एक्सप्लोरर

सेहरा पहन दूल्हा बने राजीव अदातिया, किसके साथ लेने जा रहे हैं सात फेरे?

Rajiv Adatia Became Groom: बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट राजीव अदातिया सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. वो आए दिन कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं. अब राजीव दूल्हा बन गए हैं.

Rajiv Adatia Became Groom: बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट राजीव अदातिया शो के बाद से हर जगह छा गए थे. वो हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में भी नजर आए थे. राजीव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अपने शो के बारे में फैंस को जानकारी भी देते रहते हैं. अब राजीव दूल्हा बन गए हैं. जी हां उन्होंने दूल्हा बनकर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो बहुत क्यूट लग रहे हैं और डांस करते नजर आ रहे हैं. राजीव का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

राजीव ने आरती सिंह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस खूब हंस रहे हैं. उन्हें राजीव और आरती का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. इसे हजारों लोग देख चुके हैं.

राजीव ने कर ली शादी?
वीडियो में राजीव अदातिया और आरती सिंह तनु वेड्स मनु के गाने घणी बावरी पर डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों ने माधवन और कंगना के लुक को कॉपी किया हुआ है. राजीव भी खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं. राजीव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- तनु वेड्स मनु. लेसन. कभी शादी मत करना. दिन को हाई नोट पर खत्म करते हैं. शादी की वीडियो 30 फरवरी को आ रहा है. इसी वजह से मैं शादी नहीं कर रहा हूं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajiv Adatia (@rajivadatia)

फैंस ने किए मजेदार कमेंट
राजीव के इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- राजीव, तुम बहुत क्यूट हो. एक ने लिखा- पता नहीं मुझे रीयल क्यों लग रहा है. एक ने लिखा- तुम मस्त हो राजीव. कई फैंस हंसने वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. इस वीडियो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं.

राजीव इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में कुकिंग करते नजर आ रहे हैं. उनकी डिशेज के जजेस दीवाने हो चुके हैं. कई बार उन्हें जजेस की शाबाशी मिल चुकी है.

ये भी पढ़ें: 'सारी रात लड़ते थे श्रीदेवी और मिथुन', 38 साल बाद को-एक्टर ने खोला दोनों के रिश्ते का राज

दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को फिल्म, टीवी शोज और वेब सीरीज की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 8 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान पूछे तीन सवाल, जानें किस बात पर मच गया हंगामा?
राहुल गांधी ने लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान पूछे तीन सवाल, जानें किस बात पर मच गया हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के बीच मायावती ने कर दी 3 बड़ी मांगें, क्या मानेगा चुनाव आयोग?
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के बीच मायावती ने कर दी 3 बड़ी मांगें, क्या मानेगा चुनाव आयोग?
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट

वीडियोज

Chanderi की Real Haunted कहानियां, “Stree” की Shooting Spots का सच, Local Legends, Tourism Boom और Handloom Heroes की Untold Journey
Indian Rice Industry को सबसे बड़ा झटका? Trump का नया Trade Move
Parliament Winter Session : Vande Matram पर Mallikarjuna Kharge की ललकार सुन दंग रह गया विपक्ष
Parliament Session: वंदे मातरम् पर Amit Shah ने युवाओं से कर दिया यज्ञ में आहुति डालने का आवाहन
Parliament Session: 'नेहरू ने वंदे मातरम के टुकड़े..', राज्यसभा में विपक्ष पर बरसे Amit Shah |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान पूछे तीन सवाल, जानें किस बात पर मच गया हंगामा?
राहुल गांधी ने लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान पूछे तीन सवाल, जानें किस बात पर मच गया हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के बीच मायावती ने कर दी 3 बड़ी मांगें, क्या मानेगा चुनाव आयोग?
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के बीच मायावती ने कर दी 3 बड़ी मांगें, क्या मानेगा चुनाव आयोग?
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
जन्म से लेकर पढ़ाई तक बेटियों का सारा खर्चा उठाती है यूपी सरकार, बैंक में जमा करती है रुपये
जन्म से लेकर पढ़ाई तक बेटियों का सारा खर्चा उठाती है यूपी सरकार, बैंक में जमा करती है रुपये
कथावाचक बनने के लिए करनी पड़ती है कौन सी पढ़ाई? यहां चेक कर लें कोर्स की लिस्ट
कथावाचक बनने के लिए करनी पड़ती है कौन सी पढ़ाई? यहां चेक कर लें कोर्स की लिस्ट
Embed widget