एक्सप्लोरर

Ramadan 2025: रमजान में उमराह करने पहुंचीं कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan, भाई के साथ शेयर की तस्वीर

Hina Khan Performed Umrah: रमजान के पाक महीने में एक्ट्रेस हिना खान अपने भाई के साथ उमराह करने के लिए पहुंची. जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर की है.

Hina Khan Umrah Pics: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की स्टेज थ्री से जूझ रही हैं. ऐसे में एक्ट्रेस अपनी लाइफ का हर पल बहुत ही खुशी के साथ बिताती हैं. वहीं अब रमजान के महीने में हिना खान उमराह के लिए पहुंची. जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की. तस्वीरों में हिना हिजाब पहने नजर आई.

रमजान में उमराह करने पहुंचीं हिना खान

हिना खान भले ही एक्टिंग से दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने उमराह की तस्वीरें फैंस को दिखाई. दरअसल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर जो फोटोज शेयर की हैं. इसमें से पहली में एक्ट्रेस अकेले ही ग्रीन कलर का हिजाब पहनकर सेल्फी लेती दिखी. वहीं दूसरी में वो अपने भाई के साथ पोज दे रही हैं.


Ramadan 2025: रमजान में उमराह करने पहुंचीं कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan, भाई के साथ शेयर की तस्वीर

ग्रीन हिजाब पहने नजर आईं हिना खान

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा कि, ‘दिल में आरजू जगी और अल्लाह ने कबूल फरमाई. सब लास्ट मोमेंट पर प्लान किया था और ठीक से हो भी गया.’ हिना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. जिनपर फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं.


Ramadan 2025: रमजान में उमराह करने पहुंचीं कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan, भाई के साथ शेयर की तस्वीर

इस शो में नजर आई थी हिना खान

वहीं इससे पहले हिना खान टीवी के कुकिंग रिएलिटी शो ‘मास्टर शेफ’ में देखा गया था. जहां पर एक्ट्रेस ने अपने  बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शिरकत की थी. दोनों शो में अपनी शादी का मेन्यू डिसाइड करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट और जजेस के साथ जमकर मस्ती भी की थी.

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ हिना ने शुरू की थी एक्टिंग

बात दें कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज थ्री पर हैं. उनका इलाज जारी है. जिसकी वजह से एक्ट्रेस को काफी तकलीफ भी झेलनी पड़ रही है. इसकी भी कई तस्वीरें वो फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं. एक्टिंग करियर की बात करें तो हिना खान को असली पहचान टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली थी.

ये भी पढ़ें -

नीली पगड़ी और पठानी सूट, होली पर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का दिखा क्यूट अवतार, तस्वीरें हुईं वायरल

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुए आसिफ खान
'बिग बॉस 20' में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुए आसिफ खान
'दिल की बेवफाइयां' में दिखेगी गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी, जानें- कब है प्रीमियर
'दिल की बेवफाइयां' में दिखेगी गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी, जानें- कब है प्रीमियर
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्टैंड नहीं लेने पर स्काउट पर भड़के सलमान खान, बोले- 'तुमसे घटिया आदमी कोई नहीं'
'बिग बॉस 20': 'तुमसे घटिया आदमी कोई नहीं है...' सलमान खान ने लगाई स्काउट की क्लास, देखें प्रोमो
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget