एक्सप्लोरर

क्या सच में टूट गया है प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का रिश्ता? जानें- एक्ट्रेस ने क्या कहा

Priyanka -Ankit: प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के ब्रेकअप के रूमर्स फैले हुए हैं. वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद अंकित संग उनका ब्रेकअप कंफर्म लग रहा है

Priyanka Chahar-Ankit Gupta: प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को ‘उडारियां’ से काफी फेम मिला था. शो में उनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी. असल जिंदगी में भी फैंस उन्हें एक साथ देखना चाहते थे।. वहीं दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें काफी समय से सुर्खियों में बनी रहीं. प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता बिग बॉस में भी नजर आए थे और शो के दौरान उनकी केमिस्ट्री बेमिसाल थी. बाद में, फैंस ने उन्हें पार्टियों और कई इवेंट्स में एक साथ देखा. एक दूसरे का हाथ थामे और जन्मदिन पर खास सरप्राइज देते हुए, प्रियंका और अंकित टेलीविजन इंडस्ट्री के 'परफेक्ट कपल' बन गए थे. हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों से उनके ब्रेकअप के रूमर्स फैले हुए हैं. वहीं अब प्रियंका ने कुछ ऐसा कहा है जिससे उनका अंकित गुप्ता से रिश्ता टूटने कंफर्म सा लग रहा है.

क्या प्रियंका ने अंकित से ब्रेकअप कर दिया है कंफर्म?
हालाँकि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने ब्रेकअप के रूमर्स पर डायरेक्टली रिएक्ट नहीं किया है लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट क्रिप्टिक स्टेटमेंट से सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में, प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा कि बदलाव अच्छा है और इवोल्व होने के लिए मूव ऑन करना जरूरी है. उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​है कि इवोल्व होना हमेशा अच्छा होता है- बदलाव हमेशा अच्छे होते हैं. इवोल्व होने के लिए आगे बढ़ना पड़ता है. इसलिए, निश्चित रूप से, विकसित होना एक अच्छी बात है, चाहे वह रिश्ते में हो या फैशन में." प्रियंका का ये बयान सुर्खियों में छाया हुआ है और कई लोग अटकले लगा रहे हैं कि क्या उन्होंने अंकित गुप्ता के साथ ब्रेकअप की कंफर्म कर दिया है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Play DMF (@playdmfofficial)

क्यों फैले प्रियंका और अंकित के ब्रेकअप के रूमर्स?
प्रियंका और अंकित गुप्ता के अलग होने की अफ़वाहें सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफ़ॉलो करने से शुरू हुईं थीं. बाद में, अंकित गुप्ता तेरे हो जाएं हम से पीछे हट गए जिसमें उनके साथ प्रियंका चाहर चौधरी स्क्रीन शेयर करने वाली थीं. इसने उनके सभी फैंस को चौंका दिया था. वहीं बॉलीवुड बबल से बात करते हुए, अंकित गुप्ता ने अपने बाहर निकलने का कारण शेयर किया था और कहा, "मैंने रवि-सरगुन के साथ प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिया. मुझे नहीं लगता कि मैं अभी उस प्रोजेक्ट के लिए कमिटेड हो पाऊंगा. शायद मुझे खुद को फिर से  रिचार्ज करने के लिए कुछ समय चाहिए.

 जैसा कि मैंने कहा, शायद इसीलिए मैं इस साल खतरों के खिलाड़ी भी नहीं करूंगा. मैं बस अपने लिए समय निकाल रहा हूँ, इसलिए मैं फिलहाल काम के बारे में नहीं सोच रहा हूं."

ये भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 5: मंडे को घटी ‘जाट’ की कमाई, फिर भी दमदार रहा कलेक्शन, जानें- आधा बजट वसूलने से कितनी है दूर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget