एक्सप्लोरर

Tunisha Sharma Suicide Case: मुकेश खन्ना ने तुनिषा के परिवार को बताया कुसूरवार, बोले- 'मां-बाप बेटियों से मिलते तक नहीं हैं...'

Mukesh Khanna Reactin On Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी के पॉपुलर एक्टर मुकेश खन्ना ने तुनिषा शर्मा सुसाइड केस पर अपना रिएक्शन दिया है.

Mukesh Khanna Reactin On Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) सुसाइड केस ने सबको दंग कर दिया है. हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर तुनिषा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. हालांकि, इस मामले में तुनिषा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान (Sheezan Mohammad Khan) को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. इस बीच दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने साफ कहा कि अगर लड़की सुसाइड करने जैसा कदम उठाती है, तो इसमें उसके माता-पिता कुसूरवार हैं क्योंकि वह कभी अपनी बेटियों से मिलते नहीं हैं और ना जानने की कोशिश करते हैं कि उनकी लाइफ में क्या चल रहा है. 

सुशांत सिंह राजपूत से हुई ये शुरुआत
मुकेश खन्ना ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह तुनिषा शर्मा सुसाइड को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में मुकेश कहते हैं, 'कम उम्र की लड़कियां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ आकर्षित होती हैं. टीवी इंडस्ट्री में काम करती हुईं ये एक्ट्रेसेस 20-22 साल की लड़कियां जो विद्रोह भी करती हैं और अपने दिल को तोड़ भी लेती हैं. बहुत जल्द उनका दिल टूट भी जाता है.  एक संवेदनशील स्थिति होती है. एक और एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सबके सामने स्तब्ध करने वाला सुसाइट कर लिया. ये सुशांत सिंह राजपूत से शुरू हुआ है'.

तुनिषा के सुसाइड ने खड़ा किया ये सवाल
उन्होंने आगे कहा, 'तुनिषा सोशल मीडिया पर सबको प्रेरित करती थीं, अच्छे-अच्छे पोस्ट लिखती थीं उसने सुसाइड कर लिया है और फिर एक प्रश्न को सबके सामने उजागर कर दिया है कि ये बंद कब होगा. हर लड़की का एक ब्वॉयफ्रेंड होता है, जिस पर वह लड़की डिपेंड करती है और एक दिन वह धोखा दे देता है और फिर लड़की हार मान लेती है. उसके ब्वॉयफ्रेंड को भी पकड़ा गया है.''

इस वजह पर नहीं दे रहा कोई ध्यान

मुकेश खन्ना ने कहा कि, 'ये होता है सिर्फ एक बचकानी उम्र के पड़ाव पर बचकानी घटनाओं की वजह से. एक लड़की छोटे से कस्बे से आती है टीवी इंडस्ट्री की चकाचौंध को देखकर, जहां पर लड़कियों को काम मिलना बहुत आसान हो गया है, लेकिन जिस तरह से इंडस्ट्री में काम होता है उस बीच ऐसी घटना कोई हैरान करने वाली है. तुनिषा चली गईं और उंगलियां उसके ब्वॉयफ्रेंड पर उठ रही हैं, लेकिन उसके पीछे जो कारण है, उस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है'. 

माता-पिता हैं सबसे बड़े कुसूरवार

उन्होंने आगे कहा, 'मैं भी काम कर चुका हूं टीवी में, लेकिन हमारे टाइम में ऐसा नहीं होता था. सबसे बड़े कुसूरवार माता-पिता हैं. अगर लड़कियां किसी से प्यार करती हैं, तो उसे अपना जीवन साथी समझने लगती हैं, लेकिन फिर पता चलता है कि वह लड़का तो किसी और डेट कर रहा है. अब सोचिए उस मासूम लड़की का दिल टूट जाता है और ऐसा ही तुनिषा के साथ हुआ. लड़कियां मां-बाप, भाई बहन, दोस्त और रिश्तेदारों को विश्वसनीय मानती हैं. उनसे अगर वह एक मिनट बात कर लेती, तो वह शायद वह कदम को नहीं उठाती. हर माता-पिता से कहूंगा कि जो अपनी बेटियों को टीवी या फिर फिल्म इंडस्ट्री में जाने के लिए छोड़ देते हैं, उन्हें उनसे मिलना चाहिए. उनसे बात करना चाहिए मिलना चाहिए. मैं कहूंगा कि कभी भी अपनी बेटी को इस इंडस्ट्री में अकेला मत छोड़िए. हर महीने बेटियों से मिलिए बातचीत कीजिए, जानिए कि उसकी किससे दोस्ती है.

यह भी पढ़ें-'कूपर अस्पताल के स्टाफ की करें सुरक्षा', Sushant Singh Rajput की मौत पर नए दावे के बाद बहन की PM मोदी से अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget