एक्सप्लोरर

KBC 17: कब से ओपन होगी 'कौन बनेगा करोड़पति 17' की रजिस्ट्रेशन लाइन, अमिताभ बच्चन ने खुद बताया

Amitabh Bachchan KBC Season 17 Registration: अमिताभ बच्चन के फेमस शो केबीसी के अगले सीजन यानी कौन बनेगा करोड़पति 17 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट सामने आ चुकी है. यहां जानिए बिग बी ने खुद दी क्या जानकारी

KBC Season 17 Registration Date: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन का ग्रैंड फिनाले पिछले महीने यानी मार्च की 11 तारीख को हुआ. पिछले सीजन का खुमार अभी खत्म ही नहीं हो पाया था कि करोड़पति बनाने वाले इस टीवी शो के अगले सीजन से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है.

सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अमिताभ बच्चन का एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें अमिताभ बच्चन केबीसी 17 की हॉट सीट में बैठने के लिए एक्साइटेड लोगों को जरूरी जानकारी देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में अमिताभ केबीसी 17 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट का ऐलान किया है.

कब से कर सकते हैं केबीसी 17 के लिए रजिस्ट्रेशन

इस वीडियो में अमिताभ बच्चन मजाकिया अंदाज में डॉक्टर को बताते दिखते हैं कि उनके पेट में कुछ समस्या है. थोड़ी देर तक जांच पड़ताल करने के बाद डॉक्टर समझ जाता है कि अमिताभ के पेट में दर्द इसलिए है क्योंकि उन्हें कोई ऐसी खबर पता है जिसे वो पचा नहीं पा रहे हैं.

इसके बाद अमिताभ बच्चन बता ही देते हैं कि- केबीसी की रजिस्ट्रेशन लाइन फिर से खुलने वाली हैं. और ये रजिस्ट्रेशनल लाइन 14 अप्रैल रात 9 बजे से अमिताभ बच्चन के सवाल शुरू हो जाएंगे और केबीसी का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएगा.  ये रजिस्ट्रेशन सोनी एंटरटेनमेंट और सोनी लिव पर शुरू होंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

रजिस्ट्रेशन डेट की अनाउंसमेंट के साथ सावधानी बरतने की भी दी गई सलाह

डेट बताने के साथ चैनल की तरफ से ये भी बताया गया है कि इस केबीसी प्रतियोगिता में भाग लेने का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है और न ही केबीसी किसी तरह की लॉटरी का वितरण करता है. इसलिए झूठ बोलकर ठगने वालों से सावधान रहें.

केबीसी विनर को मिलती है कितनी रकम

केबीसी विनर को 7 करोड़ रुपये ले जाने का मौका मिलता है. हालांकि, इसके पहले खेल का कुछ हिस्सा जीतने पर इतनी रकम नहीं मिलती है. हालांकि, खेलने वाला प्रतिभागी किस सवाल से बाहर जाता है इस पर निर्भर करता है कि हॉटसीट पर बैठा शख्स कितने हजार या लाख लेकर सीट से उठता है.

कब आएगा केबीसी 17

केबीसी 16 हाल में ही खत्म हुआ है और अब केबीसी 17 की रजिस्ट्रेशन लाइन भी ओपन होने वाली है. इसका मतलब ये है कि जल्द ही इस शो का अगला सीजन आने वाला है. हालांकि, इसकी डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. इसलिए बिग बी का ये पॉपुलर शो कब आएगा, इसके लिए आपको इंतजार करना होगा.

और पढ़ें: 'एल2: एम्पुरान' ने 8वें दिन मचाई बॉक्स ऑफिस पर तबाही, कर ली इतनी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले कब है? कौन हैं शो के 6 फाइनलिस्ट, आ गई पूरी डिटेल
'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले कब है? कौन हैं शो के 6 फाइनलिस्ट, आ गई पूरी डिटेल
'सैराब' में हुई कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग स्क्रीन पर बढ़ाएंगे रोमांस का डोज
'सैराब' में हुई कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग स्क्रीन पर बढ़ाएंगे रोमांस का डोज
'मुझे किस किया, थप्पड़ मारा',11 साल बाद करण कुंद्रा को लेकर सान्वी तलवार का बड़ा खुलासा
'मुझे किस किया, थप्पड़ मारा',11 साल बाद करण कुंद्रा को लेकर सान्वी तलवार का बड़ा खुलासा
'मम्मा अब अकेली नहीं है', शेफाली के बाद सिम्बा ने दुनिया को कहा अलविदा, प्रयाग त्यागी ने शेयर किया वीडियो
'मम्मा अब अकेली नहीं है', शेफाली के बाद सिम्बा ने दुनिया को कहा अलविदा, प्रयाग त्यागी ने शेयर किया वीडियो

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget