें थोड़ी दिक्कत हो रही है. वहीं जमाई राजा के नीले यानि इंद्रनील सेन गुप्ता का कहना है कि उन्हें कैशलेस में होने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई.

क्या अपने किसी को एटीएम पर बर्थडे मनाते देखा है? नहीं ना! लेकिन एक मोहतरमा ने ये कारनाम कर दिखाया. ये और कोई नहीं बल्कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत हैं. राखी बर्थडे मनाने एटीएम तक की लाइन में पहुंच गईं.

सीरियल कवच की अश्विनी कलसेकर भी कैशलेस होने की तैयारी कर रही हैं. वो स्टाफ को चेक दे रही हैं लेकिन जरूर पड़ते पर बैंक जाकर कैश भी निकाल रही हैं.

इन दिनों स्टार प्लस के सीरियल नामकरण में नीला का किरदार निभाने वाली शांतनी घोष को कैशलेस लाइफ आसान नहीं लग रही. उनका कहना है कि उनके स्टाफ को काफी दिक्कत हो रही है.

सीरियल रामायण में सीता का किरदार निभा चुकी देबीना बनर्जी का कहना है कि वो पूरी तरह से कैशलेस होना चाहती हैं लेकिन अभी भी कुछ लोग कैश में ही डील कर रहे हैं.

तारक मेहता के मेहता साहब यानि शैलेश लोढ़ा हर मुश्किल का हल निकाल लेते हैं और उनका कहना है कि कैश की किल्लत की वजह से अभी जो दिक्कत हो रही है वो कुछ ही टाइम की है.

खतरों के खिलाड़ी और नच बलिए जैसे रियलिटी शोज में दिख चुकी रिद्धी डोगरा का कहना है कि कैशलेस होने के बाद अब उन्हें खुद सब्जी लेने मार्केट जाना पड़ता है. रिद्धी कहती हैं, ''बहुत असर पड़ा है. मैं कैशलेस ही रहती हूं लेकिन अब मुझे जाकर सब्जी लेनी पड़ती है. मगर मैं इसका फुल सपोर्ट करती हूं.

कॉमेडी शो में कृष्णा की बहन आरती सिंह का कहना है कि पैसे निकल नहीं रहे तो खर्च भी नहीं हो रहे हैं. इसलिए उनकी तो बचत हो रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget