एक्सप्लोरर

Elvish Yadav FIR: जहर के खेल में फंसे एल्विश यादव, FIR दर्ज, यूट्यूबर ने कहा- मेरे ऊपर लगे आरोप गलत

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव पर नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज की है. उन पर रेव पार्टी कराने सहित कई गंभीर आरोप हैं.

Elvish Yadav FIR: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव बड़ी  मुश्किल में फंस गए हैं. एल्विश के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है. बिग बॉस ओटीटी के विनर पर क्लबों और पार्टियों में सांपो की बाइट प्रोवाइड कराने समेत कईं गंभीर आरोप लगे हैं. 

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 49 में PFA की टीम ने पार्टी में रेड डालकर कोबरा सांप और सांपो का ज़हर बरामद किया है. इस पार्टी में पांच लोग भी  अरेस्ट किए गए हैं.

एल्विश यादव पर क्या हैं आरोप

  • पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में मुख्य अभियुक्त  बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एलवीश यादव हैं. एलवीश यादव पर आरोप है कि वे नोएडा और NCR में सांपो की बाइट वाली हाई प्रोफ़ाइल पार्टियां ऑर्गनाइज़ कराते थे. नोएडा के सेक्टर 49 थाने में एल्विश समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 

एल्विश यादव का पहला रिएक्शन

एल्विश यादव ने वीडियो के जरिए अपना पक्ष रखा है. एल्विश ने कहा है कि उन पर लगे आरोप गलत हैं. सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में एल्विश कह रहे हैं, 'जो मेरे खिलाफ फैल रही हैं. जितने भी आरोप मेरे ऊपर लगे हैं वो बेबुनियाद हैं. मैं पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं.'

उन्होंने आगे कहा है, 'मैं सीएम योगी और पुलिस से कहना चाहता हूं कि मेरी एक पर्सेंट भी इन्वॉल्मेंट मिल जाती है तो जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं. मीडिया मेरा नाम खराब ना करे. जो भी आरोप लग रहे हैं कि उनसे मेरा कोई लेना देना नहीं.'

क्या है मामला

मेनका गांधी से जुड़ी ऑर्गेनाइजेशन PFA को सूचना मिली थी कि एल्विश यादव जिंदा सांपों के साथ NCR के फार्म हाउस की रेव पार्टियों में वीडियो शूट कराता है. इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी और एल्विश यादव को मुख्य आरोपी बताया.

उन्होंने पुलिस को बताय़ा कि एक मुखबिर ने एल्विश से इस बारे में कॉन्टेक्ट किया. बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया. इसके बाद मुखबिर ने राहुल से कॉन्टेक्ट किया और पार्टी ऑर्गेनाइजकरने के लिए कहा.

इसके बाद बीते दिन नोएडा के सेक्टर 51 में आरोपी प्रतिबंधित सांप लेकर पहुंचे थे. इसी दौरान रेड डालकर विन विभाग की टीम और पुलिस ने 5 आरोपियों को धर दबोचा. एबीपी न्यूज़ के पास तस्वीरें भी मौजूद हैं.


Elvish Yadav FIR: जहर के खेल में फंसे एल्विश यादव, FIR दर्ज, यूट्यूबर ने कहा- मेरे ऊपर लगे आरोप गलत

फिलहाल इस मामले में एल्विश यादव समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. हालांकि इसे लेकर बिग बॉस ओटीटी 2 विनर का अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है. 

स्वाती मालीवाल ने हरियाणा के सीएम को लताड़ा

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि 'इस आदमी को हरियाणा के CM मंच से प्रमोट करता है. एक तरफ़ @SakshiMalik @BajrangPunia जैसे टैलेंट सड़कों पर डंडे खाते हैं और हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को प्रमोट करती है. इसकी वीडियो में आपको लड़कियों पर अश्लील टिपण्णियाँ मिलेंगी, गाली गलौज दिखेगी. वोट के लिए नेता कुछ भी कर सकते हैं.'

एल्विश यादव कौन हैं? 
एल्विश की बात करें तो वे बेहद फेमस यूट्यूबर हैं. उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और शो को जीतकर इतिहास रच दिया था. इसके बाद एल्विश उर्वशी रौतेला के साथ एक एल्बम में नजर आए. को-कंटेस्टेंट मनीषा रानी के साथ भी उनका गाना रिलीज हुआ है.

फिलहाल एल्विश बिग बॉस ओटीटी 2 फर्स्ट रनर अप अभिषेक मल्हान के साथ रियलिटी शो टेम्पटेशन आइसलैंड में पार्टिसिपेशन को लेकर चर्चा में हैं. 

ये भी पढ़ें: SRK 58th Birthday: करीना कपूर ने शेयर कीं Shah Rukh Khan के बर्थडे बैश की इनसाइड फोटोज, गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती नजर आईं बेबो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget